भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि- राहुल गांधी शांति और सद्भाव के टापू पर अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं वह तो कभी फलीभूत नहीं होगी क्योंकि, जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया। वह न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं तो लोग इस बात के प्रश्न ढूंढते हैं कि उस काल के दरम्यान किए गए अपराधों के बारे में कांग्रेस क्यों सदियों के रूप से माफी नहीं मांगती? मैं उम्मीद करता हूं कि राजीव गांधी इन सारे सवालों के उत्तर देंगे।
यादव आज प्रशासन अकादमी में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के महाकाल के दर्शन करने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- मैं इस पर कुछ बोलना नहीं चाहूता। क्योंकि जिनके शासन काल में कांग्रेस ने बहुत लंबा सफर अदा किया है लेकिन, चुनाव की बेला में अगर कोई अपने दल का विचार ना करते हुए इस तरह समय जाया करता है तो मैं इस पर क्या टिप्पणी करूं? लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि उज्जैन देव दर्शन की नगरी है। वे भगवान के दर्शन अच्छे से कर लें। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। मध्य प्रदेश की धरती पर भगवान उनको सद्बुद्धि दें। वह एक पश्चाताप भी करें कि भगवान राम के मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने ठुकराया था वे जनता से माफी मांगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद वह मंदिर बना। उनके एक नेता उस बनाए हुए मंदिर के बारे में आज भी कोई देवस्थान तोड़ा गया उसका पश्चाताप करते हैं।
राहुल के बजाए राजीव गांधी बोल गए सीएम
सीएम मोहन यादव न्याय यात्रा पर तंज कसने के दौरान राहुल गांधी के बजाए राजीव गांधी बोल गए। उनसे कहा गया, तब उन्होंने सुधार किया।