शुक्रवार, 3 जुलाई

भोपाल। सिविल सर्विसेस 2023 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली छाया सिंह ने खुद के सिलेक्ट होने की सूचना आईएएस पिता छोटे सिंह को फोन करके दी। छोटे सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छाया लद्दाख टूर पर है। उसने अपने सिलेक्शन की सूचना लद्दाख से एक परिचित के फोन से कॉल करके दी है। छोटे सिंह वर्तमान में राजस्व मंडल ग्वालियर में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं।

भोपाल के दो सगे भाइयों का भी सिलेक्शन

भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स

लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

जबकि मां डॉ. संगीता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

नर्मदापुरम की पलक को 479वीं रैंक

नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रैंक हासिल की है। वे रोटरी क्लब से जुड़े कालोनाइजर नरेंद्र रंजना गोयल की बेटी हैं और एसपीएम से सेवानिवृत्त केके गोयल की पौत्री हैं।

Share.
Exit mobile version