निवाड़ी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा निवाड़ी पहुंचे। निवाड़ी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा चुनाव में हार को लेकर एक बार फिर दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि मैं जीतूंगा यह आत्मविश्वास है, मैं ही जीतूंगा है, यह अहंकार है, यही शब्द पूरी परिभाषा बदल देता है, काफी अकेला हूं, अकेला ही काफी हूं।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आत्मविश्वास अच्छी बात है, अति आत्मविश्वास घातक है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव की यह बड़ी विशेषता…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सात वरिष्ठ नेताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पार्टी के मेनिफेस्टो पर बात की। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, कश्मीर के लोगों की बात करते हो तो वहां चुनाव तो कराओ। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की और आखिरी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले। सातों नेताओं ने मेनिफेस्टो के मुद्दों पर अलग-अलग बात की। कमलनाथ के मौजूद न रहने पर पटवारी ने कहा उनके…
भोपाल। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद आचार संहिता के बीच राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें दो एएसपी और तीन डीएसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। इनके अलावा महिला सुरक्षा जिला छिंदवाड़ा से एसडीओपी पांढुर्ना बनाई गई प्रियंका पांडे का तबादला आदेश भी निरस्त किया गया है।उनका तबादला आदेश 15 मार्च को जारी हुआ था। इन पांचों अफसरों के नाम तीन-तीन के पैनल में चुनाव आयोग को भेजे गए थे। करीब 6 दिन चली प्रक्रिया के बाद आयोग ने इन नामों पर सहमति दी और गृहविभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर…
उज्जैन। होली पर्व पर बाबा महाकाल के गर्भगृह में केमिकल गुलाल के कारण हुए भीषण अग्निकांड में एक सेवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार ले रहे बाबा महाकाल के सेवक सत्यनारायण सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पुजारी कर्मचारी और कुल 14 सेवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस अग्निकांड के बाद झुलसने से सभी लोगों को उपचार के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात तक तो इस अग्निकांड में झुलसे सभी लोग स्वस्थ थे, लेकिन बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार ले…
नई दिल्ली। ‘जो हिंदू है और धार्मिक है फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है। कमल के फूल के अलावा किसी और का बटन दबाता है तो वह देशद्रोही है और देश का गुनहगार है’। यह विवादित बयान झुंझुनू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने दिया है। वे 4 अप्रैल को उदयपुरवाटी में चुनावी जनसंपर्क कर रहे थे, इस दौरान पांच बत्ती मुख्य बाजार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई सभा में उन्होंने यह भाषण दिया था। भाजपा प्रत्याशी के भाषण का यह अंश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।…
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी के बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अभी जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।अधिनियम की धारा…
भोपाल। खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने आरबी प्रजापति (राजा भैया) को समर्थन देने की घोषणा की। वे इंडिया गठबंधन में शामिल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट पर सपा ने पहले डॉ. मनोज यादव को कैंडिडेट घोषित किया था। बाद में उनकी जगह मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया। लेकिन, स्क्रूटनी में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पार्टी ने यह निर्णय कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन से जुड़ी सभी…
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं की प्रदेशव्यापी हड़ताल को संज्ञान में लेते हुए मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगल पीठ ने प्रदेश के सभी जिला व तहसील बार को जवाब पेश करने अंतिम समय प्रदान किया है। युगल पीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की है।मार्च 2023 में अधिवक्ता अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में करते हुए अधिवक्ताओं को तत्काल काम पर लौटने…
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी के बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अशोक भलावी को बहुजन समाज पार्टी ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। पिछली बार भी अशोक बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सोहागपुर गांव के पास रहने वाले अशोक भलावी पेशे से सब्जी व्यापारी थे, वे बैतूल जनपद के सदस्य भी रह चुके हैं। अशोक भलावी के चार बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके…
आरजीपीवी में 19.45 करोड़ का घोटाला के मामले में हुई बड़ी कारवाई भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खास और शर्मा के कार्यकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार को आखिरकार सरकार ने निलंबित कर दिया है। सुनील कुमार की नियुक्ति करवाने में शर्मा के योगदान की चर्चा जोरों पर है। अपने विद्यार्थी परिषद और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकाल के दौरान वीडी शर्मा के खास रहे आरजीपीवी के कुलपति का पद दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेहरू युवा केंद्र के दौरान चार इमली में मिले शर्मा के आवास पर आए…
