मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से प्रकरण दर्ज करने की मांगभोपाल। चुनाव आयोग द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को की गई विधानसभा चुनाव की घोषणा उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है भोपाल के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को प्रधान मण्डपम के पास होशंगाबाद रोड पर चुनाव प्रचार करते हुए महिला मतदाताओं के बीच में कांग्रेस पार्टी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तब हिन्दू महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत रखना मुश्किल होगा, करवा चौथ नहीं मना…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल/ सागर। मुझे यहां आकर ताज्जुब हो रहा है कि मैं यहां सुरखी में आया हूं या अत्याचार और भ्रष्टाचार के केंद्र में आया हूं। मुझे सुरखी में आकर कार्यकर्ताओं और लोगों से जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार का अत्याचार यहां पर बहुत ज्यादा है। मैं अत्याचारियों और भ्रष्टाचारियों को बताना चाहता हूं कि कमलनाथ अब 2018 का मॉडल नहीं हैं 2023 का मॉडल हैं। जिन्होंने यहां पर अत्याचार और भ्रष्टाचार किया, आपको गुलाम माना है, मैं उनसभी को चेतावनी देना चाहता हूं कि 40 दिन बाद कमलनाथ के न्याय की चक्की चलने वाली है। शिवराज सिंह चौहान को…
नई दिल्ली। सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) आया तो ऐसा लगा जैसे सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार, लाल फीताशाही, लेट लतीफी जैसी बुराइयां खत्म करने का एक घातक हथियार सीधे जनता के हाथ ही लग गया है। लेकिन अब देश की सर्वोच्च अदालत कह रही है कि आरटीआई एक्ट की धार बड़ी तेजी से भोथरी होती जा रही है और यह एक बेकार से कानून की श्रेणी में तब्दील होता जा रहा है। तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के मकसद से सार्वजनिक प्राधिकरणों को इस दायित्व से बांध दिया गया था कि यदि आम कोई…
भोपाल। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस बुधवार को प्रदेशभर में मनाया गया। हालांकि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए, लेकिन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन 11 बजे आयोजित किया गया।इस दौरान संस्कृति विभाग की टीम द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इसमें मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।पीएम मोदी ने भी दी बधाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स…
भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी शोले जल रहे हैं। ऑल टाइम सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की तर्ज पर यहां भी जय-वीरू का शोर है। बीजेपी और कांग्रेस इन किरदारों के ज़रिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है और इस बीच फिल्म का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सूरमा भोपाली के किरदार की एंट्री हुई है।शोले के मशहूर किरदार जय-वीरू..खलनायक गब्बर सिंह और इनके बीच बदले की कहानी को लेकर बुनी गई रमेश सिप्पी की ये फिल्म जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक इतिहास कायम कर दिया है। इन तीन किरदारों के साथ…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा अपना नामांकन दाखिल करने के साथ प्रस्तुत किये गये शपथ पत्र मे गलत एवं अपूर्ण जानकारी दी गई है। विजयवर्गीय के द्वारा उनके खिलाफ दर्ज हुए सामुहिक बलात्कार के मामले को छुपाया गया है। इस मामले की कोई जानकारी इस शपथ पत्र मे नही दी गई है। इस मामले मे जब कांग्रेस के द्वारा आपत्ति ली गई तो राजनैतिक दबाव और प्रभाव के चलते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नियम के विपरीत आचरण कर कांग्रेस की आपत्ति को…
भोपाल। रायसेन जिले की भोजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सुरेंद्र पटवा और सीधी जिले की चुरहट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को नामांकन के मामले में चुनाव आयोग से राहत मिल गई है। इनके खिलाफ सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। मंगलवार को इनका नामांकन फार्म होल्ड कर दिया गया था।सुरेंद्र पटवा ने दो अलग-अलग नामांकन जमा किए थे। आरोप था कि दोनों के शपथ पत्रों में दी गई जानकारी भी अलग-अलग है। इसी सीट से तीन अलग अलग प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आपत्ति जताई थी, इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल, निर्दलीय गणेश…
ग्वालियर। मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर को यूनेस्को ने अपनी क्रिएटिव सिटीज में शामिल किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। ग्वालियर को उसकी संगीत विरासत के लिए चुना गया है। यूनेस्को ने विभिन्न कैटेगरी में दुनियाभर से सिर्फ 55 शहरों को जगह दी है। इनमें भारत से ग्वालियर को सिलेक्ट किया गया है। इसके साथ केरल के कोझिकोड को भी ये उपलब्धि हासिल हुई है। उसे ‘साहित्य’ श्रेणी में इस सूची में शामिल किया गया…
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी नेताओं से साफ कहा है कि रूठे फूफाओं की चिंता छोड़ें, दाना-पानी लेकर सपा-बसपा की मदद करें। यही हमें जीत का रास्ता दिखाएगा। शाह ग्वालियर देर से आए लेकिन उन्होंने चुनावी बैठक के समय में कोई कटौती नहीं की। चार घंटे तक उन्होंने एक-एक कर पूरी 34 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। जीत के लिए उन्होंने चार सूत्र दिए। MP के रण में जीत के लिए बताए चार सूत्ररूठों पर ज्यादा ऊर्जा बर्बाद मत करो, जब माहौल बदलेगा वे चुपचाप आकर काम करने लगेंगे।सपा-बसपा उम्मीदवारों की मदद करें। वे वोट काटेंगे…
कोलकाता। पाकिस्तान ने विश्वकप में पिछले चार मुकाबलों से मिलती आ रही हार का क्रम तोड़ दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उसने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम सात मैचों में छठी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों मैचों में जीत के बाद वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने…
