Saturday, 11 July

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कई जिलों के महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों के नामोंघोषणा की है। जारी सूची में हरदा जिले की जिम्मेदारी योगमाया शर्मा को सौंपी गई है।

संगठन में पहले भी निभा चुकी हैं महत्वपूर्ण दायित्व

योगमाया शर्मा भाजपा महिला मोर्चा में पहले जिला महामंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ वे लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय रही हैं। उनका जुड़ाव स्वदेशी जागरण मंच, नार्मदीय ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से रहा है। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अब उन्हें महिला मोर्चा की जिला इकाई की कमान सौंपी है।

अनिता अग्रवाल के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी

हरदा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में योगमाया शर्मा, अनिता अग्रवाल का स्थान लेंगी। नई नियुक्ति के साथ संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

Share.
Exit mobile version