लखनऊ यूपी के 54 अस्पतालों में मूक बधिर दिव्यांगजनों की जांच हो सकेगी। मण्डलीय व जिला चिकित्सालयों में बेरा (ब्रेन स्टीम इवोकेड रिस्पांस ऑडियोमेट्री ) जांच होगी। इसके लिए आधुनिक मशीन स्थापित की जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मशीनों के लिए 6.77 करोड़ रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मशीन लगने से मूक बधिर दिव्यांजनों की जांच आसानी से हो सकेगी। दिव्यांगजनों को एक से दूसरे अस्पताल तक दौड़ भी नहीं लगानी होगी। बेरा जांच शुरू होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतों भी कम होंगी। ये होती…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अर्थव्यवस्था को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। बीते कुछ महीनों में उसने भारत, चीन, ब्राजील समेत कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं। इसके कारण अब दुनिया की भूराजनीतिक स्थिति के अलावा तमाम समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे के मुकाबले खड़े रहने वाले कई देश भी अब करीब आते दिखे हैं, इनमें सबसे चर्चित हैं भारत और चीन। यही नहीं अब चीन ने पुतिन, नरेंद्र मोदी और अर्दोआन के साथ मीटिंग का फैसला लिया है। इसके अलावा उससे पहले अमेरिका पर तीखा तंज भी…
यूरिया का वास्तविक मूल्य 2174 रुपये प्रति बैग, सब्सिडी के चलते किसानों को 266.50 रुपये में हो रहा उपलब्ध समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं के कारण प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन पहुंचा पिछले साल की तुलना में इस बार रबी क्षेत्रफल में 4 लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य लखनऊ योगी सरकार के प्रयासों ने प्रदेश के अन्नदाताओं को राहत दी है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी खाद-उर्वरकों की कमी नहीं है। सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत…
ग्वालियर नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में यातनागृह बने केंद्रों में एक और मौत का मामला सामने आया है। भिंड के रहने वाले सिपाही अजय सिंह भदौरिया की बड़ागांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई। उसे पिछले माह केंद्र में ले जाया गया था। स्वजन का आरोप है कि मंथन नशा मुक्ति केंद्र में अजय के साथ मारपीट की गई। उसकी पसलियां तोड़ दी गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डेढ़ लीटर रक्त पेट में मिलने की बात कही गई है। घरवालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्वजन ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को…
कोलकाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।…
एल्गिन का फार्मूला… करोड़ों की बचत लाखों काे फायदा सीएम नहर पर मिट्टी के बांध बनाने की जगह शारदा के साढ़े सात किमी में डेजिंग से बाढ़ की समस्या से दिलाई निजात सीएम की सूझबूझ से 180 करोड़ का प्रोजेक्ट महज 22 करोड़ में सिमटा, किसानों को बांध के लिए नहीं गंवानी पबड़ी अपनी जमीन डेजिंग से बाढ़ की समस्या होगी खत्म, 16 गांव और उनके खेतों को मिला इसका लाभ सीएम की दूरदर्शी सोच से अपने पुराना स्वरूप में लौटी शारदा नह, अपने मूल बहाव में बहने लगी शारदा 2017 में एल्गिन ब्रिज में भी सीएम किया था यही…
खनन क्षेत्र के भविष्य को मिलेगी नई दिशा विषय-विशेषज्ञ और निवेशकों के साथ होगी वन-टू-वन चर्चा देश के बड़े औद्योगिक घरानों ने कॉन्क्लेव के प्रति दिखाई दिलचस्पी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 23 अगस्त को कटनी मे ‘मध्यप्रदेश माइनिंग कॉनक्लेव 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। कॉनक्लेव का मुख्य फोकस क्षेत्र कोयला एवं ऊर्जा, ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन, प्रौद्योगिकीय प्रगति, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और चूना पत्थर एवं सीमेंट होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट में शामिल होने वाले विषय-विशेषज्ञों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। कॉन्क्लेव में लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो…
– एडीजी (अभियान) कुंदन कृष्णन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी – इस वर्ष जनवरी से अब तक एसटीएफ दूसरे राज्यों से 64 अपराधियों को दबोचकर ला चुकी – सबसे ज्यादा दिल्ली से 14 अपराधी गिरफ्तार किए गए, फिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए 9 – एसटीएफ निरंतर संगठित आपराधिक गिरोहों का सफाया करने में हैं जुटी पटना बिहार में अपराध करके दूसरे राज्य भागने वाले अपराधी भी अब नहीं बच रहे हैं। इस वर्ष जनवरी से 20 अगस्त तक ऐसे 64 अपराधियों को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। इसमें कुख्यात और इनामी…
नोएडा में साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई कार्यशाला कार्यशाला में डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर हुई विस्तार से चर्चा लखनऊ योगी सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी के तहत प्रदेश में फॉरेंसिक साइंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही वजह है कि सीएम योगी के निर्देश पर फोरेंसिक साइंस को कानून प्रवर्तन में अनिवार्य किया गया है। याेगी सरकार पिछले आठ वर्षों में आधुनिक फोरेंसिक लैब स्थापित करने, साइबर अपराधों…
मनीला दक्षिण चीन सागर में तनाव एक बार फिर चरम पर है। चीन की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए फिलीपींस सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीन ने विवादित सेकंड थॉमस शोल के पास अपने तटरक्षक जहाजों और कई मिलिशिया पोतों को तैनात किया है। फिलीपींस के सैन्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के तटवर्ती क्षेत्र में लंबे समय से खड़े फिलीपीन युद्धपोत- बीआरपी सिएरा माद्रे के निकट तटरक्षक जहाजों और कई मिलिशिया जहाजों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कम से कम 14 चीनी तटरक्षक और संदिग्ध मिलिशिया…
