Sunday, 24 May

कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल बच्ची की मौत हो गई। दरअसल बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन फानन में परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। बच्चे की नाजुक हालत देखते हुए बच्चे की परिवार वाले उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा तो निकाल दिया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्ची की रात करीब 11 बजे मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा ये मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली है। जहां 13 साल का विवेक सरकारी स्कूल में पढ़था था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वो घर के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में वो गुब्बारा फुलाने लगा। गुब्बार फुलाते समय ही ये हादसा हुआ। अचानक गुब्बारे से हवा निकली और फोर्स से गुब्बारा उसके मुंह के अंदर चला गया। गुब्बार विवेक के गले में अटक गया और उसकी हालत बिगड़ गई। इस हादसे की सूचना मिलते है स्कूल के टीचर्स उसे एक निजी अस्पताल में ले गए।

प्राइवेट अस्पताल में ले गए परिजन हालत नाजुक होने पर बच्चे के परिजन उसे को पंजाब के पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने विवेक के गले से गुब्बारे तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। रात करीब 11 बजे विवेक की मौत हो गई। विवेक के परिजनों ने बताया कि वो 8वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी एक बड़ी बहन भी है जो 12वीं में पढ़ती है।

Source : Agency

पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi Letest News) हिंदी में | Tech News और Business News के लिए जुड़े रहे Nishpaksh Mat से

Share.
Exit mobile version