भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। आज एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने राज्य में ओले और बारिश से हुए नुकसान का जिक्र किया। डॉ मोहन यादव ने कहा – मैंने हालात का संज्ञान लिया है और इस संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई…
Author: Sanjay Saxena
मंडला। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंडला में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं।इसके पहले जबलपुर में अमित शाह का सीएम मोहन यादव, मंत्री प्रह्लाद पटेल व अन्य लोगों ने शाह की अगवानी की। शाह ने कहा सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाना चाहती हैं। ये जो घमंडिया गठबंधन है, उसका एकमात्र मकसद है- अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है, जबकि मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य है- गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज…
मैनपुरी। सपा के गढ़ मैनपुरी में चुनाव की बिसात दिलचस्प हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तीन चुनावों के बाद भाजपा ने क्षत्रिय चेहरे पर दांव लगाया है।मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। 1996 के बाद से इस सीट पर सपा के प्रत्याशी अजेय रहे हैं। 2014 और 2019 के मोदी लहर वाले चुनाव में भाजपा इस सीट को जीत नहीं पाई थी। मुलायम के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव सांसद…
Mumbai।हार्दिक पांड्या और क्रुणाल ने अपने सौतेले भाई वैभव पांड्या के साथ पार्टनरशिप में एक कंपनी खोली थी, जिसमें अब हार्दिक-क्रुणाल ने ठगी का मामला वैभव के खिलाफ दर्ज कराया है, जिसमें मुनाफे के पैसे की हेराफेरी का उन्होंने आरोप लगाया है।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या की टीम जहां एक तरफ मैदान पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन दिखाने में अब तक कामयाब नहीं हुई है, वहीं हार्दिक के साथ अब करोड़ो रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। हार्दिक के साथ ये धोखाधड़ी उनके सौतेले भाई…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल में हैं। इधर दिल्ली के सतर्कता निदेशालय ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. विशेष सचिव, सतर्कता, वाईवीवीजे राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक मामले का हवाला देते हुए उन्हें हटाने का आदेश पारित किया।आदेश में कहा गया है, सक्षम प्राधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से बिभव कुमार की नियुक्ति को समाप्त करता है। विभव कुमार पर महेश पाल नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने उसके काम में…
भोपाल। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले के आरोपी फरार पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले अभी भी दो आरोपी फरार है।सरकार ने सुनील कुमार को कुछ दिन पहले निलंबित किया था। प्रो. सुनील कुमार ने भोपाल जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।गौरतलब है कि इस मामले में अभी पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, सेवानिवृत्त फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा फरार है। तीनों पर पुलिस ने इनाम रखा है और लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस…
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने प्रदेश के जिलों में पदस्थ ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के कार्यभार में परिवर्तन और नई पदस्थापना की है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी द्वारा महुआ चखने को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है उससे उन्होंने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय भाइयों बहनों का कितना अपमान करती है. मुख्यमंत्री ने जनजातीय परिवारों का अपमान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देश के सामने यह जाहिर कर दिया है कि जनजातीय भाईयों का खान पान मुख्यमंत्री की दृष्टि में हेय है । प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में महुआ फल जनजाति परिवारों की आजीविका और उनके जीवन से जुड़ा हुआ है ।.…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बिजौली थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर ने बिजौली थाना प्रभारी IPS अनु बेनीवाल के खिलाफ शिकायत की है. अनु बेनीवाल पर वकील कपिल शर्मा से अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि वकील कपिल शर्मा बिजौली थाने में बंद शराब तस्करी के एक आरोपी से मिलने गए थे।वकील कपिल शर्मा का आरोप है कि थाना प्रभारी बिजौली IPS अनु बेनीवाल ने उनको अपने क्लाइंट आरोपी से मिलने नहीं दिया…
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रही पारुल साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है. इन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पारुल साहू 2013 में बीजेपी के टिकिट पर चुनाव लडा था और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को चुनाव में हराया था. पारुल के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को सागर में एक बड़ा झटका लगा है।पूर्व विधायक पारुल साहू ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की…
