गुना। गुना शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया एक तरफ जहां जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी पति के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर गई हैं। मिसेज सिंधिया ने अशोकनगर इलाके में चुनाव प्रचार किया और इस दौरान एक कार्यक्रम में ऐसा कुछ हुआ कि मिसेज सिंधिया चोटिल होते होते बाल बाल बचीं।ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अशोकनगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक कार्यक्रम में जब वो मंच पर मौजूद थीं तभी कुछ बच्चियां स्टेज के सामने…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। महाराष्ट्र के मालेगांव बम धमाके को लेकर मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई है। भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं और उनकी लगातार अनुपस्थिति से अदालत की सुनवाई में परेशानी हो रही है। विशेष अदालत ने एनआईए से भाजपा सांसद के स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है और 8 अप्रेल तक रिपोर्ट पेश करने का समय दिया है।भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वकील के माध्यम से स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी की अदालत में बुधवार को हुई…
भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग प्रदेश के लिए 20 मीडिया को-ऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी की है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी का नाम भी शामिल है। सुभाषिनी को मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हरदा की कांग्रेस नेता अवनि बंसल को केरल का मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।
जबलपुर। एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध पांच सौ का जमानती वारंट जारी किया गया है। सात जून तक की हाजिरी माफी की मोहलत को घटाकर सात मई तक कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीश विश्वेश्वरी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के आधार पर पूर्व में सात जून तक व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दे दी थी। साथ ही इस सिलसिले में लिखित अभिवचन प्रस्तुत करने कहा था। किंतु तीनों की ओर से ऐसा नहीं किया गया। लिहाजा, तल्ख़ टिप्पणी…
भोपाल। मंत्रालय से लगे हुए सरकार के दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को हाईटेक तरीके से बनाने की तैयारी की जा रही है। इन भवनों को रिडेंसिफिकशन स्कीम में बनाए जाने की फाइल जीएडी से पीडब्ल्यूडी के बीच दौड़ रही है। यदि ऐसा होता है तो इन भवनों की जमीन बिल्डर को दी जाएगी और वे यहां पर अपनी हाईराइज बिल्डिंग बनाकर कॉर्पोरेट हाउस को बेंचेगे। ऐसा होने पर मंत्रालय की डिग्निटी ही खत्म हो जाएगी। साथ ही मंत्रालय के पास और दोनों प्रशासनिक भवनों के कैंपस में कॉर्पोरेट ऑफिस आने से गोपनीयता भंग होने का डर…
Chandigarh। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा आज पंजाब-चंडीगढ़ में छापेमारी की जा रही है। अभी-अभी खबर सामने आई है कि आई.ए.एस. अफसर राजेश धीमान के घर ई.डी. की तरफ से छापा मारा गया है, जो वर्तमान में फिरोजपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर हैं। फिलहाल डी.सी. के घर पर ई.डी. द्वारा क्यों छापा मारा गया है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है।बता दें कि पंजाब के 2 बड़े अधिकारियों के घर पर भी ई.डी. की रेड जारी है।उ धर, मोहाली के गांव बाकरपुर में भी ई डी की रेड चल रही है,…
भोपाल। प्रदेश का मंत्रालय अब काम के लिए नही आग लगने और अफसरों के बीच विवाद के लिए पहचाना जायेगा। जी हां। मंत्रालय अफसरों का अखाड़ा बन गया है। हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग और जेल विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और जेल विभाग के सचिव ललित दाहिमा में विवाद होने की खबर सामने आई है। पहले दोनों में बहस हुई। फिर बात तू तू-मैं मैं तक पहुंची और बताते हैं कि हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ और होता इससे पहले जेल विभाग के उप सचिव कमल नागर ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया। इसके बाद…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार के बारे में फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की यूनिट बनाने वाली केंद्र की अधिसूचना पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला अभिव्यक्ति की आजादी का है। केंद्र की इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने फैक्ट चेक यूनिट को 20 मार्च को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत अधिसूचित किया था।सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 11 मार्च के आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी और झूठी खबरों की पहचान करने…
भोपाल। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के दोस्त और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बड़े बेटे अजय सक्सेना भी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। आज दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। असल में जब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब दीपक सक्सेना ने विधायकी छोड़ी थी। लेकिन उन्हें डेढ़ साल तक कमलनाथ ने कोई पद नहीं दिया था। इसके कारण वो लंबे समय से नाराज चल रहे थे। जबकि कमलनाथ के छिंदवाड़ा में सबसे विश्वसनीय सिपहसालार दीपक सक्सेना ही रहे हैं। इससे पहले…
भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के समर्थक और सतना के पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आए सभी सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। सबको मिलेगा सम्मान: मोहन यादवमुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि सीएम डा.…
