भोपाल। जस्टिस सत्येन्द्र कुमार सिंह मध्य प्रदेश के नए लोकायुक्त बने हैं। रविवार रात राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वह प्रदेश के आठवें लोकायुक्त होंगे जो एनके गुप्ता की जगह लेंगे। एनके गुप्ता का कार्यकाल 17 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गया था, पर नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण नियमानुसार उनका कार्यकाल स्वत: बढ़ गया था।सत्येन्द्र कुमार सिंह इसके पहले विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। भोपाल के पूर्व संभागायुक्त मालसिंह भयाडिया को आज इंदौर संभागायुक्त के पद से भी हटा दिया गया। भोपाल के साथ नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी कमिश्नर रहते हरदा पटाखा फैक्ट्री के लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद अनुमति दिए जाने की बात सामने आई थी। मामला विधानसभा में भी गूंजा था। उस समय हरदा कलेक्टर और एसपी को तो हटा दिया था, पर तत्कालीन कमिश्नर मालसिंह को इंदौर में पदस्थ रहने दिया गया। असल में भोपाल कमिश्नर के तौर पर रहे मालसिंह को इंदौर भेजा गया था, क्योंकि यहां उन्हें तीन साल हो रहे थे और चीन आचार संहिता का मामला…
भोपाल। राज्य शासन ने आज शाम आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दीपक सिंह इंदौर, सुदाम खाड़े ग्वालियर और संजीव झा चंबल कमिश्नर बांए गए हैं। रुचिका चौहान ग्वालियर की नई कलेक्टर होंगी। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय सिंह मंत्रालय भेजे गए हैं।
भोपाल। राज्य शासन ने आज ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह को हटाते हुए खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी राज्यपाल बनेंगे या उन्हें सांसद के रूप में इस बार भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेजेगी? कल ही बीजेपी में शामिल हुए पचौरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा चल रही है। बीजेपी अपने दल में आने वाले बाहरी दिग्गजों को नवाजने में कभी पीछे नहीं रही। अब 72 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मामले को ही लीजिए। बीजेपी में आमद देते ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें मप्र की राजनीति के दूसरे संत की उपाधि दे डाली। इधर,पचौरी के हृदय परिवर्तन पर पीसीसी चीफ को आशंका है कि जरूर…
नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को भरने के लिए 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने जानकारी में बताया कि चयन समिति सदस्यों की सुविधा के आधार पर 13 या 14 मार्च को बैठक कर सकती है और नियुक्तियां 15 मार्च तक होने की संभावना है।निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले ही गोयल ने शुक्रवार सुबह चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति…
भोपाल। प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति के पूर्व नेता प्रतिपक्ष की राय न लिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में विरोध जताया है। साथ ही इसे अवैध बताते हुए नियुक्ति निरस्त किए जाने की मांग की है। सिंधार ने एक पत्र जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति निश्चित् रूप से जनहित का कार्य है। सरकार द्वारा एक नाम पर अपना अंतिम निर्णय लेकर लोकायुक्त नियुक्ति की अधिसूचना दिनांक 09.03.2024 को जारी कर दी गई है, जिसमें मुझ नेता प्रतिपक्ष से कोई परामर्श नहीं लिया गया है। सरकार द्वारा लोकायुक्त की नियुक्ति हेतु अपनाई गई उक्त प्रक्रिया…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कैडर की 1995 बैच की आईएएस अधिकारी मनिंदर कौर द्विवेदी को नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इस अतिरिक्त प्रभार का प्रस्ताव जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया था।
वाराशासी। आगामी निर्वाचने: श्री काशी विश्वनाथ कृपा अनुग्रह द्वारा: विजयश्री प्राप्त्य: पुनश्च: देशस्य प्राधान्यपद: कामना: यानी, आनेवाले चुनावों में श्री काशी विश्वनाथ की कृपा से विजय प्राप्त करें और फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विजय और पुन: देश के प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लेकर पूजन किया। मंदिर के अर्चक ने पीएम को देश का प्रधानपद प्राप्त करने की कामना का संकल्प दिलाया। पीएम मोदी माथे पर त्रिपुंड, हाथों में त्रिशूल और सिर पर लौंग-इलायची और बादाम की शृंगार माला पहने थे।शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में अर्चक श्रीकांत मिश्र…
नई दिल्ली। राहुल गांधी रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अचानक दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के मंथन के लिए वह दिल्ली गए हैं। कांग्रेस के 39 कैंडिडेट की पहली सूची 8 मार्च को आई थी।गुजरात में राहुल की यात्रा का आखिरी दिन था। उन्हें बारडोली से सोनगढ़ जाना था, लेकिन वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब आगे की यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार से शुरू होगी।गुजरात में यात्रा का आज चौथा दिन था। यात्रा सुबह सूरत के मांडवी से बारडोली पहुंची थी। राहुल…
