उज्जैन। उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है। इस।मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम से सवाल पूछा है कि उज्जैन में ही इतने अपराध क्यों हो रहे हैं? किसान किशन सिंह चावड़ा (50) घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे। CSP नितेश भार्गव ने बताया कि हत्या का कारण…
Author: Sanjay Saxena
पहले हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति गुटखा खाया करता था, लेकिन अब तो इसका प्रतिशत भी कम हो गया है। इसके बाद भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जैसे कैंसर की राजधानी बन गया है। आंकड़ों के अनुसार मुंह के कैंसर के मामले में यह पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। यानि मामला गंभीर है। इसके बावजूद शहर में कैंसर शोध संस्थान तो छोड़ो कैंसर को लेकर कोई गंभीर अभियान तक नहीं चलाया गया है।आज सुबह एक बार फिर खबर आई कि भोपाल ओरल कैंसर के मामले में देश में दूसरे नंबर पर, ब्रेस्ट कैंसर के मामले में आठवें, जीभ के कैंसर…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते ही अपनी वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक किए। सुप्रीम कोर्ट ने यह जानकारी शेयर करने के लिए आयोग को 15 मार्च 2024 तक की समय सीमा दी थी। ECI के अनुसार, फ्यूचर गेमिंग, मेघा इंजीनियरिंग और क्विक्सप्लाईचैन प्राइवेट लिमिटेड इलेक्टोरल बॉन्ड के टॉप 3 डोनर्स हैं। ECI द्वारा जारी चुनावी बॉन्ड डेटा से सामने आया कि अप्रैल 2019 और जनवरी 2024 के बीच कम से कम 333 व्यक्तियों ने 358.91 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे।इसमें से 15 प्रमुख व्यक्तियों की हिस्सेदारी 158.65 करोड़ रुपये या 44.2% है, जिनमें से अधिकांश…
नई दिल्ली। भारत 2023 में तीसरा सबसे खराब हवा वाला देश रहा। स्विस ऑर्गेनाइजेश IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, बांग्लादेश दुनिया में सबसे खराब हवा वाला देश रहा। जबकि 134 देशों की इस सूचि में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा।रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली सबसे खराब हवा वाली राजधानी रही। वहीं बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर बन गया है, जबकि 2022 में इस लिस्ट में बेगूसराय का नाम भी नहीं था। 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूचि में भारत आठवें स्थान पर था।भारत में 96% लोग 7 गुना खराब हवा…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसे ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसे आप शायद पहली बार सुन रहे होंगे। अब तक आपने पैरा-ओलंपिक, ओलंपिक, वर्ड कप जैसे कई खेलों के बारे में सुना होगा, लेकिन अगर आपने एनिमल ओलंपिक के बारे में नहीं सुना है तो जान लिजिए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्रामिण एनिमल ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भगवान जगन्नाथ की नगरी कुलैथा गांव में हो रहा है। हर साल की तरह इस साल तीसरी बार इस एनिमल ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य…
भोपाल। गोदाम संचालकों की आपत्ति के बाद सरकार ने निजी गोदामों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के भंडारण की व्यवस्था बदली है। अब संयुक्त भागीदारी योजना के अंतर्गत अनुबंधित निजी गोदाम में 25 प्रतिशत तक रिक्त होने पर उसमें भंडारण किया जा सकेगा। यह शर्त अवश्य रहेगी कि गोदाम में वर्ष 2020-21 से 2022-23 का क्षतिग्रस्त या कीटग्रस्त गेहूं भंडारित है तो उसे पहले सुधरवाकर अलग रखवाना होगा। इसके बाद ही 2024-25 में उपार्जित गेहूं का भंडारण किया जा सकेगा।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज ने 11 मार्च को सभी कलेक्टरों…
नई दिल्ली। आज एसबीआई चुनावी बॉन्ड मामलों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने एसबीआई को चुनावी बॉन्ड से संबंधित सभी विवरणों का खुलासा करने का निर्देश भी दिया। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के आरोप पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से निपटने के लिए अदालत हमेशा तैयार है। एक संस्था के रूप में हमारे कंधे काफी मजबूत हैं।चुनावी बॉन्ड मामले की सुनवाई कर रही पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ…
नई दिल्ली। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मुंबई के शिवाजी पार्क में समापन हुआ। इस दौरान कई इंडी गठबंधन में शामिल विपक्षी दल इसमें शामिल हुए। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ‘हिंदू धर्म की शक्ति’ का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। पीएम मोदी ने ‘शक्ति’ शब्द को पकड़कर तेलंगाना की चुनावी रैली में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। खुद को घिरते हुए देखकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर खुद का बचाव किया है।राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं। वह किसी न किसी…
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय कु्श्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का दैनिक कार्य संभाल रही तदर्थ समिति को भंग करने का फैसला किया है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले खेल संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देकर डब्ल्यूएफआई की नई कार्यकारी समिति को निलंबित किया था जिसके बाद आईओए ने डब्लयूएफआई के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया था। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के निर्देश पर डब्ल्यूएफआई को इस खेल का पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण मिला है। आईओए का कहना है कि तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई के सहयोग से अगले महीने…
भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेट्स यानी आईएएस आईपीएस और अन्य सभी प्रकार की भारतीय सेवाओं की अधिकारियों ने चुपके से अपने महंगाई भत्ता में वृद्धि कर ली है। इसके बाद मध्य प्रदेश में नौकरशाहों को 50% महंगाई भत्ता मिलेगा जबकि कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 46 के स्थान पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जबकि, मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को 1 मार्च 2024 से 46% महंगाई भत्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश में इससे पहले तक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और राज्य के अधिकारी-कर्मचारी का महंगाई…
