Sunday, 19 May

जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन इस पृथ्वी पर सभी जीवों के जीवित रहने के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस रासायनिक तत्व के बिना धरती पर जीवन असंभव है। इसके विभिन्न रासायनिक गुणों के पता चल जाने से आज इसका उपयोग स्टील, प्लास्टिक, वस्त्र आदि उद्योगों में बड़े स्तर पर किया जा रहा हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है, इतने महत्वपूर्ण गैस Oxygen की खोज किसने की थी और कब? तो इसका उत्तर है, इस गैस की खोज आज से लगभग 245 वर्ष पहले अंग्रेज रसायन विज्ञानी जोसेफ प्रिस्टले (Joseph Priestley) ने 1774 ई.वी. में की थी।सन् 1774 ई॰ में जोसेफ प्रिस्टले ने मर्क्युरिक-आक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन गैस तैयार किया। 

ऑक्सीजन नाम के जनक

इस दुनिया में जबसे प्राणी का जन्म हुआ है, तबसे ऑक्सीजन उसके जीने के लिए जरूरी है, लेकिन इस बात को तथ्यों के आधार पर पहली बार फ्रेंच रसायन वैज्ञानिक एंटोनी लैवोइसियर ने साल 1777 में प्रमाणित किया था। उस समय एंटोनी लैवोइसियर केवल 22 साल के थे। उन्हीं ने इस जीवनदायिनी गैस का नाम ऑक्सीजन रखा जो ग्रीक शब्द ‘ऑक्सजीनस’ से लिया गया था। 

हालांकि उनसे 6 साल पहले ही स्वीडिश फार्मासिस्ट कार्ल विल्हेम ने ऑक्सीजन की खोज कर ली थी, लेकिन वे अपनी खोज को तथ्यों के साथ प्रकाशित नहीं कर पाए थे। ऑक्सीजन को लेकर एक रोचक तथ्य यह भी है कि हमारे वायुमंडल में इसकी मात्रा केवल 21 फीसदी ही है।एन्टोनी लैवोइजियर ने इस गैस के गुणों का वर्णन किया तथा इसका नाम आक्सीजन रखा, जिसका अर्थ है – ‘अम्ल उत्पादक’।

हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि जोसेफ प्रिस्टले से पहले ही लगभग सन् 1772 में स्वीडेन के रसायनज्ञ कार्ल विल्हेल्म शीले (Carl Wilhelm Scheele) ने स्वतंत्र रूप से इस गैस की खोज कर ली थी, लेकिन उन्होंने इस खोज को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं करवाया था; जिस कारण इस गैस की खोज का श्रेय प्रिस्टले को ही दिया जाता है। उस समय प्रिस्टले ने इस गैस का नाम ‘dephlogisticated air’ रखा था। इस गैस को ‘ऑक्सीजन’ नाम सन् 1777 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक एंटोनी लेवोज़ियर ने दिया था। लेवोज़ियर ने ही इसकी पहचान एक रासायनिक तत्व के रूप में कि थी तथा किसी चीज के जलने में इसकी भूमिका का पता लगाया था।

Share.
Exit mobile version