अगर-मालव। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa District) में भाजपा को बड़ा झटका (Big blow to BJP) लगा है. बीजेपी के पूर्व विधायक संतोष (former MLA Santosh Joshi) जोशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने सुसनेर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पूर्व विधायक संतोष जोशी ने संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाकर भी चुनाव लड़ने की भी बात कही है. संतोष जोशी सुसनेर विधानसभा से 2008 में विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष के साथ ही करीब 18 वर्ष तक संघ…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। अभी तक हम टमाटरों का रोना रो रहे थे। टमाटर 20 से 250 तक चले गए। तड़का कैसे लगेगा, बगैर टमाटर सब्जी बेस्वाद हुई। टमाटर एक डेढ़ महीने में रास्ते पर आ गए। मगर स्वाद को चुपके से बेस्वाद बनाने के लिए मसाले अब बे-रास्ता हो गए हैं। पिछले दो महीनों में रसोई में जरूरी तौर पर प्रयोग में लाए जाने वाले मसालों के दाम कुछ के दोगुने तो कुछ के दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। मसालों की कीमतों का असर गृहिणियों के घरेलू बजट पर पड़ है। होटलों में मिलने वाले भोजन से लेकर स्ट्रीट…
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज कारोबारी और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी के फंड की हेराफेरी करने के मामले को करीब से देखने वाले एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की है. Gautam Adani की कंपनी के साथ काम कर रहे एक पूर्व कांट्रेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले में दखल देने की मांग की है. ईबीपीएल वेंचर्स के अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह गौतम अडानी के सरगुजा रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर का काम काज कर रहे थे, तभी ऐसा देखा गया है।मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…
इंदौर। इकॉनोमिक कॉरिडोर के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर इंदौर में आज गुरुवार को राऊ से कलेक्टोरेट तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। रैली का नेतृत्व क्षेत्रिय विधायक जीतू पटवारी के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया कर रहे हैं। पटवारी खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ हैं।राउ से राजेंद्र नगर, राजीव गांधी चौराहा होते हुए रिंग रोड से आईटी पार्क तक आना थी। इसी बीच खबर है कि पुलिस ने आईपीएस कॉलेज के सामने रेती मंडी चौराहा पर ही रैली को रुकवा दिया। यहां विवाद की स्थिति भी बन गई थी।…
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें संसद के विशेष सत्र और ED-IT की छापेमारी समेत कुछ और भी वजह बताई जा रही हैं।भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू और सप्तागिरि उलाका के साथ प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ…
जयपुर। देश की सबसे बड़ी पेयजल योजना जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की राजस्थान में कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम को बिजनेसमैन ओपी विश्वकर्मा और रिटायर्ड आरएएस अमिताभ कौशिक के बैंक लॉकर्स में करीब 6 करोड़ की कीमत का गोल्ड मिला है।ईडी से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बड़े-बड़े लोगों का पैसा निवेश कराने वाले ओपी विश्वकर्मा के 2 लॉकर में ईडी टीम ने सर्च किया तो उनमें 8 किलो गोल्ड के बिस्किट मिले। इस गोल्ड की बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके…
सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सागर के बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ के पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हडक़लखाती गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि-इसी बुंदेलखंड में कांग्रेस ने लोगों को बिजली-पानी और सडक़ जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को तरसा के रखा था। मोदी ने कहा-इंडि गठबंधन सनातन को तहस-नहस करना चाहता है।सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम,…
भोपाल। एक तरफ बीजेपी से कांग्रेस शामिल होने वालों की लाइन सी लगी हुई है, तो दूसरी ओर आरएसएस के तीन पूर्व पदाधिकारियों ने नई पार्टी ही बना ली है। ऐसे में प्रदेश की राजनीतिक परियथितियो में बड़ा परिवर्तन होने के आसार हैं। संघ के अंदर तीन बड़े कार्यकर्ताओं के जाने को लेकर न केवल चर्चाएं हैं, अपितु संघ का एक बड़ा हिस्सा अंदर ही अंदर बीजेपी के खिलाफ जाने की रणनीति बनाने लगा है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक और पार्टी अस्तित्व में आई है. जनहित (Janhit) नाम की इस पार्टी का गठन…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बुधवार को दूसरे दौर की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मध्य प्रदेश के लिए कुल 39 उम्मीदवार पर चर्चा की गई, इनमें से 36 उम्मीदवारों के नाम पर चुनाव समिति की मुहर लगी है।तीन उम्मीदवारों के नाम पर राज्य के कुछ नेताओं से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. चर्चा कर 3 उम्मीदवारों के नाम तय करने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान चार बिल पेश किए जाएंगे। राज्यसभा की ओर से 13 सितंबर को जारी संसदीय बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई।सत्र के पहले दिन यानी 18 सितंबर को राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव, यादों और सीख पर चर्चा होगी। उधर, राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस बिल 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पेश किए जाएंगे। ये दोनों बिल राज्यसभा में पेश होने के बाद लोकसभा में रखे जाएंगे।इसके अलावा लोकसभा में…
