प्रहलाद बोले, मैंने कभी आश्वासन नहीं दिया गारंटी दी, प्रत्याशी के तौर पर सामने आए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद नरसिंहपुर। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि नरसिंहपुर के विकास का सपना और संकल्प तैयार कर लिया गया है, उसे जीतने के बाद जमीन पर उतारा जाएगा। नरसिंहपुर में आम आदमी की सुविधा को बढ़ावा दिया जाएगा और युवाओं के लिए अवसरों के आयाम खोजे जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल नरसिंहपुर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। श्री पटैल नरसिंहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। चुनावी माहौल में बागियों की धरती यानी चंबल की फिजा थोड़ी बदली हुई दिख रही है। इस अंचल की राजनीति में ‘बास’ कहे जाने वाले मोदी कैबिनेट के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 15 साल बाद विधानसभा चुनाव के अखाड़े में रणनीति के तहत उतारा गया है। नरेंद्र खुद तोमर होते हुए भी तोमरों के चक्रव्यूह में फंस गए हैं..। यहां मुकाबला कड़ा है और लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि तोमरों के वोट बंट गए तो बसपा का ब्राह्मण एमएलए न बन जाए। मंत्री जी जहां से लड़ रहे हैं, वहां पैसा, कुर्सी काम नहीं आती।…
भोपाल। सातवें वेतनमान के एरियर की चौथी किस्त न मिलने से भोपाल के शिक्षक नाराज हैं। नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) से आने वाले इन शिक्षकों के शासकीय शिक्षक संगठन ने चेतावनी दी है कि चुनाव बाद स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले के अधिकारी लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। बता दें कि आयुक्त ने 31 मई 2023 तक एरियर के भुगतान के निर्देश दिए थे। 6 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अध्यापक संवर्ग को एरियर का भुगतान नहीं हो सका है।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध कार्य किया एवं चुनाव लड़ा है, उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 0l6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। इनमें पूर्व विधायक केदार शुक्ला, रसाल सिंह, केके श्रीवास्तव, स्वर्गीय नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन सहित पैतीस नेता शामिल हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार (IPS Pravin Madhukar Pawar) को पांच साल की अवधि के लिए या केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। भारत सरकार की और से जारी आदेश में कहा गया है कि IPS अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को पांच साल की अवधि के लिए या अगला आदेश आने तक CBI के संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया।
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवपुरी जिले के करैरा में कहा कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं, आ गए तो लाड़ली बहना बंद हो जाएगी। किसानों की योजनाएं भी बंद हो जाएंगी। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए पत्र जारी किया है। इसमें आया गया है कि कांग्रेस सरकार आते ही जनवरी से महिलाओं के खाते में पंद्रह सौ रपए आना शुरू हो जायेंगे।असल में आज करेरा में अमित शाह ने कांग्रेस के चार सी के बारे बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस यानी करप्शन, कमीशन, कम्यूनल दंगे और क्रिमिनल। इस पर कमलनाथ ने पत्र जारी किया…
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिय के ‘झूठ बोले कौआ’ काटे वाले बयान पर कमलनाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कुछ भी कहें, आम जनता गवाह है कि क्या कोई सौदा हुआ? किस प्रकार के फायदे उन्होंने उस वक्त हमारी सरकार से लिए सब जनता जानती है, मुझे इन चीजों का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है.’केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते शुक्रवार (3 नवंबर को) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन्होंने किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के 26 लाख फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए, मेरे हाथ से भी बंटवाए. पुरानी कहावत है झूठ बोले कौआ काटे, मैं…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू है। लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार की चुनावी योजना कहा जाता है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने दावा किया था कि चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता, नवंबर के महीने में नहीं मिलेगी। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश के आयुक्त डॉ रामराव भोसले का सर्कुलर जारी हो गया है। संचालनालय महिला बाल विकास की ओर से मध्य प्रदेश के समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम जारी पत्र में कमिश्नर भोसले ने लिखा है कि, मुख्यमंत्री…
एक तरफ केंद्रीय एजेंसियाँ धड़ाधड़ छापे मार रही हैं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में चुनावी चंदे के मामले में बहस चल रही है। दोनों ही मुद्दे लोकतंत्र और देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। छापे पड़ रहे हैं चुनावी राज्य छत्तीसगढ़-राजस्थान के साथ ही तमिलनाडु और दिल्ली में भी। दिल्ली में तो हाल यह है कि मंत्रियों के साथ ही एक सांसद भी घेरे में आ गए और अब मुख्यमंत्री की बारी है। चर्चा है, यही हाल रहा तो किसी दिन अरविंद केजरीवाल को जेल में ही केबिनेट मीटिंग न करनी पड़ जाए? सभी जगह विपक्षी दल सत्ता में हैं।…
भोपाल। श्याम से कहना छैनू आया था…। शत्रुघ्न सिन्हा का ये डायलॉग आज भी लोग याद करते हैं। और अब ये चुनावी राजनीति में भी धमक देने लगा है। मध्य प्रदेश की गरमाती जा रही चुनावी राजनीति में शोले के जय-वीरू और गब्बर-सांभा के बाद अब मेरे अपने फिल्म के श्याम और छेनू भी एंट्री मार चुके हैं. सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब यह जोड़ी (कमलनाथ-दिग्विजय) जय-वीरू की जोड़ी नहीं है। बल्कि मेरे अपने फिल्म की श्याम और छेनू की जोड़ी बन गई है, जो अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते…
