Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

शहडोल। शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में तैनात सहायक प्रोफेसर डा. प्रज्ञा यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। रिश्ते में उनके फूफा डा. मोहन यादव अब मुख्यमंत्री हैं। फूफा के मुख्यमंत्री बनते ही विश्वविद्यालय प्रशासन को भतीजी डा. प्रज्ञा यादव की सुख सुविधा की चिंता सताने लगी। निर्णय लिया गया है कि डा. प्रज्ञा को जो आवास आवंटित किया गया है, उसकी साज-सज्जा व मरम्मत कराई जाए। इसमें करीब 20 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।शहडोल में विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद पार्क के ठीक सामने उन्हें आवास आवंटित किया गया है, जिसे अब जर्जर घोषित करके हाउसिंग बोर्ड से मरम्मत…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों पर बोर्ड को 29 करोड़ की चपत लगाने का मामला सामने आया है। मामला ग्वालियर में न्यू थाटीपुर में आवासीय और कमर्शियल कॉम्पलेक्स निर्माण से जुड़ा है। इस मामले में EOW में शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए EOW AIG पल्लवी त्रिवेदी ने सरकार से जीएसटी के नाम पर बोर्ड को चपत लगाने के बारे में जानकारी मांगी है। शिकायत में कहा गया है कि हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और अध्यक्ष ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बोर्ड को 29 करोड़ की चपत पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में अधिकारियों की योग्यता के कारण कई तरह की गड़बड़ियां हो रही है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के डिवीजन क्रमांक 21 सनावद संभाग कार्यालय में कार्यपालन यंत्री की योग्यता के कारण कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में से 3 करोड रुपए गायब हो गए। जांच करने पर पता चला कि उनके विश्वासपात्र क्लार्क और कंप्यूटर ऑपरेटर ने कर्मचारियों का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।मध्य प्रदेश शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के डिवीजन क्रमांक 21 सनावद संभाग कार्यालय में आहरण-संवितरण का अधिकार कार्यपालन यंत्री को दिया था, परंतु कार्यपालक यंत्री आरोग्य थे। उन्हें…

Read More

भोपाल। लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में भोपाल में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। रोशनपुरा चौराहा पर इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, बीजेपी कितनी लोकतांत्रिक पार्टी है, ये हमें एमपी में भी देखने को मिला। यहां चुनाव में शिवराज का चेहरा दिखाया और परिणाम के बाद सीएम बदल दिया। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चयन की प्रक्रिया को देखें। क्या विधायकों को अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार नहीं है? शिवराज ने अपने वादे और विचार प्रदेश की जनता को बताए और उन्हें ही किनारे कर दिया गया।लोकसभा…

Read More

भोपाल, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम यादव के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की है। आज सुबह ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की है। उनके बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होना है। आज की बैठक में…

Read More

इंदौर। कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर सरकार में खुद की भूमिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को इंदौर में कहा, मेरी भूमिका में मैं अभी विधायक हूं, राष्ट्रीय महामंत्री हूं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली जा रहा हूं। आप बड़ा हल्के में लेते हैं, मैं बहुत बड़ा आदमी हूं।डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आएंगे। इसी की तैयारियों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार रात को बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। सरकार में उनकी भूमिका के सवाल पर विजयवर्गीय ने हंसते हुए ये बात कही।इसके…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। सभी सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे और सभी को एसडीएम बनाया गया है। श्री अर्थ जैन सहायक कलेक्टर मंडला से एसडीएम उज्जैन। सुश्री वैशाली जैन सहायक कलेक्टर छिंदवाड़ा से एसडीएम हुजूर जिला रीवा। श्री दिव्यांशु चौधरी सहायक कलेक्टर बैतूल से एसडीम डबरा जिला ग्वालियर। श्री सृजन वर्मा सहायक कलेक्टर नीमच से एसडीएम सिंगरौली। सुश्री अर्चना कुमारी सहायक कलेक्टर विदिशा से एसडीएम सिहोरा जिला जबलपुर। श्री अरविंद कुमार शाह सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी से एसडीएम शहडोल। श्री शिवम प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला धार…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ के एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हो पाए हैं। भोपाल से लेकर दिल्ली तक टीम मोहन पर विचार-मंथन चल रहा है। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ बैठक होगी। आज सीएम ने दिल्ली में एमपी के सासदों को भोज दिया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल रहे।जहां तक मंत्रिमंडल की बात है तो इसमें पुराने चेहरों यानी मंत्री रह चुके नेताओं के…

Read More

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाक के बाल माने जाने वाले आईएएस अधिकारी नीरज वशिष्ठ की सीएम हाउस से विदाई कर दी गई है। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। फिलहाल उन्हें कोई विभाग नहीं दिया गया है। इसके अलावा टीएनसीपी में आयुक्त और संचालक मुकेश गुप्ता को भी हटा दिया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव आर्थिक सांख्यिकी विभाग नियुक्त किया गया है। 

Read More

भोपाल। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और पूर्व सह कार्यवाह सुरेश सोनी अचानक फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी की पूरी स्क्रिप्ट सुरेश सोनी ने ही लिखी थी। असल में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले किसी दिग्गज को सीएम बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। संघ और बीजेपी के बीच समन्वय का काम देख रहे वरिष्ठ पदाधिकारी भी इससे सहमत हो गए थे। लेकिन जब बीजेपी को प्रदेश में भारी बहुमत मिला, तो कहानी में मोड़ आ गया। केंद्रीय नेतृत्व जिसका नाम तय करना…

Read More