जबलपुर । जिले की उत्तर मध्य विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा के बाद बीजेपी के भीतर आया उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा क्षेत्र से बाहर निवास वाले नेता को टिकट देने से नाराज स्थानीय दावेदारों ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक गोपनीय चिट्ठी लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है. वहीं, पार्टी उम्मीदवार बनाए गए अभिलाष पांडेय का कहना है कि मैं अफगानिस्तान या फिर पाकिस्तान से नहीं हूं, बल्कि हिंदुस्तान से हूं और आपके बीच का ही हूं. अभिलाष पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का करीबी बताया जाता है। पांडे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…
Author: Sanjay Saxena
बुरहानपुर। आपने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए देखा होगा। इधर बुरहानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और निर्दलीय उम्मीदवार ठाकुर प्रियंक सिंह गधे पर बैठकर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पर पहुंचे।प्रियंक ने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवाद का शिकार हो गए है और जनता को गधा बना रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया।
छिंदवाड़ा। एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल होंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री के शिकारपुर स्थित निवास पर नाथ ने बुधवार दोपहर को निशा बांगरे से कुछ देर चर्चा की। माना जा रहा है कि निशा ने आमला से अपने टिकट को लेकर कमल नाथ से चर्चा की। लेकिन टिकट मिलेगा या नहीं, ये सस्पेंस बना हुआ है। निशा का नाम बैतूल जिले की आमला…
भोपाल । राज्य शासन ने आज चार भाप्रसे अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम भोपाल के पूर्व आयुक्त बीएस चौधरी कोलासानी को जल निगम का एमडी बनाया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता को हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक आने पर उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दरअसल उमाशंकर गुप्ता एक बार फिर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह पार्टी ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को दक्षिण पश्चिम से अपना उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद भगवान दास सबनानी उमाशंकर गुप्ता से मिलने उनके निवास भी पहुंचे थे। जहां कुछ देर बातचीत होने के बाद उमाशंकर गुप्ता ने…
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में टिकट को लेकर विरोध लगातार जारी है। विरोध और हंगामे के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात की। जहां उन्होंने करीब 1 घंटे तक मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ ने कुछ टिकटों को लेकर अपनी नाराजगी जताई, जिस पर दिग्गी ने सफाई भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे खराब काम प्रत्याशियों का चयन करना है। सभी को टिकट नहीं दे सकते। उम्मीदवारों का नाराज होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही दिग्गी ने नाराज नेताओं से मिलकर काम करने की अपील की है।कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे…
भोपाल/ लखनऊ। मध्य प्रदेश में सीटों के मुद्दे पर पैदा हुई कांग्रेस और सपा के बीच रार खत्म होने के आसार बन रहे हैं। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के आपस में बातचीत के बाद इसके स्पष्ट संकेत मिले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रविवार को मध्य प्रदेश के अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीटवार तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के मिलकर चुनाव लड़ने के बाबत आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिन में हो सकती है।मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर काफी समय से वार्ता चल रही…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ग्वालियर दौरे पर आए थे। ये दौरा राजनीतिक नही था, अकादमिक था। लेकिन मोदी ने इशारों ही इशारों में मध्य प्रदेश की आगामी राजनीति का नक्शा जरूर खींच दिया। राजनीतिक गलियारों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि यदि विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिला तो सिंधिया मुख्यमंत्री हो सकते हैं।पहले एक नजर मोदी के भाषण पर डालते हैं। अपनी उपलब्धियों के अलावा मोदी ने सिंधिया घराने की तरीफ में खूब कशीदे गढ़े। उन्होंने कहा…महाराजा माधो राव सिंधिया प्रथम की सोच तात्कालिक लाभ की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य…
भोपाल। लोकतंत्र जिंदाबाद..। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने 229 और भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं, जहां सबसे रोचक मुकाबले होने जा रहे हैं। किसी सीट पर भाई-भाई, किसी पर चाचा-भतीजा और जेठ- बहू तो किसी सीट पर समधी-समधन आमने-सामने हैं। इस पांचों सीटों में से 4 पर भाजपा का कब्जा है और 1 सीट पर कांग्रेस का। यहां कोई भी जीते विधायकी परिवार में ही रहेगी।नर्मदापुरम: शर्मा बंधु आमने-सामनेभाजपा ने 5 बार के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस के एक दोहे का उदाहरण देते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है।रामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा-जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी।सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।।कमलनाथ ने कहा – शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं।उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत…
ग्वालियर। चंबल अंचल के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने सभी पदों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह स्वयं अपनी उम्मीदवारी न मिलने तथा पार्टी में उपेक्षित होने से काफ़ी समय से नाराज थे। उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह ने तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा ज्वाइन कर ली थी। वह बसपा से मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।रुस्तम सिंह भाजपा में गुर्जर नेता थे और आईजी के पद से रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वे 2003 में मुरैना विधानसभा से विधायक चुने गए थे…
नीमच। भाजपा और कांग्रेस ने नीमच जिले में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में दोनों ही दलों के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा और भाजपा के जिला महामंत्री राजेश लढा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध मारू को टिकट दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आगामी 26 नवंबर को कुकड़ेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर…
भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी होते ही बीजेपी नेताओं के बीच बवाल मच गया है. ग्वालियर में टिकट वितरण से नाराज नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का घेराव किया है. सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया. इन समर्थकों की महल के सुरक्षा गार्ड्स से भी भिड़ंत हुई. इस बीच महिलाओं ने महल के पहले चेक पॉइंट पर जबर्दस्ती अंदर घुसने की कोशिश की. महिला समर्थकों ने यहां मुख्य दरवाजे के सामने जमीन पर बैठकर धरना दिया. मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने न केवल…
भिंड | मध्य प्रदेश में शनिवार को BJP की आख़िरी लिस्ट सामने आने के बाद ही जहां टिकट फाइनल होने वाले प्रत्याशियों हमें खुशी की लहर हैं, वही जिन दावेदारों के टिकट कटे हैं वहाँ नाराजगी भी जमकर देखी जा रही है. एक बड़ा झटका भिंड विधानसभा में भी लगा है. जहां पिछले साल बसपा से विधायक बने हैं. संजीव सिंह कुशवाह अपनी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे, लेकिन ऐसा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनका ही टिकट काट दिया है. ऐसे में भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के…
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 228 विधानसभा सीटों (228 assembly seats) के लिए BJP ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रत्याशियों के नाम सामने आते ही कहीं-कहीं बगावत के सुर उठने लगे हैं. इस बीच अब अलीराजपुर जिले (Alirajpur district) से BJP को बड़ा झटका लगा है. इस जिले की जोबट विधानसभा सीट (Jobat assembly seat) से टिकट ने मिलने पर माधव सिंह डाबर (Madhav Singh Dabur) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. माधव सिंह डाबर वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट का दर्जा प्राप्त) हैं।अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा…
भोपाल। बीजेपी में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। टीकमगढ़ से बीजेपी ने वर्तमान विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट काट दिया। इसे नाराज हो कर टीकमगढ़ विधायक के के श्रीवास्तव ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया। केके श्रीवास्तव उमा भारती के करीबी माने जाते रहे हैं। बाद में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान का दामन थाम लिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उमा भारती के कारण ही उनका टिकट काटा गया है।
भोपाल। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर की आष्टा विधान सभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के टिकट से तीन बार हारे गोपाल इंजिनियर के नाम का ऐलान किया है और तब से मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की आष्टा विधान सभा में भाजपा के प्रत्याशी का जमकर विरोध हो रहा है जहा एक और सोशल मिडिया पर लोग भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगा रहे है तो वही दूसरी ओर वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट कटने से इनके समर्थकों में आक्रोश नजर आ रहा है तो वही वर्षो से…
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने संगठन में विस्तार किया है। पार्टी ने 11 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट, प्रदेश मीडिया विभाग और संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। क्षमा त्रिपाठी- प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भोपाल-नर्मदापुरम संभागआलोक दुबे- प्रदेश प्रवक्ताअजय धवले- प्रदेश प्रवक्ताराजेंद्र सिंह- प्रदेश प्रवक्तासुमित मिश्रा- मीडिया पैनलिस्टप्रदीप राजौरिया- मीडिया पैनलिस्टगुंजन चैकसे- मीडिया पैनलिस्टरवींद्र पचैरी- मीडिया पैनलिस्टप्रियंका दुबे- सदस्य, प्रदेश मीडिया विभागसत्येंद्र जैन- सदस्य, प्रदेश मीडिया विभागराजलखन सिंह- संभागीय मीडिया प्रभारी, ग्वालियर- चंबल संभाग
खंडवा। मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे का टिकट कटने के बाद विरोध के सुर तेज हो गए है। बुरहानपुर में समर्थकों ने नंदू भैया अमर रहे, निमाड़ की नैया नंदू भैया के नारे लगाए। स्व. नंदकुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने पार्टी की सेवा करने में क्या कमी छोड़ी थी, जो आज हमें ये दिन देखना पड़ रहा हैं।एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दलों को कुछ सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी…
संजय सक्सेना भोपाल। जंग में सब जायज है, ये बात हर तरह की जंग पर लागू होती है। फिलहाल मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर हैं। और महात्वाकांक्षाओं ने विचारधाराओं को ध्वस्त कर दिया है। टिकट के लिए पार्टी ऐसे बदली जा रही थी, जैसे कपड़े बदलते हैं। आज बीजेपी से कांग्रेस में, कोई कांग्रेस से बीजेपी में, कोई सपा, बसपा या आप में। केवल टिकट की खातिर। विधायक बनने का सपना आंखों में है, बस उसे पूरा करना है, कैसे भी करें। संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दे दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट चौथाई भी…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच सूचियां जारी कर 228 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों विदिशा और गुना को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। भाजपा की ओर से जारी जारी अब तक की सूची में न सिर्फ कई विधायकों के टिकट काटे गए हैं, तो वहीं कई सीटों पर दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।कांग्रेस ने केवल एक सीट आमला होल्ड पर रखी है। बीजेपी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची में जहां विधायकों के टिकट तो काटे लेकिन नए चेहरों पर दांव लगाने के बजाय पुरानों को ही…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अब चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है. हालांकि इस बार कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भी बागी नेताओं के जनाधार पर नजर दौड़ना पड़ रही है. राजनीतिक दल बागियों को मनाने में भी जुट गए हैं. अगर बागी मैदान में काबिज रहते हैं तो भाजपा और कांग्रेस का खेल खराब भी हो सकता है।मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीट है जहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई नेता दावे कर रहे थे. अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने…
भोपाल। मध्यप्रदेश का चुनावी रण भाई भाई के रिश्ते की परीक्षा का भी रण बन गया है। प्रदेश की 230 सीटों में से कई सीटें ऐसी हैं, जहां भाई भाई के रिश्तों की कुछ नई कहानियों को जन्म दिया गया है। इनमें भोपाल की उत्तर, दक्षिण पश्चिम, नरसिंहपुर, टिमरनी और होशंगाबाद जैसी सीटें शामिल हैं।बॉलीवुड की फिल्मों में ही भाईवाद देखने को नहीं मिलता है बल्कि मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी इन दिनों जबरदस्त भाईवाद देखने को मिल रहा है। जी, हां प्रदेश में कुछ सीटें ऐसी हैं। जहां कहीं भाई भाई के कारण पेंच फंसा…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 1 सीट छोड़कर सभी 229 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दिग्गज नेताओं को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर पार्टी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
भोपाल। राजधानी की सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब चर्चाएं चल निकली हैं कि कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने मिलकर प्रत्याशी तय किए हैं। भोपाल की समझौता सीटों में पहला नाम गोविंदपुरा का है। इस सीट पर कांग्रेस हमेशा ही ऐसा प्रत्याशी तय करती आई है, जो बीजेपी के लिए आसान साबित हुआ। केवल एक बार करनैल सिंह ऐसा प्रत्याशी दिया गया था, जो बाबूलाल गौर के लिए परेशानी का सबब बना। इस बार रविंद्र साहू झूमरवाला को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया…
