Monday, 29 June

पलामू

झारखंड के पलामू में आज यानी बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पांकी–बालूमाथ मुख्य सड़क के कारीमाटी घाटी में घटित हुई है। मृतक शख्स की पहचान 45वर्षीय बीरेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुल 14 लोग दो ऑटो में सवार होकर तिलक समारोह में जा रहे थे। इस दौरान पीछे से कोयला लदा ट्रक ने दोनों ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version