कांग्रेस ने पूछा सवाल, कृषि मंत्री तोमर के घर ईडी, सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो कब भेजेंगे प्रधानमंत्री? भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने आज प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब हमारे पास कहने को कुछ बचा नहीं है। लेकिन एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते सर्वप्रथम तो यह कहेंगे कि हमने इस मंच से पहले दो वीडियो और भी जारी किए थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र तोमर एक वीडियो काल पर 100 करोड़ रू. एक वीडियो में और…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्य प्रदेश की आगर विधानसभा के प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में सभा करने आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का हेलीकॉप्टर आसमान में रास्ता भटक गया. यह देख हेलीपैड के आसपास खड़े स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने हेलीकॉप्टर में बैठे दिग्विजय सिंह से मोबाइल फोन पर बातचीत की, तब जाकर हेलीपेड की दिशा मिल पाई. किसी ऑटो, कार या जमीन पर चलने वाले वाहन को रास्ता बताने की तरह ही आसमान में उड़ने वाले उड़नखटोले को इशारे करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है।कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुड्डू लाला ने बताया, भोपाल से आगर में सभा…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा, दूसरे राजनीतिक दल वादा करो और भूल जाओ की नीति पर काम करते हैं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं। पार्टी मॉनिटरिंग कर इसे लागू कराने का काम करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, संकल्प पत्र को अक्षरश: जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा।भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इस कार्यक्रम में संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय…
विदिशा। जिले के गंजबासौदा में एक मिशनरी स्कूल में जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र ने जय श्री राम के नारे लगाए तो विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने छात्र की पिटाई की. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित भारत माता कॉन्वेंट स्कूल प्रशासन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक छात्र द्वारा जय श्री राम का नारा लगाने पर पीटने का आरोप लगाया है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उक्त मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं जबकि…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऊर्जा मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां मंत्री प्रद्युम्न तोमर का इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को तेज बुखार के बाद सिविल अस्पताल हजीरा में भर्ती कराया गया है। वे बीते दो दिन से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी महसूस कर रहे थे। फिलहाल डॉक्टर्स ने सभी महत्वपूर्ण जांच शुरू कर दी है।वहीं समर्थक उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले…
भोपाल। एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है, “मैं निश्चित तौर पर सीएम की रेस में नहीं हूं. मैं भारतीय जनता पार्टी का सेवक हूं. पार्टी के हित में नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, मैं उसका दिल से पालन करूंगा.” मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी इस बार बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पार्टी ने अगर आपको सीएम की जिम्मेदारी दी तो आप क्या करेंगे? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने…
भोपाल ।भोपाल के यूट्यूबर अमरजीत सिंह 55 दिन से भारत की यात्रा पर हैं। वे 17 सितंबर को कार से निकले थे। अब तक कुल 31 राज्यों में जा चुके हैं। यानी साउथ और नॉर्थ इंडिया तक हर राज्यों में पहुंच चुके हैं।लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल में भी उनकी यात्रा हो चुकी है। लेकिन, मणिपुर के हालातों के चलते वे वहां नहीं जा पाए। अमरजीत कहते हैं कि अभी तक कुल 16 किमी से अधिक गाड़ी चला चुके हैं। उनका उद्देश्य भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश के टूरिज्म को प्रमोट करना है।उन जगहों को सामने लाएंगे, जहां पर्यटक नहीं जातेअमरजीत कहते…
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) जिस रफ्तार से मौजूदा समय में विकास कर रही है उससे पर्याप्त संख्या में रोजगार का सृजण करना संभव नहीं है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले इस देश को पर्याप्त संख्या में रोजगार पैदा करने के लिए सालाना 8 से 8.5 फीसदी की दर से आर्थिक विकास करना होगा. ये कहना है भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) का।युवाओं को रोजगार की दरकारचीन की राजधानी बीजिंग में वीडियो लिंक के जरिए अपने संबोधन में रघुराम राजन ने कहा कि देश की आबादी की जरूरतों और…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल की दिल्ली में स्थित 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इन संपत्तियों की कीमत 24.95 करोड़ (लगभग) आंकी गई है. ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की है।54 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंगED ने मुंजाल और उनकी कंपनियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया था. जो राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद दायर किया गया था, जिसमें उन पर आरोप लगाया…
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की चुनावी सभा को लेकर गुरुवार को सागर जिले में कन्फ्यूजन हो गया. जिले की सुरखी विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने ऐलान किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज यहां प्रचार करने आ रही हैं. लेकिन, उमा भारती इस सभा में नहीं पहुंची और उन्होंने इसकी वजह भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताई है.हालांकि, उमा भारती ने मोबाइल के माध्यम से अपना भाषण दिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई देते हुए लिखा है कि,”आज सागर जिले की सुरखी विधानसभा से…
