भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून की दस्तक से पहले बिजली कंपनी और नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार-रविवार को शहर में चली तेज आंधी के कारण 300 से अधिक फीडर ट्रिप होने और करीब 500 कॉलोनियों में घंटों अंधेरा छाने के बाद बिजली कंपनी (MPCZ) अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
आगामी मानसूनी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बार-बार बत्ती गुल न हो, इसके लिए भोपाल के अलग-अलग जोन में 3 जून 2026 को प्री-मानसून मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके चलते भोपाल की दर्जनों कॉलोनियों में 2 से लेकर 6 घंटे तक की बिजली कटौती (Power Cut in Bhopal) की जा रही है।
आज: इन प्रमुख इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग के चलते भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच अलग-अलग स्लॉट में सप्लाई बंद रखी जा रही है।
निम्नलिखित बड़े क्षेत्रों और उनके आस-पास के इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है:
- सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: आनंद नगर चौराहा, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, रत्नागिरी तिराहा, न्यू जेल और गोंडीपुरा क्षेत्र।
- सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: बैरागढ़ चिचली, लक्ष्मी टॉकीज रोड, हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, बस स्टैंड और ओल्ड सैफिया कॉलेज रोड के आस-पास का इलाका।
- सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: मालवीय नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, खेजड़ा, पल्लवी नगर, सुरेंद्र रेजीडेंसी, एमएलए रेस्ट हाउस और किलनदेव टॉवर।
- दोपहर 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक: एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई, खजूरी, पलक विहार और शिवलोक फेस-4।
- दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक: अरविंद विहार, रामेश्वरम, बाग सेवनिया, नंद गांव और द्वारिका परिसर।
- दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (सेक्टर C, D, F, G) और आस-पास की औद्योगिक इकाइयाँ।
डबल झटका: बिजली के साथ 36 घंटे पानी की भी किल्लत!
भोपाल वासियों के लिए सिर्फ बिजली कटौती ही नहीं, बल्कि पानी की सप्लाई को लेकर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। भोपाल नगर निगम (BMC) ने कोलार वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट की मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइन में आवश्यक सुधार कार्य के लिए बुधवार (3 जून) सुबह 10 बजे तक का शटडाउन घोषित किया है।
इसके चलते बिजली गुल होने के साथ-साथ अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, त्रिलंगा, गुलमोहर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, चार इमली, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, शाहजहाँनाबाद, निशातपुरा और एमपी नगर जैसे बड़े इलाकों में पानी की सप्लाई भी पूरी तरह ठप है।

