उज्जैन। उज्जैन में दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप पर लॉन्चिंग से पहले ही साइबर अटैक हुआ है। वैदिक घड़ी को बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव के मुताबिक इस हमले को तकनीकी भाषा में डिस्ट्यूबेटर डिनाइल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) अटैक कहा जाता है। इससे ऐप के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है। शुक्रवार यानी आज विक्रमादित्य वैदिक शोध संस्थान ऐप को लॉन्च करने वाला था।अब आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था।आरोह…
Author: Sanjay Saxena
सतना। Capetown Heights Satna के बिल्डर संजय अग्रवाल, उनकी पत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल और बेटी सुश्री सुमेधा अग्रवाल सहित सभी साथ पार्टनर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 423 के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वंदना मालवीय द्वारा दिए गए। न्यायालय में नागेंद्र मिश्रा पिता स्व ठाकुरदीन मिश्रा निवासी इंद्रप्रस्थ नगर सतना द्वारा परिवाद दाखिल किया गया था। सुनवाई और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद पारित आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल पिता स्व रामकृष्ण अग्रवाल,मधु अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल, सुमेधा पुत्री संजय अग्रवाल निवासी पन्ना रोड सतना,कमलेश अग्रवाल पत्नी सीताराम…
आज शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है। राजनंदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।पहली सूची
भोपाल। भोपाल के सेकंड स्टॉप के पास स्थित वन विभाग के नए वन भवन के विक्रय का प्रकरण अब मंत्री विजय शाह के माध्यम से सुलझाया जाएगा।पिछले साल जब नए वन भवन का लोकार्पण हुआ था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्कालीन वन मंत्री विजय शाह के आग्रह पर ही घोषणा कर दी थी कि नए वन भवन के ई विंग के बेचे गए तीन फ्लोर वापस वन विभाग के स्वामित्व में दिया जाएगा, लेकिन तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इस घोषणा को मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर नहीं चढ़ने दिया था, जिससे इस पर अमल नहीं…
मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व से दो बाघिन के भिड़ंत का एक वीडियो सामने आया है। कान्हा मैदान के इस वीडियो में बाघिन नीलम (टी 65) अपने तीन शावकों के साथ नजर आ रही है। उसी दौरान बाघिन मोहनी (टी 139) शावकों पर हमला करने की फिराक में नजर आती है। जिसे देख अपने शावकों की रक्षा के लिए नीलम, मोहनी से भिड़ जाती है। वीडियो में इस हमले से घबराए शावक भी इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं। बाघिनों के बीच हुए इस संघर्ष में नीलम के घायल होने की खबर है।अपने सामने बाघिनों को भिड़ता देख पर्यटक दहशत…
नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। PM ने अपने पोस्ट में लिखा- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।राज्यसभा में नॉमिनेट होने…
हम स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की बात करते हैं, यहां इलाज में असुविधाओं का विस्तार हो जाता है। शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हो जाता है। परिवार नियोजन और आंखों के भी वर्षों से शिविर लगाए जाते हैं, इनसे लाभ भी होता है, लेकिन जिस तरह से असावधानियां बरती जा रही हैं, उससे शिविरों का उद्देश्य भी पूरा नहीं होता और लागों में इनके प्रति अरुचि भी बढ़ती है। सरकार ने बाकायदा स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत की है, लेकिन इसमें भी लापरवाही के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले भी बढ़ रहे हैं।मध्यप्रदेश…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सभी दलों की तरफ से बैठकों का दौर लगातार जारी है. बीजेपी की तरफ से पहली लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. इस बीच 10 राज्यों की 60 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस पार्टी की बैठक गुरुवार शाम दिल्ली में चल रही है. इस बैठक में जिन राज्यों की सीटों को लेकर मंथन चल रहा है उनमें दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं. यह बैठक ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा…
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट के बाद अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दादा’ के नाम से मशहूर गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गांगुली ने सीएम ममता बनर्जी से सचिवालय में करीब आधे घंटे तक मुलाक़ात की है। दादा पश्चिम बंगाल की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी कोई अधिकारी घोषणा नहीं हुई है। पिछले कुछ समय से ममता और गांगुली को कई मौकों पर…
नई दिल्ली।आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आज…
