भोपाल। रतलाम-झाबुआ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की FIR दर्ज की गई है। 7 अप्रैल को आलीराजपुर के एक फार्म हाउस में हुई बैठक में विक्रांत भूरिया ने वन मंत्री नागरसिंह चौहान को रेत, जमीन और शराब माफिया बताया था। वहीं, चार लोगों की हत्या कराने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद विक्रांत के खिलाफ आलीराजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।
Author: Sanjay Saxena
पटना। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था। उम्मीद थी भाजपा उन्हें कहीं और का टिकट दे देगी। लेकिन, कुछ देर पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जो आखिरी लिस्ट जारी की, उसने सारे अटकलों पर विराम लगा दिया। पवन सिंह को कहीं से भी टिकट नहीं मिला। जिस सीट से पवन सिंह नहीं लड़ना चाहते थे, वहां से वरीय नेता एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह भाजपाई हैं, लेकिन भाजपा की इस सूची के साथ बगावत का अंदेशा…
भोपाल। न खुदा ही मिला ना बिसाले सनम..। ये कहावत पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पर लागू हो रही है। चुनाव लड़ने को अपना इस्तीफा स्वीकार कराने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब अपनी सरकारी नौकरी वापस चाहती हैं। निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से लड़ाई लड़ी थी।उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने मुझे लोकसभा टिकट देने का वादा किया था, लेकिन पार्टी अपने वादे से मुकर गई।’ यह पूछे जाने पर कि क्या ऑफर मिलने पर वह बीजेपी में शामिल…
भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम ट्रिलियन इकानामी की ओर बढ़ रहे हैं। और भी बहुत कुछ…। दूसरी तरफ इस रिपोर्ट पर भी नजर डालें, सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों के पास देश की आय का 22.6 प्रतिशत हिस्सा है। यह पिछले सौ वर्षों में धन का सबसे अधिक केंद्रीकरण है। पिछली बार ब्रिटिश राज में ही हम इसके करीब पहुंचे थे। वित्त-वर्ष 2023-24 में- जीडीपी के मानक पर- भारत की कुल आय 7.6 प्रतिशत बढ़ी थी। लेकिन यह 2003 से 2011 तक के भारत के प्रदर्शन से कम है। वर्ष 2008 को छोडक़र- जब पूरी…
अनिल अंबानी का कारोबार बीते कुछ दिनों में वापसी करता हुआ नजर आ रहा था और उनकी कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी से भाग रहे थे. लेकिन बुधवार को उनके लिए एक बुरी खबर आ गई और ये झटका अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगा. Supreme Court ने उनकी कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (DAMEPL) को दी गई ऑरिजिनल आर्बिट्रल अवॉर्ड की पूरी राशि चुकाने का निर्देश दिया है. इस खबर के तुरंत बाद Reliance Infra का शेयर भर-भराकर टूटा और इसमें लोअर सर्किट लग गया. शेयर में लगा…
भोपाल। बैतूल में लोकसभा चुनाव अब तीसरे चरण में 7 मई को होगा। चुनाव आयोग ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक बसपा उम्मीदवार 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।12 अप्रैल को यानी कल इस चुनाव के लिए नए सिरे से अधिसूचना जारी की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकता है। 20 अप्रैल को इस नामाकंन की स्क्रूटनी की जाएगी। 22 अप्रैल तक बसपा का प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है। 07 मई को बैतूल सीट पर मतदान होगा और 04 जून को नतीजे घोषित…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है।किरण खेर का टिकट कटाचंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। यहां से उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन पर भरोसा जताया है। टंडन चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया…
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं। सीएम बुधवार को उज्जैन पहुंचे, जहां लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आज कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।मीडिया ने सवाल किया कि राहुल गांधी आदिवासी इलाकों में लगातार घूम रहे हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे। वो केवल इसी लायक हैं, राजनीति के लायक नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार रोज…
भोपाल। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। अब और मजबूती से कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं। अभी छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रचार में आया हूं।जोशी से फोन पर जब ये पूछा गया कि वे भाजपा में वापस चले गए थे, तो उन्होंने कहा- मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था।…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने पतंजलि के वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी से कहा कि आपने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है, कार्रवाई के लिए तैयार रहें।इससे पहले 2 अप्रैल को इसी बेंच में हुई सुनवाई के दौरान पंतजलि की तरफ से माफीनामा दिया गया था। उस दिन भी बेंच ने पतंजलि को फटकार लगाते हुए कहा था कि ये माफीनामा सिर्फ खानापूर्ति के लिए है। आपके अंदर…
