लेखक: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रही पारुल साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है. इन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पारुल साहू 2013 में बीजेपी के टिकिट पर चुनाव लडा था और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को चुनाव में हराया था. पारुल के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को सागर में एक बड़ा झटका लगा है।पूर्व विधायक पारुल साहू ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की…

Read More

भोपाल। रतलाम-झाबुआ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की FIR दर्ज की गई है। 7 अप्रैल को आलीराजपुर के एक फार्म हाउस में हुई बैठक में विक्रांत भूरिया ने वन मंत्री नागरसिंह चौहान को रेत, जमीन और शराब माफिया बताया था। वहीं, चार लोगों की हत्या कराने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद विक्रांत के खिलाफ आलीराजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।

Read More

पटना। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था। उम्मीद थी भाजपा उन्हें कहीं और का टिकट दे देगी। लेकिन, कुछ देर पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जो आखिरी लिस्ट जारी की, उसने सारे अटकलों पर विराम लगा दिया। पवन सिंह को कहीं से भी टिकट नहीं मिला। जिस सीट से पवन सिंह नहीं लड़ना चाहते थे, वहां से वरीय नेता एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह भाजपाई हैं, लेकिन भाजपा की इस सूची के साथ बगावत का अंदेशा…

Read More

भोपाल। न खुदा ही मिला ना बिसाले सनम..। ये कहावत पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पर लागू हो रही है। चुनाव लड़ने को अपना इस्तीफा स्वीकार कराने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब अपनी सरकारी नौकरी वापस चाहती हैं। निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से लड़ाई लड़ी थी।उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने मुझे लोकसभा टिकट देने का वादा किया था, लेकिन पार्टी अपने वादे से मुकर गई।’ यह पूछे जाने पर कि क्या ऑफर मिलने पर वह बीजेपी में शामिल…

Read More

भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम ट्रिलियन इकानामी की ओर बढ़ रहे हैं। और भी बहुत कुछ…। दूसरी तरफ इस रिपोर्ट पर भी नजर डालें, सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों के पास देश की आय का 22.6 प्रतिशत हिस्सा है। यह पिछले सौ वर्षों में धन का सबसे अधिक केंद्रीकरण है। पिछली बार ब्रिटिश राज में ही हम इसके करीब पहुंचे थे। वित्त-वर्ष 2023-24 में- जीडीपी के मानक पर- भारत की कुल आय 7.6 प्रतिशत बढ़ी थी। लेकिन यह 2003 से 2011 तक के भारत के प्रदर्शन से कम है। वर्ष 2008 को छोडक़र- जब पूरी…

Read More

अनिल अंबानी का कारोबार बीते कुछ दिनों में वापसी करता हुआ नजर आ रहा था और उनकी कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी से भाग रहे थे. लेकिन बुधवार को उनके लिए एक बुरी खबर आ गई और ये झटका अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगा. Supreme Court ने उनकी कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (DAMEPL) को दी गई ऑरिजिनल आर्बिट्रल अवॉर्ड की पूरी राशि चुकाने का निर्देश दिया है. इस खबर के तुरंत बाद Reliance Infra का शेयर भर-भराकर टूटा और इसमें लोअर सर्किट लग गया. शेयर में लगा…

Read More

भोपाल। बैतूल में लोकसभा चुनाव अब तीसरे चरण में 7 मई को होगा। चुनाव आयोग ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक बसपा उम्मीदवार 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।12 अप्रैल को यानी कल इस चुनाव के लिए नए सिरे से अधिसूचना जारी की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकता है। 20 अप्रैल को इस नामाकंन की स्क्रूटनी की जाएगी। 22 अप्रैल तक बसपा का प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है। 07 मई को बैतूल सीट पर मतदान होगा और 04 जून को नतीजे घोषित…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है।किरण खेर का टिकट कटाचंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। यहां से उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन पर भरोसा जताया है। टंडन चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया…

Read More

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं। सीएम बुधवार को उज्जैन पहुंचे, जहां लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आज कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।मीडिया ने सवाल किया कि राहुल गांधी आदिवासी इलाकों में लगातार घूम रहे हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे। वो केवल इसी लायक हैं, राजनीति के लायक नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार रोज…

Read More

भोपाल। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। अब और मजबूती से कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं। अभी छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रचार में आया हूं।जोशी से फोन पर जब ये पूछा गया कि वे भाजपा में वापस चले गए थे, तो उन्होंने कहा- मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था।…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने पतंजलि के वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी से कहा कि आपने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है, कार्रवाई के लिए तैयार रहें।इससे पहले 2 अप्रैल को इसी बेंच में हुई सुनवाई के दौरान पंतजलि की तरफ से माफीनामा दिया गया था। उस दिन भी बेंच ने पतंजलि को फटकार लगाते हुए कहा था कि ये माफीनामा सिर्फ खानापूर्ति के लिए है। आपके अंदर…

Read More

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा निवाड़ी पहुंचे। निवाड़ी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा चुनाव में हार को लेकर एक बार फिर दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि मैं जीतूंगा यह आत्मविश्वास है, मैं ही जीतूंगा है, यह अहंकार है, यही शब्द पूरी परिभाषा बदल देता है, काफी अकेला हूं, अकेला ही काफी हूं।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आत्मविश्वास अच्छी बात है, अति आत्मविश्वास घातक है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव की यह बड़ी विशेषता…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सात वरिष्ठ नेताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी पार्टी के मेनिफेस्टो पर बात की। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा, कश्मीर के लोगों की बात करते हो तो वहां चुनाव तो कराओ। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की और आखिरी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले। सातों नेताओं ने मेनिफेस्टो के मुद्दों पर अलग-अलग बात की। कमलनाथ के मौजूद न रहने पर पटवारी ने कहा उनके…

Read More

भोपाल। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद आचार संहिता के बीच राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें दो एएसपी और तीन डीएसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। इनके अलावा महिला सुरक्षा जिला छिंदवाड़ा से एसडीओपी पांढुर्ना बनाई गई प्रियंका पांडे का तबादला आदेश भी निरस्त किया गया है।उनका तबादला आदेश 15 मार्च को जारी हुआ था। इन पांचों अफसरों के नाम तीन-तीन के पैनल में चुनाव आयोग को भेजे गए थे। करीब 6 दिन चली प्रक्रिया के बाद आयोग ने इन नामों पर सहमति दी और गृहविभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर…

Read More

उज्जैन। होली पर्व पर बाबा महाकाल के गर्भगृह में केमिकल गुलाल के कारण हुए भीषण अग्निकांड में एक सेवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार ले रहे बाबा महाकाल के सेवक सत्यनारायण सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पुजारी कर्मचारी और कुल 14 सेवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस अग्निकांड के बाद झुलसने से सभी लोगों को उपचार के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात तक तो इस अग्निकांड में झुलसे सभी लोग स्वस्थ थे, लेकिन बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार ले…

Read More

नई दिल्ली। ‘जो हिंदू है और धार्मिक है फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है। कमल के फूल के अलावा किसी और का बटन दबाता है तो वह देशद्रोही है और देश का गुनहगार है’। यह विवादित बयान झुंझुनू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने दिया है। वे 4 अप्रैल को उदयपुरवाटी में चुनावी जनसंपर्क कर रहे थे, इस दौरान पांच बत्ती मुख्य बाजार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई सभा में उन्होंने यह भाषण दिया था। भाजपा प्रत्याशी के भाषण का यह अंश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।…

Read More

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी के बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अभी जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत 26 अप्रैल 2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।अधिनियम की धारा…

Read More

भोपाल। खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने आरबी प्रजापति (राजा भैया) को समर्थन देने की घोषणा की। वे इंडिया गठबंधन में शामिल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट पर सपा ने पहले डॉ. मनोज यादव को कैंडिडेट घोषित किया था। बाद में उनकी जगह मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया। लेकिन, स्क्रूटनी में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पार्टी ने यह निर्णय कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन से जुड़ी सभी…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं की प्रदेशव्यापी हड़ताल को संज्ञान में लेते हुए मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगल पीठ ने प्रदेश के सभी जिला व तहसील बार को जवाब पेश करने अंतिम समय प्रदान किया है। युगल पीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की है।मार्च 2023 में अधिवक्ता अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में करते हुए अधिवक्ताओं को तत्काल काम पर लौटने…

Read More

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी के बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था और उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अशोक भलावी को बहुजन समाज पार्टी ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। पिछली बार भी अशोक बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सोहागपुर गांव के पास रहने वाले अशोक भलावी पेशे से सब्जी व्यापारी थे, वे बैतूल जनपद के सदस्य भी रह चुके हैं। अशोक भलावी के चार बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके…

Read More

आरजीपीवी में 19.45 करोड़ का घोटाला के मामले में हुई बड़ी कारवाई भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खास और शर्मा के कार्यकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार को आखिरकार सरकार ने निलंबित कर दिया है। सुनील कुमार की नियुक्ति करवाने में शर्मा के योगदान की चर्चा जोरों पर है। अपने विद्यार्थी परिषद और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकाल के दौरान वीडी शर्मा के खास रहे आरजीपीवी के कुलपति का पद दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेहरू युवा केंद्र के दौरान चार इमली में मिले शर्मा के आवास पर आए…

Read More

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले किए गए तबादलों में एक और चूक सामने आई है। जीएडी द्वारा किए गए ताबड़तोड़ तबादलों में बैतूल में पदस्थ अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम का तबादला जबलपुर किया गया था जबकि उनका रिटायरमेंट मई में था। इस तबादले के विरोध में सैय्याम कोर्ट चले गए और स्टे ले आए। अब बैतूल में मई माह तक दो अपर कलेक्टर रहेंगे।16 मार्च तक किए गए तबादलों के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतिम दौर में बैतूल अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम के स्थान पर राजीव नंदन श्रीवास्तव को…

Read More

भोपाल। बैरसिया नगर पालिका में लेखापाल सचिन कठाने को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक ठेकेदार ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी का कहना था कि आरोपित लेखापाल उसका अटका पेमेंट क्लीयर कराने के ऐवज में 50000 रुपये रिश्वत मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम द्वारा आवेदक को रंग लगे नोट देकर भेजा गया और जैसे ही लेखापाल ने रिश्वत की रकम हाथों में ली, उसे दबोच…

Read More

बैतूल। जिले के जनजातीय कार्य विभाग में एक और लाखों का घपला उजागर हुआ है। शाहपुर के बाद अब यह ताजा मामला घोड़ाडोंगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। लगातार सामने आ रहे लाखों के फर्जीवाड़ों के मामलों से एक बार और साबित हो गया है कि विभाग के आला अधिकारी कितनी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घोड़ाडोंगरी में 26 लाख 20 हजार 178 रूपए की वित्तीय अनियमितता के चलते कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 2 कर्मचारियों को निलंबित कर एफआईआर के निर्देश प्रदान किए हैं। वहीं तत्कालीन विकासखंड शिक्षा…

Read More

भोपाल। प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं ट्राइबल डिपार्टमेंट के लिए नोडल एजेंसी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की गई प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में से लगभग 15000 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। इन सभी शिक्षकों के पास बीएड डिग्री है जबकि प्राथमिक शिक्षक के लिए डीएलएड अनिवार्य है।सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो पहले ही आ गया थाअधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज मध्य प्रदेश में B.Ed डिग्री वालों की प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के विवाद का पताशेप कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सहित अन्य सभी प्रदेशों द्वारा…

Read More