Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें सूखा प्रबंधन के लिए कर्नाटक को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से वित्तीय मदद जारी करने का आग्रह किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के बीच कोई टकराव नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि वे इस मामले में निर्देश प्राप्त करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों को अदालत का रुख करना होता है। शीर्ष…

Read More

भोपाल। राजगढ़ लोकसभा के चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री मोहन यादव अलग अंदाज में बोलते दिखे. CM ने मंच से कहा कि पटवारी पहले के समय कलेक्टर के बाप होते थे. नामांतरण के लिए किसानों को महीने-महीने चक्कर लगाने पड़ते थे. कलेक्टर की ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी, हमने व्यवस्था ही बदल दी. अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण ऑनलाइन हो जाया करेंगे. पटवारी का रोल ही खत्म कर दिया।रविवार को सीएम मोहन यादव राजगढ़ पहुंचे और बीजेपी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव कहा,…

Read More

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में ईंधन कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। समस्या को दूर करने के लिए जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है।मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। तब तक राहुल को शहडोल के ही सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण में मतदान में…

Read More

मुरैना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो रेत माफिया द्वारा वायरल किया गया है. जिसमें रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली पर स्टीयरिंग छोड़कर और खड़े होकर खतरनाक स्टंट करते हुए डांस कर रहे हैं. इस दौरान ‘तेरे यार के धंधे काले, पीछा करते वर्दी वाले’ गाना चल रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेत माफिया सरेआम पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में अपने आपको अक्षम महसूस कर रही है. इसी के चलते रेत माफिया दिन-रात चंबल का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन कर अपनी तिजोरी भरने में लगा हुआ है।वायरल वीडियो में दो-तीन…

Read More

अशोक नगर। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद देश में राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट जहां से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस यादवेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया गुना, अशोक नगर और शिवपुरी में दौरा कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर पहुंचे वहां, माल्यार्पण करने के लिए नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। कार्यकर्ताओं के ऐसा करने पर सिंधिया सख्त लहजे में अपील करते नजर आए।पिछले दिनों ज्योतिरादित्य…

Read More

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बाहरपुर में सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूसे से भरा एक ट्रैक्टर बहारपुर से गोपालपुर की ओर जा रहा था। तभी पंचायत भवन के पास बने पुल के करीब अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऊपर बैठे दो लोगों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पहले एक व्यक्ति बस से भी टकराया था। दुर्घटना में मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अंगई…

Read More

छिन्दवाड़ा। पांढुर्णा में सभा करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता ने कहा, ‘भाई साहब, आप मुख्यमंत्री बनोगे।’ इसके जवाब में शिवराज मुस्कुराकर बोले, ‘ऐसे कह रहे, जैसे आपको ही बनाना है।’पूर्व CM ने सोमवार को पांढुर्णा के बड़चिचोली में छिंदवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में सभा की।शिवराज बोले- हिसाब तो मांगों कि 5 साल में क्याकिया?पांढुर्णा में सभा में पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, ‘मैं नाम लेकर किसी की बुराई नहीं करता, लेकिन हिसाब-किताब तो मांगो कि 5 साल में किया क्या है? लेना न देना, मगन रहना, बाकी कुछ किया ही…

Read More

इंदौर। इंदौर में एमओजी लाइन में सोमवार सुबह बवाल हो गया। यहां पूर्व सैनिकों के 4 मकानों को तोड़ने के लिए आई रिमूवल गैंग को देखकर परिवार भड़क गए। विरोध शुरू कर दिया और महिलाएं, बच्चे सब जेसीबी के सामने आकर खड़े हो गए। मौके पर कांग्रेस नेता भी पहुंच गए थे।जमकर विरोध के बाद पुलिस ने समझाने की कोशिश की। इसके बाद निगम प्रशासन 8 दिन का समय देकर वहां से लौट गई। प्रशासनिक अमले के मुताबिक यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। आज सिर्फ चार मकानों को तोड़ने के निर्देश थे। इनके संबंध में…

Read More

इंदौर। इंदौर के खानपान के बारे में बहुत सुन रखा था, लेकिन आज सच में इंदौरी स्वाद चख ही लिया। मैंने यहां की कई चीजें पैक भी करवा ली हैं। पूरा बक्सा भर गया है। जैन समाज के बारे में मैंने हमेशा अच्छी बातें ही सुनी हैं। अब महिला गांव, शहर, देश, समाज हर चीज चलाने की क्षमता रखती है। इंदौर और महिलाओं के बारे में ये बातें अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने जैन समाज के कार्यक्रम में कही।मनीष पाल की एंकरिंग ने बांधा समांबालीवुड के प्रसिद्ध एंकर मनीष पाल अपनी रोमांचक एंकरिंग के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं।…

Read More

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में जनसभा से पहले सभास्थल पर लगे एक पोस्टर को लेकर सियासत शुरू हो गई है। दरअस, इस पोस्टर में केंद्रीय राज्य मंत्री और मंडला से भाजपा प्रत्याशी फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते की भी तस्वीर लगी थी। जब इस पोस्‍टर की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो आनन-फानन में कुलस्ते की तस्वीर को हटाया गया। इस पूरे सियासी घटनाक्रम को लेकर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है और कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है।मोहन यादव ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी गंभीरता रखें…

Read More