भोपाल । तरूण कुमार पिथोड़े, भाप्रसे (2009), प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षणं, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें। इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल होने के लिए सीहोर जिले के ग्राम गाजी खेड़ी में रविवार को पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, काम के लिए कोई पैसे मांगे तो चुपचाप फोन कर देना, उसे नौकरी करने लायक…
किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई ,मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई अलीम बजमी भोपाल। गंगा-जमुनी तहजीब के हिमायती अजीम शायर मुनव्वर राना (71) नहीं रहे। फानी दुनिया को अलविदा कह दिया। हुस्न और इश्क के बदले मां की अहमियत पर जज्बाती कलाम लिखकर देश-दुनिया में वे काफी मकबूल हुए। वे मां के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सर्वाधिक लिखने वाले संभवतः पहले शायर है। सिर्फ इतना ही नहीं बेटी की अहमियत पर भी लिखा। उनकी शायरी में इंसानियत, मजलूम, मासूम, गुरबत, अहसास, दर्द के साथ ही दरवेशी अंदाज भी देखने को मिलता…
भोपाल। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश सपा अध्यक्ष सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी है।
भोपाल। मप्र सरकार के खजाने में सालों से लगाई जा रही चपत को वित्त विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। आयुत कोष एवं लेखा ने आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयरके जरिए होने वाले सभी प्रकार के सरकारी वित्तीय लेनदेन की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय फायनेंशियल इंटेलीजेंस सेल (एसएफआईसी) का गठन किया। एसएफआईसी ने साल भर के भीतर 162 करोड़ का गबन पकड़ा है। जिसमें 15.48 करोड़ की वसूली हो पाई है। जबकि 170 अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। इनमें से कुछ पर निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई भी…
अयोध्या। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होना है. इससे पहले विपक्ष ने दावा किया है कि चारों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है. इसी बीच पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि वे अयोध्या में कार्यक्रम के निमंत्रण के बावजूद इसमें शामिल क्यों नहीं होंगे? निश्चलानंद सरस्वती ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में शामिल न होने का फैसला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्थापित परंपराओं का पालन न करने की वजह से लिया गया है।समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद…
भोपाल। भोपाल स्थित एम्स अब नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल(एनएबीएच) की मान्यता मिल गई है। यानी अब एम्स में आने वाले हर मरीज को यहां सही समय पर, बेहतर इलाज और बेस्ट क्वालिटी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। हालांकि एम्स में पहले से ही इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। लेकिन एनएबीएच की मान्यता के बाद इन सुविधाओं में और इजाफा होगा।आज भोपाल एम्स के डायरेक्टर प्रोफेसर अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी। बता दें कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के लिए एनएबीएच से मान्यता लेना 10 साल पहले 2014 में अनिवार्य कर दिया गया था। इसलिए…
भोपाल. अयोध्य में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोर-शोर से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन करेंगे. इधर, मध्य प्रदेश में भी नई सरकार का रामवन गमन पथ पर फोकस है. जिसको लेकर 16 जनवरी को चित्रकूट में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. चित्रकूट के घाटों के विकास कार्यों पर बनी डीपीआर और गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान को लेकर प्रेजेंटेशन होगा. बैठक को लेकर सरकार ने तैयारियों शुरु कर दी है।राम वन गमन पथसरकार…
भोपाल। मध्य प्रदेश में यूं तो कई विभाग प्रभार पर चल रहे हैं, लेकिन वेयरहाऊसिंग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन जैसा निगम जो लाभ में चलने के बावजूद यहां एक पखवाड़े से कोई प्रबंध संचालक नही है।निगम मंडल बोर्ड परिषद के कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लाभ में चलने वाली संस्था है, लेकिन पिछले 15 दिन से इसमें कोई प्रबंध संचालक नहीं है। इस कारण निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया है कि केवल प्राइवेट कंपनी को श्रमिकों को उपलब्ध कराना से निगम के घाटे का…
