Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पहली बार बतौर CM सागर दौरे पर हैं। उन्होंने यहां डेढ़ किलोमीटर लंबी जन आभार यात्रा की। यात्रा में उन्होंने तलवार और गदा घुमाई। तलवार-गदा लोगों ने उन्हें भेंट की।पीटीसी ग्राउंड की सभा में सीएम डा. मोहन यादव ने सागर में राज्य विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की। यह जून माह से शुरू होगा। सभा के बाद कलेक्टर कार्यालय में संभागीय बैठक लेंगे। यात्रा पुलिस लाइन गेट से शुरू होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एमएलबी तिराहा पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह…

Read More

सागर। बीना की नंदन वाटिका कॉलोनी निवासी डॉक्टर दंपती का शव उनके ही घर में मिला है। डॉ. बलवीर कैथोरिया का शव मिला फंदे पर था और पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया का शव पलंग पर था। डॉ. बलवीर कैथोरिया कुरवाई अस्पताल में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। उनका बेटा पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह सुबह सात बजे घर पहुंचा, तो वहां दोनों की लाशें थी। बेटे ने ही पड़ोसियों को सूचना दी थी।बीना की नंदन कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब डॉक्टर दंपती के शव घर…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री मोहन हर मामले पर “मौन” हैं जिसके कारण प्रदेश की दुर्गति हो रही है।श्री पटवारी ने कहा कि यदि कानून व्यवस्था की बात की जाए तो अभी हाल ही के दो प्रकरणों में दो पुलिसकर्मियों की हत्या यह बताती है कि अनुपात के आधार पर रोजाना एक पुलिस कर्मी की जब मध्य प्रदेश में हत्या हो रही है तो आम नागरिकों का क्या होता होगा, कानून व्यवस्था के मामले पर मुख्यमंत्री “मोहन” जी क्यों “मौन” हैं?रोजगार के मामले में व्यापम…

Read More

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम नगर पालिका सीएमओ ने परिषद की बैठक में दुष्यंत कुमार की एक गजल पढ़ी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये गजल उन्हें भारी पड़ सकती है। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया। भाजपा-कांग्रेस ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया। कांग्रेस ने कहा, ‘यह तंज परिषद की मौजूदा वित्तीय हालात के लिए सरकार पर है।’ वहीं, भाजपा ने सीएमओ पर एक्शन लेने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखा है।बैठक गुरुवार को हुई थी। इसमें सीएमओ नवनीत पांडे ने दुष्यंत कुमार की गजल के दो मिसरे पढ़े, भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं…

Read More

खंडवा। जिले में बीते 25 सालों से फरारी काट रहे लूट के एक आरोपी को गुजरात से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। आरोपी पहचान छिपा कर यहां के हरसूद थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री सहित दलाली और सहकारी जैसे कई कामों को अंजाम दे रहा था, जिसकी भनक लगते ही गुजरात पुलिस ने हरसूद पुलिस की मदद से उसे धरदबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी कट्टर हिंदू संगठन बजरंग दल का शहर अध्यक्ष रहते हुए जिले के बड़े नेताओं से लगातार संपर्क में रहता था। इसकी धौंस भी वह बड़े अफसरों पर जमाया करता था,…

Read More

जबलपुर। हाई कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश का पालन न करने के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी, सीजीएम नीता राठौर, सीई कांतिलाल वर्मा सहित अन्य पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने अनावेदकों को 30 दिन के भीतर जुर्माने की राशि याचिकाकर्ता को अदा करने के निर्देश दिए हैं।याचिकाकर्ता टीकमगढ़ निवासी जितेन्द्र तंतुवाय की ओर से अधिवक्ता विकास महावर ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता प्रोग्रामर के पद पर पदस्थ है। उसका स्थानांतरण टीकमगढ़ से रीवा कर…

Read More

भोपाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा।इस संबंध में आज शाम को आदेश जारी किए गए हैं। 

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वालांे की हुई प्राप्त शिकायतों को लेकर कांग्रेस की अनुशासन समिति में आज बड़ा निर्णय लिया गया, जिसके तहत प्रदेश भर के लगभग 150 कांग्रेसजनों को कारण बात नोटिस जारी कर उनसे उक्त गतिविधियों को लेकर 10 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मप्र कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों…

Read More

भोपाल। कर्ज में गले गले तक डूबी मध्यप्रदेश सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाडली बहना योजना भले ही चालू रखनी पड़ रही हो, लेकिन उसके बदले कोई पौने चार सौ योजनाओं को फिलहाल ब्रेक लगाना पड़ा है। इनमें स्कूल, आईटी, उद्योग, कृषि ऋण, मेट्रो रेल और प्रधानमंत्री सडक़ योजनाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।हालांकि सीएम मोहन यादव लगातार कह रहे हैं कि कोई योजना बंद नहीं की जायेगी, लेकिन सच्चाई यह है कि सैकड़ों योजनाएं बंद कर दी गई हैं। विभाग कह रहे हैं कि फंड आयेगा, तब चालू करेंगे। पिछले दस महीनों में सरकार ने…

Read More

भोपाल। मुरैना में पूर्व कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। राकेश मावई मुरैना सीट से टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। वे जिलाध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं। शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष परम सिंह रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए।

Read More