Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आदर्श आचरण संहिता के बारे में दी जानकारी भोपाल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को निर्वाचन सदन, भोपाल में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि म.प्र. में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी, क्रमांक-12 शहडोल, क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला, क्रमांक-15 बालाघाट एवं लोकसभा संसदीय…

Read More

नई दिल्ली। यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से मना करने पर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है. ऐसे में पार्टी ने अब इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए मंथन शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से अमेठी से स्मृति ईरानी के सामने प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत उतारने का रणनीति बनाई थी, लेकिन श्रीनेत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।अब इस सीट से कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के नाम पर विचार चल रहा है. हालांकि, पार्टी आराधना मिश्रा का नाम रायबरेली से भी चल…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक कवि ने मुख्य निवार्चन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से भाजपा के ‘अबकी बार, 400 पार’ नारे पर विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि ये नारा उनकी 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक कविता से चोरी किया गया है। उन्होंने इस नारे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव का है। गांव निवासी कवि अबध बिहारी मिश्रा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत भेजी है। कहा कि 2019 में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक कविता पोस्ट…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। यूपी में अब तक 51 सीटों के उम्मीदवार तय किये जा चुके हैं, जबकि 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है। लेकिन इसी बीच कहा जा रहा है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।  दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी ने इस सीट पर पिछले चुनाव…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को तलब किया है। पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में कोर्ट ने यह कार्यवाही की है और दोनों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बाबा रामदेव और कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण से व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कंपनी और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिसों का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई।उन्हें…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट मंगलवार देर शाम तक जारी हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद देर रात छत्तीसगढ़ 5 बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। मध्य प्रदेश के बाकी प्रत्याशियों पर भी विचार हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बस्तर से कवासी लखमा और कांकेर से दीपक बैज उम्मीदवार हो सकते हैं। बस्तर में बैज मजबूत प्रत्याशी हो सकते हैं या नहीं,…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने शरद पवार गुट को पार्टी चिह्न ‘तुरहा बजाते व्यक्ति’ का उपयोग करने की भी अनुमति दी। इसके अलावा कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार और चुनाव चिह्न ‘तुरहा बजाते व्यक्ति’ को मान्यता देने का निर्देश दिया।कोर्ट ने अजित पवार गुट से भी यह सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा कि राकांपा का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ विचाराधीन है और इसका इस्तेमाल न्यायिक निर्णय के अधीन है।दरअसल,…

Read More

भोपाल। मप्र शासन के पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तत्कालीन जिला सहकारी बैंक पन्ना के अध्यक्ष संजय नगायच के जिला न्यायालय पन्ना में दर्ज मानहानि अपराधिक प्रकरण के स्टे को हटा बिसेन की याचिका खारिज कर दी है।हाई कोर्ट ने कहा किसी जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक अपमान और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के गंभीर आरोप को नजरअंदाज नही किया जा सकता। सहकारिता मंत्री रहते हुए गौरी शंकर बिसेन ने पन्ना सहकारी बैंक अध्यक्ष संजय नगायच को जाति सूचक “पंडित तू चोर, बैंक अध्यक्ष चोर” है बोल भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पन्ना बैंक…

Read More

भोपाल ।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोहन यादव ने दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी छीनी नहीं है बल्कि उन्होंने मुझे दी. हमारी पार्टी की ये विशेषता है कि अगर आप पैरवी करेंगे तो आपका नंबर कभी नहीं आएगा. हमारी पार्टी सब कुछ देखती और जानती है. पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है. शिवराज सिंह चौहान मेरा मार्गदर्शन करते हैं. मैं उनसे मिलता रहता हूं।सीएम मोहन यादव ने पिछले साल 11 दिसंबर के दिन को याद करते हुए कहा, “जब…

Read More

भोपाल l नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘MP में कांग्रेस को लोकसभा उम्मीदवार नहीं मिल रहे। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह हैं, जहां इनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘अबकी बार शुरुआत छिंदवाड़ा से होगी। छिंदवाड़ा भाजपा की जीत में रोड़ा नहीं है।’विजयवर्गीय आज छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे असंतुष्ट माने जा रहे भाजपा नेताओं को भी मनाने का प्रयास करेंगे। स्वागत लॉन (अमरवाड़ा) में दोपहर दो बजे से सम्मेलन है। वहीं शाम 5 बजे…

Read More