Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

दोनों सावन सूखे निकलेप्यासी धरती, प्यासे खेतहाहाकार मच रहा चहुं दिसनदियों में दिखती बस रेत..।सावन महीने को लेकर बड़ी किंवदंतियां हैं। माना जाता है कि सावन और भादों, दो महीने वर्षाकाल के लिए सर्वोत्तम होते हैं। परंतु इस बार तो सावन सूखे ही चले गए। यही नहीं, उन्नीस साल बाद इस बार दो सावन पड़े थे। कहां तो एक ही सावन वर्षाकाल के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन इस बार दोनों ही सावन सूखे रहे और भादों की शुरुआत भी। अंग्रेजी माह देखें तो जुलाई और अगस्त दोनों ही महीनों में जरूरत की बारिश नहीं हुई।मानसून की ऐसी बेरुखी देश…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए जहां एक तरफ शिवराज सरकार लगातार योजनाओं की झड़ी लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को हर दिन झटके भी मिल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कई नेता या तो शिवराज सरकार को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं या फिर पार्टी से जाने की तैयारी में हैं। हाल ही में पार्टी के नौ कद्दावर नेताओं ने शिवराज सरकार का साथ छोड़ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में आने की इच्छा भी जताई थी. इन…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी में आज तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी और अजय सिंह राहुल को छानबीन समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

Read More

भोपाल। चांचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीना ने भाजपा नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। कुम्भराज में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अब अटल-आडवाणी वाली भाजपा नहीं रही। राजमाता, कुशाभाऊ ठाकरे वाली भाजपा नहीं रही। इस नई भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया। मुख्यमंत्री और संगठन मंत्री ने कहा था कि तुन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ना है, इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष पर दावेदारी मत करो। अब भाजपा ने पैराशूट प्रत्याशी को टिकट दे दिया है। आप सब कार्यकर्ताओं को इस अन्याय का बदला लेना है।बता दें कि पूर्व विधायक…

Read More

भोपाल। प्रदेश में कृषि उपजों पर लगने वाले ज्यादा मंडी टैक्स के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से मंडियों में कामकाज बंद कर हड़ताल घोषित कर दी गई। मप्र सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। प्रदेश की लगभग सभी मंडियों के व्यापारी संघों ने इसे समर्थन देते हुए व्यापार बंद कर दिया है।मध्यप्रदेश की कुल 230 अनाज मंडियों में सोमवार से करीब 25 हजार व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया है। मंडी फीस डेढ़ की बजाय 1त्न करने, निराश्रित शुल्क खत्म करने समेत कुल 11 मांगों को लेकर व्यापारियों…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज श्री महाकलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। वे महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाकाल का पंचामृत पूजन भी किया। महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के निर्देशन में हो रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारी और 66 ब्राह्मण नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ करेंगे। ये 6 घंटे यानी दोपहर 3 बजे तक चलेगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बारिश के लिए प्रार्थना की। वे यहां महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजन के बाद…

Read More

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया ने आपकी सरकार बनाई। मैंने भी वर्ष 2003 में भाजपा की सरकार बनाकर दी थी। वर्ष 2020 के उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया। कोरोना हो गया था। 11 दिन नहीं निकल पाई थी। भाजपा ने कहा कि आप प्रचार करें। मैंने प्रचार किया और 28 में से 22 सीटों पर चुनाव जीते। कम से कम यात्रा में बुलाने के लिए निमंत्रण की औपचारिकता को निभाते। मुझे नहीं…

Read More

भोपाल। पन्ना की गुनौर सीट से भाजपा विधायक रहे महेंद्र बागरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वे पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।दरअसल, भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची में गुनौर सीट से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। यहां भाजपा ने पूर्व विधायक व 2018 में चुनाव हार चुके राजेश वर्मा को टिकट दिया है। जिसके बाद से गुनौर विधानसभा में भाजपा के कई नेताओं में असंतोष देखा जा रहा…

Read More

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड का नाम बदलेगा, अब इसे गुरुनानक मार्ग के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक 11 सितंबर को प्रस्तावित है। इसमें हमीदिया रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव आएगा। एमआईसी की मंजूरी के बाद परिषद में आने वाले प्रस्ताव में हमीदिया रोड का नाम बदलकर गुरूनानक मार्ग करने पर विचार किया जाएगा।

Read More

भोपाल। अतिथि शिक्षक महापंचायत का आयोजन शनिवार को राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के 10 हजार अतिथि शिक्षक शामिल हैं। प्रत्येक जिले से 50 अतिथि शिक्षक को बुलाया गया है। इस पंचायत में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों के लगभग 64 हज़ार अतिथि शिक्षक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हैं। । दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाल परेड ग्राउंड पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सीएम शिवराज ने पंचायत में अतिथि शिक्षकों को कई सौगातें दी। सीएम शिवराज ने कहा कि अतिथि शिक्षकों से…

Read More