भोपाल। भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आचार-संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। प्रत्याशी कैलाश के इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा थी। बताया जा रहा है कि लोग कम थे, तो इंदौर-2 से भाड़े की भीड़ बुला ली। सभास्थल तक लोगों को लाने अन्य बसों के साथ रूट से हटाकर सिटी बसें लगा दी। 200 रुपए देकर बच्चों के हाथों में झंडे थमा दिए। 13 साल के बच्चे ने झंडा उठाने के लिए रुपए देने की बात बताई। इतना ही नहीं, सभा के बाद कैलाश…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। विवादों में रहने वाले माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा एक पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की शिकायत निर्वाचन आयोग को की गई है। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रियनाथ पाठक द्वारा की गई शिकायत के अनुसार विश्वविद्यालय के कुछ विभागध्यक्षों के माध्यम से लगभग 35 छात्रों को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल में “नमो फार इंडिया” के अंतर्गत भेजा गया है। यह छात्र निरंतर कुछ शिक्षकों के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं।शिकायत में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षक…
Bhopal। रायसेन जिले की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा का नामांकन पत्र होल्ड किया गया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल और बीजेपी से बगावत कर नामांकन जमा करने वाले गणेश मालवीय समेत संयम जैन ने पटवा के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पटवा पर एफिडेविट में आपराधिक प्रकरण को लेकर कुछ जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया है।जो शिकायत की गई है, वो इस प्रकार है…प्रतिष्ठा में, 31 अक्टूबर 2023मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीभारत निर्वाचन आयोगभोपाल कार्यालय मध्य प्रदेश भोपालविषय:…
इंदौर। 1999 के छत्तीसगढ़ की अदालत से जुड़े एक मामले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किल बढ़ सकती है। वह 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत ने विजयवर्गीय को ‘भगोड़ा’ घोषित किया था और उनके खिलाफ 2019 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एक आपराधिक मामले में कोर्ट के नोटिस का बार-बार जवाब नहीं देने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई थी।मामले में शिकायतकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी, छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल हैं। विजयवर्गीय लगभग 10…
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में फंसे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मामले की सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, सीबीआई और ईडी का आरोप है कि शराब समूह से 100 करोड़ रुपये प्राप्त हुए और इसका इस्तेमाल सिसोदिया के सहयोगियों और आप के अन्य नेताओं ने किया। यह कुछ हद तक बहस का विषय है।साथ ही आरोप यह था कि 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से 45 करोड़ रुपये गोवा चुनाव के लिए हवाला के जरिये आम आदमी पार्टी को हस्तांतरित किए गए थे। हालंकि, सुप्रीम…
भोपाल। बीजेपी खुद को अनुशासित बताते नहीं थकती।केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी बड़ा खौफ माना जाता है, लेकिन पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने सब तक पर रख दिया। बेटी के नाम पर टिकट लेकर खुद फार्म भर दिया। पार्टी देखती रह गई। कांग्रेस को गरियाने वाले बीजेपी नेताओं को इस मामले में सांप सूंघ गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन बालाघाट विधानसभा सीट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां से बीजेपी ने मौसम बिसेन का टिकट दिया था लेकिन उन्होंने नामांकन के आखिरी दिन नाॉमिनेशन फाइल नहीं…
भोपाल। मध्यप्रदेश में बगावत और मतभेद की खबरों के बीच दिग्विजय और कमलनाथ आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। देर रात मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात होने की खबर है। आज दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें श्रीमती सोनिया गांधी, खडग़े, रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल होंगे। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन फॉर्म जमा करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ दिल्ली पहुंचे। वहां पर दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति…
मैं, आकाशवाणी भोपाल हूं। हमारे राज्य मध्य प्रदेश का बड़ा भाई…वैसे तो हम जुड़वा भी हो सकते थे लेकिन मप्र की स्थापना से महज एक दिन पहले मैं अस्तित्व में आ गया। शायद, हमारे प्रदेश के जन्म और फिर इसकी विकास यात्रा से आप सभी को रूबरू कराने के लिए मुझे जुड़वा की बजाए चंद घंटे ही सही बड़ा बनना पड़ा। बस, तब से हम साथ साथ अपने अपने सफर पर हैं। आमतौर पर छोटा प्रगति करे तो बड़े को ईर्ष्या होने लगती है लेकिन हमारा मामला अलग है। हम कुछ कुछ अकबर बीरबल या फिर विजयनगर साम्राज्य के कृष्णदेव राय…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय में My Gov के सीईओ और भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी (Akash Tripathi) भारत सरकार में पदोन्नत होकर एडिशनल सेक्रेटरी (अपर सचिव) रैंक के लिए एंपेनल्ड (सूची में शामिल) हो गए हैं। अक्टूबर 2022 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय में My Gov के सीईओ का पद संभाला था। आकाश त्रिपाठी इंदौर के कलेक्टर व कमिश्नर और महू में एसडीएम भी रह चुके हैं।कमलनाथ सरकार ने उन्हें इंदौर का कमिश्नर बनाया था। इसके अलावा वह मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य…
इंदौर। इंदौर के तत्कालीन अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर सहित पांच अफसरों पर भ्रष्टाचार एवं पद का दुरुपयोग करने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।अफसरों पर त्रिशला गृह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों की गलत रिपोर्ट बनाने और 15 एकड़ जमीन को विवादित बताने का आरोप है।एसपी (लोकायुक्त) एसएस सर्राफ के मुताबिक, नंदानगर निवासी ईश्वर अग्रवाल ने तत्कालीन अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, नायब तहसीलदार रितेश जोशी, खजराना थाना के तत्कालीन टीआइ दिनेश वर्मा, एएसआइ एनएस बोरकर, सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन के विरुद्ध सीधे लोकायुक्त को शिकायत भेजी थी।दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का प्रकरणईश्वर ने कथनों में बताया…
