जयपुर। राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद अब राज्य के नए मुख्य सचिव के नाम का भी एलान हो गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, आईएएस सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे।सुधांश पंत को उनके मूल कैडर जाने की दी अनुमतिकेंद्र सरकार ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर राजस्थान जाने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी गई है। बताया गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव सुधांश पंत को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय से जुड़े ऋत्विक रंजनम पांडे वित्त आयोग के सचिव होंगे। आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि या 31 अक्टूबर, 2025, जो भी पहले हो तक पद पर बने रहेंगे। गौरतलब हैं कि वित्त आयोग संघ और राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण के बारे में सिफारिशें करता…
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू करने के बाद अब मंत्रियों को विभाग बंटवारे में भी यूपी का फॉर्मूला अपनाने की बात कही जा रही है। योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग अपने पास रखा है। इसके साथ ही जनसंपर्क भी अपने पास ही रखा है। विभाग बंटने के बाद अब परफॉर्मेंस दिखाने की बारी है। इसके लिए इंतजार करना होगा। पहले उमा भारती ने चंद महीने के लिए विभाग अपने पास रखा था। वैसे ही शिवराज भी जब पहली बार सीएम बने थे तब शुरुआत…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बिना अनुमति और घटिया धान खरीदी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के 36 वेयर हाउस को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। 42 वेयर हाउस की जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि एक दिन में वेयर हाउस मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। लल्लूराम डॉट कॉम ने फर्जी वेयर हाउस के खिलाफ प्रमुखता से मुहिम चलाई थी। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए 42 में से 36 वेयर हाउस को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इस मामले में पहले ही दो अधिकारियों…
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज शनिवार देर शाम उच्च शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने सूची जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक सहायक प्राध्यापक और उप कुल सचिवों को नई जगह पर पदस्थ किया गया है। साथ ही प्राध्यापक हुए सह प्राध्यापक का भी तबादला कर दिया गया है।
भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार के छठवें दिन शनिवार को मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंत्रियों के बीच कामकाज का बंटवारा कर दिया। उन्होंने अपने पास गृह, जेल, जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन (जीएडी), औद्याेगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, विमानन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग रखे हैं।उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिककर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी और राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग दिए हैं।कैलाश विजयवर्गीय को एक बार फिर नगरीय विकास एवं आवास विभाग कमान दी गई है। जबकि, प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग…
भोपाल। गुना बस हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। गुना कलेक्टर तरुण राठी, एसपी विजय खत्रीऔर परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आज दोपहर राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा की जगह अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू बनाया गया है। कलेक्टर राठी को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। गुना एसपी विजय खत्री को भी पीएचक्यू भेजा गया है।
भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा है, लेकिन वर्तमान में चारों ओर असुरक्षा का माहौल बनता दिख रहा है। इधर पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की घटनाएं होती रहती हैं तो उधर हिमालय की सीमा पर चीन नाक में दम कर रहा है। अब नई चुनौतियां हमें समुद्र की तरफ से मिल रही हैं।उत्तरी हिंद महासागर से लाल सागर तक फैले समुद्री क्षेत्र में हाल ही में हुए दो हमलों को भारत के लिए एक गंभीर चुनौती कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इन हमलों ने हमारे लिए सुरक्षा की दुविधा खड़ी कर दी है। पहले भारत की…
भोपाल। गुना में जिस बस में टक्कर ले बाद आग लगी और तेरह लोग जल गए, उस बस का न बीमा था और न ही फिटनेस। रोड टैक्स भी खत्म हो चुका था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना में कार्रवाई कारते हुए गुना आरटीओ रवि बरेलिया और सीएमओ बीडी कतरोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में जो जिम्मेदार है, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। गुना बस हादसे को लेकर नए खुलासे हुए हैं। इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीएल मुकाती ने कहा है कि बस 15 साल पुरानी थी। यह बस…
भोपाल। मप्र सरकार के मंत्री और इंदौर-1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (महामंत्री) पद से गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे इस्तीफा दे दिया। ट्वीट कर लिखा- आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौंपा। दरअसल, मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। विभागों का आवंटन अभी नहीं हुआ है।अब विजयवर्गीय पूरी तरह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अमित शाह और…
