शरीर में दो या दो से अधिक हड्डियां हैं, उस स्थान को संधियां (Joints) और ये जहां मिलती उसे संधिस्थल कहते हैं. इन संधियों की बनावट पर यह निर्भर करता है कि हड्डियां कितनी या किस दिशा में हिल-डुल सकती हैं. शरीर में संधियां के प्रकार मुख्य रूप से शरीर में तीन प्रकार की संधियां होती हैं. इनकी ये श्रेणियां इनकी अलग-अलग गति के आधार पर बनाई गई हैं. ये श्रेणियां इस प्रकार हैं:- स्थिर या अचल संधि: स्थिर संधि में हड्डियां सख्ती से एक दूसरे के साथ जुड़ी होती हैं, क्योंकि सख्त और मजबूत तंतुओं से हड्डियों को जकड़कर…
Author: Shailja Dubey
आधुनिक कृत्रिम अंग बहुत ही प्राकृतिक दिखते हैं और पहनने में काफी आरामदायक होते हैं. इलेक्ट्रोनिक से चलने वाले आधुनिकतम अंग शरीर की मांसपेशियों की सूक्ष्म विद्युतीप प्रभावों से काम करते हैं. कृत्रिम अंगों के अलावा शरीर के अन्य अंग जिनके स्थान पर कृत्रिम अंग लगाये जा सकते हैं- आंख, दांत, हृदय का वाल्व और हृदय का पेस मेकर आदि हैं. First Artificial Limbs: आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी उन्नति कर ली है शरीर के कई अंग कृत्रिम रूप से बनाये जाने और योग्य सर्जन डॉक्टरों द्वारा लगाये जाने लगे हैं. यह प्रगति एक लंबे समय तक बहुत से प्रयत्नों…
गाय के बनों पर रबर कप लगा दिए जाते हैं, ये एक ट्यूब से जुड़े होते हैं, एक उपकरण इन ट्यूबों को बारी-बारी से दबाता है और उसमें वायु छोड़ता है; इस क्रिया के कारण गाय के थनों से दूध निबुड़ कर ट्यूब में आ जाता है और वहां से बरतन में चला जाता है First milking Machine: दूध दुहने की की मशीन एक ऐसा यंत्र है। जिससे गाय, भैंस का दूध निकाला जाता है. दूध दुहने की पहली मशीन का पेटेन्ट में पशु के थनों पर लगने वाले चार प्याले होते थे जो एक हवा रहित डिब्बे (Vaccum Chamber)…
विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए आजकल मूत्र- परीक्षण (Urine Test) करना एक आम पद्धति बन गई है. यद्यपि प्रयोगशाला में विशेष मूत्र परीक्षण द्वारा अनेक बीमारियों का निदान होता है, परन्तु आकस्मिक मूत्र- परीक्षण द्वारा कुछ निश्चित बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. बीमारियों का मूत्र परीक्षण किडनी द्वारा खून को साफ कर अपशिष्ट पदार्थों को मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है. सामान्यतः मूत्र का रंग पीली घास या पुआल के रंग का होता है, जिसका कारण उसमें ‘यूरोक्रोम’ (Urochrome) रंजक की उपस्थिति है. यदि किसी व्यक्ति को बुखार हो तो उसके मूत्र का…
लिफ्ट या ऐलीवेटर (Elevator) एक ऐसी गाड़ी है, जो बहुमंजिली इमारतों में आदमियों या सामान को ऊपर-नीचे लाने और ले जाने का काम करती है. अत्याधुनिक लिपटें बिजली की मोटर से चलती हैं, जिनमें केवल और चरखियों से वजन को संभाला जाता है. लिफ्ट का अविष्कार और इतिहास लिफ्ट का आविष्कार किसी एक व्यक्ति द्वारा एक दिन में नहीं हुआ. इसका आधुनिक रूप बहुत से वैज्ञानिकों के सतत प्रयास का हो फल है. भवन निर्माण के दौरान भारी सामान को तकनीकी विधियों से उठाने की कहानी संभवतः रोमन काल से आरंभ होती है. रोम इंजीनियर वित्रूवियस पोलियो (Vitruvius Pollio) पहली…
जीरो (Zero) के आविष्कार से मानवता के इतिहास में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है, क्योंकि इसके द्वारा ही उच्चतर गणित का विकास संभव हो सका है. यद्यपि विश्वास के साथ यह नहीं कहा जा सकता कि शून्य का आविष्कार किस व्यक्ति ने किया, परंतु यह निश्चयपूर्वक कहा जा सकता है कि इसका आविष्कार दूसरी तीसरी शताब्दी में भारत में हुआ था. सभ्यता के विकास के आरंभ से ही मानव संख्याओं को अलग-अलग विधि से लिखने की चेष्टा करता रहा है. इसके लिए यूनान के लोग अपनी वर्णमाला के अक्षरों को प्रयोग करते थे. मिस्र के लोग उचित चित्रों द्वारा संख्याएं…
एक बार महान वैज्ञानिक सर हम्फ्री डेवी (Humphry Davy) से उनके के एक एक मित्र ने पूछा कि उनकी सबसे महान खोज क्या है? इस पर डेवी ने उत्तर दिया, ‘माइकेल फराडे (Michael Faraday)’. उस समय फराडे उनके सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे. बाद में फराडे द्वारा अनेक महत्वपूर्ण आविष्कार किए गए. फराडे का जन्म सन् 1791 में एक गरीब लोहार परिवार में हुआ था. उसने 13 वर्ष की अवस्था से ही पुस्तक विक्रेता के यहां उसकी पुस्तकों और समाचारपत्रों की फुटपाथ पर बिक्री करके अपनी रोजी रोटी कमाना शुरू कर दी थी. लेकिन उसके खोजपूर्ण और…
डॉ. हरगोविंद खुराना नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीसरे भारतीय डॉ. हरगोबिद खुराना (Dr Hargovind Khurana) विश्वप्रसिद्ध जीवरसायनशास्त्री हैं. इन्होंने डीओक्सीराइबोन्यूक्लियक एसिड (DNA) और राइबोन्यूक्लियक एसिड (RNA) को कृत्रिम संश्लेषण विधि द्वारा बनाने का आविष्कार किया. अपने इस महान् योगदान के लिए इन्हें एम. डब्ल्यू, नोरेनबर्ग और आर. डब्ल्यू. हाली के साथ 1968 का शरीर विज्ञान और औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया. डॉ हरगोविंद खुराना की पढ़ाई हरगोबिंद खुराना का जन्म 9 जनवरी 1922 को पंजाब (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ. शुरू से ही ये पढ़ाई लिखाई में बहुत प्रखर थे. अपने अध्ययन काल में इन्होंने अनेक…
अधिकांश दौड़ प्रतियोगिताओं में तेजी से भागना होता है लेकिन अब ओलंपिक प्रतियोगिताओं में पैदल चलने की दौड़ (walking Races) भी आयोजित की जाती है. पैदल चलने की दौड़ का दूसरा नाम पंजा-एड़ी दौड़ (Heel and Toe Race) भी है. आम दौड़ों की तुलना में पैदल चलने की दौड़ प्रतियोगिता के नियम कहीं अधिक कठोर हैं. किसी भी प्रतियोगी को दूसरे विरोधी प्रतियोगियों से आगे निकलने के लिए पैदल चलना छोड़ कर दौड़ लगाने की इजाजत होती. इसके नियमों के अनुसार प्रतियोगी का भूमि से संपर्क कभी टूटना नहीं चाहिए. उसका एक पैर हमेशा धरती के संपर्क में रहना जरूरी…
बिलियर्ड्स खेल को कैसे खेला जाता है ? बिलियर्ड्स का खेल तीन गेंदों (जिनमें दो सफेद तथा एक लाल) के साथ मेज पर खेला जाता है. खिलाड़ी का उद्देश्य दो गेंदों को एक सफेद गेंद से मारना होता है. इसे कैरम (Carom) कहते हैं. एक कैरम एक अंक देता है. यह खेल मेज पर खेला जाता है, जिसकी लंबाई 10 फुट (305 सेमी.) चौड़ाई 5 फुट (152 सेमी.) और ऊंचाई 2 फुट 7 इंच (78.8 सेमी) होती है. इस मेज पर तीन निशान-मेज को बराबर-बराबर हिस्सों में बांटते हुए लगे होते हैं. इन निशानों को खिलाड़ी की तरफ से 1,2,3 कहा…
बैडमिंटन (Badminton) खेल की शुरुआत के विषय में अनेक मत हैं. इंग्लैंड के रॉयल कोर्ट रिकाडों के अनुसार बैडमिंटन का खेल 12वीं सदी में आरम्भ हुआ. कुछ लोगों का मत है कि यह खेल इंग्लैंड में 17वीं सदी में शुरू हुआ. पर अधिकांश इतिहासकार इस विषय में एकमत हैं कि बैडमिंटन की शुरुआत सदियों पहले भारत में हुई थी. यहां से यह खेल इंग्लैंड गया और बाद में पूरे विश्व में फैल गया. भारत में बैडमिंटन सबसे पहले पूना में खेला जाता था और इसे पोन्ने कहते थे. 1870 ई. के आसपास कुछ अंग्रेज सैनिक अधिकारियों ने जो भारत में…
यह उन अनेक खेलों में से एक है जो एक छोटी सी कठोर गेंद से खेले जाते हैं. इस गेंद को पेलोटा (Pelota) कहते हैं. यह गेंद का सबसे तेज खेल है. स्पेनिश भाषा में गेंद के सबसे अधिक तेज खेल को पेलोटा वास्का (Pelota vasca) कहते हैं जिसका अर्थ होता है, बास्क्यू पेलोटा (Basque pelota) बास्क्यू का नाम जय अलाई (Jai Alai) या खुशियों का त्योहार है. जय अलाई 13वीं शताब्दी में इटली में शुरू हुआ था. लेकिन सच्चाई यह है कि पेलोटा स्पेन देश का खेल है और पेलोटा का अर्थ गेंद होता है. इस खेल में हिस्सा…
आधुनिक पेटाथलोन प्रतियोगिता में तलवारबाजी, रिवाल्वर से निशाना लगाना, तैरना, दौड़ना और घुड़सवारी करने की प्रतियोगिताएं आती है पेटाथलोन (Pentathlon) प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आती हैं. पेंटाथलोन ग्रीक भाषा से लिया गया शब्द है, जो दो शब्दों पेंटा (Penta) और एथलोन (Athlon) से मिल कर बना है. पेंटा के अर्थ होते हैं पांच और एथलोन के प्रतियोगिता, अर्थात् पांच प्रतियोगिताएं. पेंटाथलोन में प्रत्येक प्रतियोगी को इन पांचों प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही होता है. इन पांचों में मिलने वाले अंकों का जोड़ जिसका सबसे अधिक होता है, वही प्रथम माना जाता है. पेंटाथलोन प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचीन यूनान…
संगीत गीत मानव मात्र की एक प्रमुख अभिव्यक्ति है. यह दो प्रकार का होता है: गले से गाया जाने वाला संगीत तथा यंत्रों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत, गले से गाया जाने वाला संगीत आवाज की मधुरता पर निर्भर करता है. वाद्य यंत्रों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत यंत्र पर निर्भर करता है. आजकल नाच को भी कुछ लोग संगीत की श्रेणी से लेने लगे हैं. विभिन्न संगीत-यंत्र के प्रकार वाद्य-यंत्र वह यंत्र है, जो संगीतमय ध्वनि पैदा करता है. हमारी आवाज एक प्रकृति-प्रदत्त संगीत-यंत्र है. सभी संगीत-यंत्र हमारी आवाज के संपूरक यंत्र हैं. इन यंत्रों को हम 6 वर्गों…
पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों का साचौगिक है, जिसके एक अणु (Molecule) में हाइड्रोजन के दो परमाणु (Atom) और ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है. यदि हम हाइड्रोजन के परमाणु की संरचना पर विचार करें, तो देखते हैं कि इसके नाभिक में एक प्रोटॉन होता है. इस हाइड्रोजन को हम प्रोटियम (Protium) कहते हैं. जटिल वैज्ञानिक परीक्षणों से पता चलता है कि हाइड्रोजन के परमाणु तीन प्रकार के होते इन्हें प्रोटियम (Protium), ड्यूटेरियम (Deute- rium) और ट्राइटियम (Tritium) कहते हैं. प्रोटियम के नाभिक में केवल एक प्रोटॉन होता है, ड्यूटेरियम के नाभिक में एक प्रोटॉन और एक न्यूट्रॉन होता है…
स्पेन में जंगली सांड़ों से खेलने और फिर उन्हें कुल्हाड़ियों और तलवारों से मार डालने का खेल बहुत पुराना है. इस प्रकार प्राचीन काल से स्पेन में सांड़ से युद्ध (Bull Fighting) करने का खेल परंपरा के रूप में चला आ रहा है. सांड़ से युद्ध करने का खेल स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिणी फ्रांस और लैटिन अमरीका में लोकप्रिय है. इस खेल का प्रारंभ सर्वप्रथम मूरों ने ग्यारहवीं शताब्दी में किया था. विशेष रूप से स्पेन और लैटिन अमरीका में उच्च कुल के पेशेवर लोगों ने इसे 18वीं शताब्दी में अपना लिया. यह एक बहुत उत्तेजना भरा खेल है और आम…
हम में से अधिकांश लोग सर सी.वी. रमन (C V Raman) के नाम से परिचित हैं. वे संसार के महानतम वैज्ञानिकों में से पहले भारतीय वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सन् 1930 में भौतिकशास्त्र में अपने विशेष आविष्कार (रमन प्रभाव) के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था. इस खोज को उन्हीं के नाम पर ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जाना गया. इसके अतिरिक्त भी उन्हें बहुत से विशेष पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें से 1958 में प्राप्त लेनिन शांति पुरस्कार विशेष रूप से उल्लेखनीय है. चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म दक्षिण भारत में त्रिचनापल्ली में 7 नवंबर 1888 को हुआ था. इनके पिता,…
रोबोट (Robot) एक ऐसी स्वचालित मशीन है, जो आदमी की भांति ही काम कर सकती है. इसका निर्माण उद्योगों में मानव के स्थान पर काम करने के लिए किया गया है. यह जरूरी नहीं कि रोबोट की बनावट आदमी से मिलती ही बनाई जाए या वह बिल्कुल आदमी की तरह ही काम करे. मनुष्य से मिलती-जुलती मशीन बनाने की पद्धति को एंड्रोइड (Android) कहते हैं. रोबोट शब्द का प्रयोग सबसे पहले चैकोस्लोवाकिया के कार्ल चैपेक द्वारा रचित नाटक ‘रोजम्स यूनीवर्सल रोबट्स’ में हुआ था. उन्होंने यह शब्द चैक पुस्तक ‘रोबोटा’ से लिया था, जिसका अर्थ बंधुआ मजदूर. औद्योगिक क्रांति तथा…
ओस्कार पुरस्कार (Oscar Award) वे वार्षिक पुरस्कार हैं जो यूनाइटेड स्टेट्स कैलिफोर्निया की अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज (Academy of Motion Picture Arts and Sciences – AMPAS) द्वारा फिल्म निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे स्तर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के लिये दिये जाते हैं. इसके मुख्य पुरस्कार सर्वोत्तम मुख्य तथा सहायक भूमिका करने वाले अभिनेता तथा अभिनेत्री, सर्वोत्तम निर्देशन, सर्वोत्तम स्क्रीन प्ले और सर्वोत्तम फिल्म को दिये जाते हैं. दूसरा विशेष पुरस्कार पूरे जीवन में सर्वोत्तम उपलब्धियां पाने वाले को दिया जाता है. सिनेमा संसार में इन पुरस्कारों को पूरे विश्व में सबसे अधिक प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त…
समय को व्यक्त करने के लिए हम सभी ए.एम. और पी.एम. (A.M. & P.M.) शब्दों का प्रयोग करते हैं. ए. एम. दोपहर से पहले और पी.एम. दोपहर के बाद के समय के लिए प्रयोग किया जाता है. ए.एम. और पी.एम. अर्थ और इनका प्रयोग हम जानते हैं कि अपनी धुरी पर धरती के घूमने के कारण दिन और रात होते हैं. घूमने में धरती का जो भाग सूर्य के सामने आता है, वहां दिन होता है और शेष भाग में रात होती है. जब सूर्य पूर्व में उदय होता है, तो दिन की शुरुआत होती है और सूर्य के पश्चिम…
पॉप संगीत सन् 1950 से 1964 तक संसार के युवा वर्ग में सबसे अधिक लोकप्रिय संगीत रहा था और अब भी लोकप्रिय है. जनता में इसकी अत्यधिक लोकप्रियता के फलस्वरूप समय-समय पर अनेक पॉप संगीत सितारों का विकास हुआ जिन्होंने अपनी विशिष्ट शैली से जनता का मनोविनोद किया. एल्विस प्रेस्ले (Elvis Presley) उन पहले पॉप संगीतकारों में से एक थे इन्हे लोग एल्विस के नाम से भी भी जानते है. वह रॉक एंड रॉल गायक थे और उनके मंच पर आते ही उनके फैंस में एक नया उत्साह भरा हर्ष छा जाता था. रॉक एंड रॉल डांस का एक रूप है…
सर्किंग (Surfing) एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी एक पतले से सर्फबोर्ड पर खड़े होकर समुद्री लहरों पर तैरता है. जब 1788 में जेम्स कुक ने हवाई की खोज की, तो उसने पाया, कि वहां यह खेल उस जमाने में भी बहुत लोकप्रिय था. आज यह विश्वभर में प्रचलित हो गया है. हवाई में सर्फिग खेल की प्रतियोगिताएं होती थीं और जीतने वालों को पुरस्कार दिए जाते थे. इस द्वीप के लोग 4.5 मी. लंबा और 67.5 किलोग्राम वजन का तख्ता प्रयोग करते थे. 1957 में हल्के तख्तों पर तैरने की शुरुआत हुई. इस आरंभ ने खेल में क्रांतिकारी परिवर्तन…
प्लेटो (Plato) यूनान का एक प्राचीन दार्शनिक था, जिसकी शिक्षाओं और लेखों का आज भी बहुत महत्व है. प्लेटो को अफलातून भी कहते हैं. इस महान् विचारक की रचनाएं सारे संसार में बड़ी रुचि से पढ़ी जाती हैं. वह सुकरात (Socrates) का शिष्य और अरस्तू (Aristotle) का गुरु था. वास्तव में सुकरात के महान् विचारों को ही उसके शिष्य प्लेटो ने अपनी रचनाओं में लिखा है. अरस्तू (Aristotle) की प्रतिभा को विकसित करने का श्रेय भी प्लेटो को जाता है. प्लेटो का जन्म ईसा से 427 वर्ष पहले यूनान के एथेंस नगर में हुआ था एवं मृत्यु 80 वर्ष की…
बहुरूपदर्शी (Kaleidoscope) प्रकाशीय कालीनों, दीवारों और रंगीन कपड़ों पर छपाई के लिए सुंदर डिजाइन पैदा करने के काम आता है. इसका आविष्कार सन् 1816 में स्काटलैंड के सर डेविड बूस्टर (Sir David Brewster) नामक भौतिकशास्त्री ने किया था. सन् 1817 में उन्होंने इसे एक खिलौने के रूप में पेटेंट कराया था. बहुरूपदर्शी झुके हुए समतल दर्पणों से होने वाले परावर्तनों से बनने वाले प्रतिविम्बों के सिद्धांत पर कार्य करता है. यदि 10° पर झुके हुए दो समतल दर्पणों के बीच कोई वस्तु रख दी जाए तो उसके तीन प्रतिविग्य बनते हैं. इसी प्रकार 60° पर झुके हुए दो समतल दर्पणों…
सभी रासायनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगों में अम्लों और क्षारों का पता लगाने के लिए लिटमस पेपर (Litmus Paper) काम में लाए जाते हैं. लिटमस पेपर लाल और नीले रंग के होते हैं. जब नीले लिटमस को किसी अम्ल या अम्लीय विलयन (Acidic Solu- tion) में डाला जाता है, तो इसका रंग लाल हो जाता है. इसी प्रकार क्षारों और क्षारों के घोल में लाल लिटमस का रंग नीला हो जाता है. उदासीन घोल का लिटमस पर कोई प्रभाव नहीं होता. इस प्रकार लिटमस पेपर की सहायता से यह पता लगा लिया जाता है कि अमुक घोल अम्लीय है या क्षारीय…
