भोपाल। ऐसा लगता है कि शासन में बैठे कुछ ऐसे अधिकारी तबादला सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें इसका खास अनुभव नहीं है। या फिर बिना सोचे समझे तबादले किए जा रहे हैं। आए दिन ट्रांसफर सूची के बाद संशोधित सूची जारी करनी पड़ जाती है।
अन्य अधिकारियों में महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी को निवाड़ी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में महिप किशोर तेजस्वी का नाम शामिल है, जो सीएम सचिवालय में पदस्थ थे। तेजस्वी अब सीईओ जिला पंचायत सतना होंगे। छतरपुर के अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया अब मप्र के प्रोटोकॉल अधिकारी होंगे। संयुक्त परिवहन आयुक्त नरोत्तम भार्गव को सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण में नियुक्त किया गया है। प्रकाश चौहान, डिप्टी सेक्रेटरी जीएडी (कार्मिक) को डिप्टी सेक्रेटरी, माध्यमिक शिक्षा मंडल बना दिया है।
इन अधिकारियों के आदेश में हुआ बदलाव 64 अधिकारियों की सूची में ऐसे कई आदेश हैं, जिनमें शामिल अधिकारियों के नाम 23 फरवरी को जारी एक अन्य सूची में भी थे। शनिवार के आदेश में कुल 10 अधिकारियों के पुराने ट्रांसफर आदेश या तो निरस्त किए या नई जगह भेजा। सिवनी अपर कलेक्टर चिरोंजीलाल चिनाप को अपर कलेक्टर अनूपपुर बनाया था, अब पुराना आदेश निरस्त कर दिया।
इसी तरह जॉइंट कलेक्टर भोपाल इकबाल अहमद का भिंड किया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया। इसी तरह सुलेखा निगम, जीएम नागरिक आपूर्ति का सिवनी किया ट्रांसफर भी निरस्त हुआ है। साथ ही कई अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश अब बदल दिए गए हैं। विनोद भार्गव, डिप्टी सेक्रेटरी, सामान्य प्रशासन को पहले अपर कलेक्टर सागर बनाया था, शनिवार के आदेश में अपर कलेक्टर दतिया बना दिया है।