Author: Shailja Dubey

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल लोगों को सही दिशा देने में कर सकें।" इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। अभी मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन, सामान्य ज्ञान और जीवनशैली समेत अन्य विषयों पर काम कर रही हूं।

थर्मामीटर (thermometer) तापमान मापने का एक बहुत उपयोगी उपकरण है. डॉक्टर इसके द्वारा शरीर का तापमान मापते हैं. वैज्ञानिक इसकी सहायता से रासायनिक क्रियाओं, ठोस पदार्थों के पिघलने (गलनांक) और द्रवों के उबलने (क्वथनांक) का तापमान ज्ञात करते हैं. इन्हीं के द्वारा वायुमंडल और कमरे का तापमान भी मापा जाता है. क्या तुम जानते हो कि विभिन्न कार्यों में आने वाले ये धर्मामीटर कितने प्रकार के होते हैं? विभिन्न कामों में आने वाले धर्मामीटरों को हम निम्न वर्गों में बांट सकते हैं:-1. द्रवयुक्त कांच के थर्मामीटर2. द्विधातुक पट्टी थर्मामीटर 3. विद्युत थर्मामीटर4. गैस थर्मामीटर 1. द्रवयुक्त कांच के थर्मामीटर: इन…

Read More

रात्रि के अंधकार में आकाश में असंख्य तारों की छटा बड़ी ही मनमोहक लगती है. आकाश के इन तारों की चमक तथा आकार अलग-अलग होता है. ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इन तारों का रंग भी अलग अलग है. सूर्य भी एक तारा है.  सूर्य और तारों का तापमान किस प्रकार मापा जाता है? तारों का तापमान ज्ञात करने के कई तरीके हैं. तारों के रंगों के आधार पर उनके तापमान का काफी हद तक सही अनुमान लगाया जा सकता है. सामान्य तौर पर तारों का रंग लाल, संतरी, पीला, सफेद और नीला होता है. लाल रंग…

Read More

वीडियो टेप या रिकार्डर कई तरीके से आम टेप रिकार्डर से मिलता-जुलता है. दोनों में अंतर यह है कि आम टेप-रिकार्डर ध्वनि को आरेखित करता है, तथा पुनः पैदा करता है, जबकि वीडियो टेप रिकार्डर ध्वनि तथा चित्र दोनों का ही लेखा-जोखा करता है. इसे बी.सी.आई. (वीडियो कैसेट रिकार्डर) भी कहते हैं. बाजार में वी. सी. पी. (वीडियो कैसेट प्लेयर) भी मिलता है जिसके द्वारा वीडियो कैसेट की फिल्म को देखा सुना जा सकता है. पर टी. वी. का कोई कार्यक्रम रिकार्ड नहीं किया जा सकता. वी.सी. आर. आमतौर पर टेलीविजन प्रोग्रामों को रिकार्ड करने के लिए प्रयुक्त होता है.…

Read More

महाकवि कालिदास भारत के महानतम कवि और नाटककार थे. संस्कृत भाषा में इनकी बराबरी करने वाला दूसरा कोई भी कवि अब तक नहीं हुआ है. इनकी तुलना आमतौर पर इंग्लैंड के महान नाटककार और कवि शेक्सपीयर (Shakespeare) से की जाती है. कालिदास की रचनाएं विश्व भर में प्रसिद्ध हैं. कालिदास जीवन परिचय (Kalidas Biography in Hindi) कालिदास के बचपन तथा मां-बाप के विषय में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. एक मत यह है कि छठी शताब्दी में कुमारदास के राज्यकाल में लंका में इनका देहांत हुआ था. एक किंवदंती के अनुसार कालिदास उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों…

Read More

पेरिस्कोप (Periscope) एक ऐसा दूरवीक्षक यंत्र है जो अपारदर्शी परदों के पीछे छिपी वस्तुओं को देखने के काम आता है. इसका उपयोग जल और थल युद्ध और पनडुब्बियों में है. इसके द्वारा सैनिक समुद्र के अंदर से कवच या बख्तर (बंदगाड़ी) में से धरती पर होते हुए युद्ध का या अपने चारों तरफ के वातावरण को देख सकते हैं. इसके द्वारा पनडुब्बियों में से समुद्री लड़ाई को देखा जा सकता है. युद्ध में यह बहुत ही उपयोगी यंत्र है. पेरिस्कोप किस सिद्धांत के अनुसार काम करता है? यह यंत्र दो समानांतर समतल दर्पणों से प्रकाश के परावर्तन के सिद्धांत पर…

Read More

क्वाईज (Quartz) प्रकृति से सबसे अधिक मात्रा में मिलने वाला खनिज पदार्थ है. अधिकतर चट्टानें इसी से बनी हैं. यह शुद्ध कायांतरित और तलछटी चट्टानों का मुख्य हिस्सा है. यह वास्तव में सिलिकान (Silicon) और आक्सीजन का विशेष यौगिक है. शुद्ध क्वार्ट्ज में सिलिका और सिलिकान डाइआक्साइड होते हैं. क्वार्ट्ज देखने में कांच की तरह पारभासी होता है. यह बिल्कुल कांच जैसा लगता है. और कांच की भांति ही भुरभुरा होता है, लेकिन यह कांच से सख्त होता है और इसके पिघलने का तापमान भी कांच से बहुत अधिक होता है. इसे कांच की तरह पिघलाकर नलिकाएं, चादरें और चौकोर…

Read More

दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर जैलीफिश (Jellyfish) है. इसे समुद्री वास्प (Sea Wasp) और चिरोनेक्स फ्लेकरी (Chironex Fleckeri) भी कहते हैं. इसके शरीर से अनेक मोटे धागे जैसे अंग निकले होते हैं. इनके द्वारा ही वह दूसरी वस्तुओं या जीवों को छूता, पकड़ता और खाता है. इन्हें स्पर्श अंग या टेंटेकल्स (Tentacles) कहते हैं. कोई भी व्यक्ति यदि इसके शरीर से निकले टेंटेकल (Tentacles) से रगड़ खा जाए तो पांच मिनट के अंदर-अंदर मर जाता है. इसके टेंटाकलों में हजारों बहुत महीन रोएं होते हैं, जो व्यक्ति के शरीर में चुभकर कोबरा सांप के जहर से भी तेज जहर पहुंचा…

Read More

हॉलीवुड (Hollywood) संसार का वह प्रसिद्ध स्थान है, जहां राज्य अमेरिका के चलचित्र और दूरदर्शन उद्योगों के अधिकतर स्टूडियो और आफिस स्थित यह कैलीफोर्निया राज्य के लॉस एंजेल्स नामक स्थान के उत्तर-पश्चिम में है. फिल्म उद्योग के लिए यह बहुत ही उपयुक्त स्थान है. यहां प्रायः धूप भरे दिन होते हैं जिससे यहां का मौसम बहुत सुहाना और प्राकृतिक दृश्य बहुत हो सुंदर लगते हैं. सन् 1908 में यहां पहली फिल्म ‘दि काउंट ऑफ मोंटे क्रिस्टो’ बनाई गई. इस फिल्म की शूटिंग शिकागो में हुई थी. सन् 1911 तक हॉलीवुड में लगभग 15 फिल्म बनाने वाली कंपनियां बन गई थीं.…

Read More

मोटरगाड़ी एक अपने आप आगे बढ़ने वाली गाड़ी है. पेट्रोल, डीजल या विद्युत धारा इंजन (Engine) को चलने के लिए बल प्रदान करती है. मोटरगाड़ियों के वे इंजन, जिनमें पेट्रोल या डीजल ईंधन के रूप में प्रयोग होता है, अंतर-दहन इंजन कहलाते हैं. अंतर-दहन इंजन वे इंजन हैं, जिनके सिलेंडर के अंदर ही ईंधन जलता है. विद्युत इंजन में एक मोटर और गीयर बॉक्स होता है. मोटर को शक्ति बैटरी से प्राप्त होती है. अधिकतर मोटरगाड़ियों में शक्ति-स्रोत के रूप में पेट्रोल इंजन प्रयोग में लाया जाता है. कुछ गाड़ियों में डीजल इंजन भी लगा होता है. डीजल इंजन पेट्रोल…

Read More

शक्तिशाली विद्युत जेनरेटरों से तांबे और एल्युमिनियम के तारों द्वारा हम अपने घरों, फैक्टरियों, स्कूलों और गोदामों आदि में बिजली पहुंचाते हैं. विद्युत घरों में कोयला जलाकर या ऊंचाई से पानी गिराकर या नाभिकीय क्रियाओं द्वारा बिजली बनाई जाती है. विद्युत-घर आमतौर पर उन स्थानों पर बनाए जाते हैं, जहां बिजली पैदा करना सस्ता पड़ता है. इन विद्युत-घरों से ही तारों द्वारा बिजली हमारे शहरों और गांवों तक भेजी जाती है. आमतौर पर विद्युत-संचरण के लिए दो तारों की आवश्यकता होती है. बिजली तारों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे जाती है? विद्युत का क्षय रोकने के लिए…

Read More