मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद से एक देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें अलग-अलग घरों में रखा जाता था, फिर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। दरअसल, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में मिली तीन लड़कियों को पुलिस अपने साथ ले आई। तीनों लड़कियों ने देह व्यापार का मामला बताया। तीनों लड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने उन तीनों लड़कियों से जानकारी लेकर छापेमारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। तीनों को बंधक बनाकर रखा गया था बता दें कि जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन…
Author: Nishpaksh Mat Team
मुंबई, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। पिछली बार वह ‘सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ’ में नजर आई थीं, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार दिव्या एक बिल्कुल अलग अंदाज में आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने किया है, जिन्हें ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’…
संभल ‘कांवड़ियों’ के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन) सांसद-विधायक अदालत आदित्य सिंह की अदालत में याचिका दायर कर दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है। सिमरन गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’…
रांची झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। लगातार हो रही भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक कान्हा चट्टी और तुलबुल पंचायत अंतर्गत राजघाट नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिला प्रशासन ने आवश्यक सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यदि उनके परिजन या सगे-संबंधी इटखोरी से तुलबुल की ओर बड़े वाहनों से यात्रा कर रहे हों, तो उन्हें फोन के माध्यम से सूचित कर रोकने का…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, वे ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने आवेदनकर्ताओं को आधार कार्ड के साथ ही 11 अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जाहिर की कि राजनीतिक पार्टियां मतदाता सूची से बाहर किए गए 65 लाख लोगों के नामों पर आपत्ति दर्ज कराने…
मुंबई, यूट्यूब फैनफेस्ट 2025 की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिसमें भारत के लोकप्रिय और उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। यह शो 11 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें शानदार प्रदर्शन और क्रिएटर्स व उनके प्रशंसकों के बीच गहरा रिश्ता देखने को मिलेगा। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने कुक दिलीप के साथ एक मजेदार इंस्टाग्राम वीडियो में इस आयोजन की घोषणा की। यह वीडियो इतना मनोरंजक है कि दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लिया है। 2014 में शुरू हुआ यूट्यूब फैनफेस्ट क्रिएटर्स और उनके प्रशंसकों को जोड़ने, विविधता का उत्सव मनाने और…
वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का सेतु रायपुर, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की। टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना…
मोतिहारी बिहार के मोतिहारी में गुरुवार की देर रात वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वहीं इस फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दरियापुर मठ के पास हुई है। मृतकों की पहचान धनंजय गिरी और गुड्डू यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गुरूवार देर रात सनोवर खान ने धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को जानबूझकर फोन कर किसी बहाने से बुलाया था। सनोवर खान के बुलाने पर दोनों युवक बाइक पर…
लखनऊ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बृहस्पतिवार को श्रावस्ती जिले के ढाई दर्जन से अधिक मदरसों को बंद करने के लिए जारी किए गए नोटिस को रद्द कर दिया। हालांकि, पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को कानून के अनुसार नये नोटिस जारी करने की छूट प्रदान की। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने मदरसा मोइनुल इस्लाम क़समिया समिति और अन्य मदरसों द्वारा अलग-अलग दायर की गयी रिट याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह फैसला सुनाया। मदरसों को बंद करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया पीठ ने इससे पहले पांच जून, 2025 को इन नोटिसों पर रोक लगाते…
लखनऊ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बृहस्पतिवार को श्रावस्ती जिले के ढाई दर्जन से अधिक मदरसों को बंद करने के लिए जारी किए गए नोटिस को रद्द कर दिया। हालांकि, पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को कानून के अनुसार नये नोटिस जारी करने की छूट प्रदान की। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने मदरसा मोइनुल इस्लाम क़समिया समिति और अन्य मदरसों द्वारा अलग-अलग दायर की गयी रिट याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह फैसला सुनाया। मदरसों को बंद करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया पीठ ने इससे पहले पांच जून, 2025 को इन नोटिसों पर रोक लगाते…
