Saturday, 11 July

भोपाल: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPMKVVCL) ने शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, विद्युत नेटवर्क के मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 1 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा असर

शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विनीतकुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट्स, आइना बंगला, राजहर्ष कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट्स, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स, रोहितास फेस-1, कम्फर्ट होम्स, स्कॉय ड्रीम, ज्योति नगर, दानिशकुंज, कान्हाकुंज, अभिव्यक्ति नगर, समर्थ कॉलोनी, स्कॉय विला, अल्टीमेट कॉलोनी, इथेनियम कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा, बंजारी बस्ती, आशीर्वाद कॉलोनी, सागर एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राजीव नगर के बी और सी सेक्टर, अयोध्या नगर तथा आसपास के इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चांदबड़ हिनोतिया, राजेंद्र नगर, करारिया, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, विजय नगर, दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आसाराम चौराहा, गांधीनगर मार्केट, धाकड़ चौराहा और आसपास के इलाकों में निर्धारित शटडाउन रहेगा।

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मक्सी, बगली, मेकर रिगालिया, अमलतास गोल्ड, कस्तूरी विहार, पॉम विष्ठा कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

Share.
Exit mobile version