Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

नई दिल्ली। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच ने आदेश दिया है कि मेयर चुनाव में अमान्य किए गए 8 बैलेट पेपर मान्य माने जाएंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया गया।पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को 12 वोट मिले थे। आठ मतों को गलत तरीके से अमान्य करार दे दिया गया। बाद में ये आठ वोट याचिकाकर्ता के पक्ष में पाए गए। इस तरह आठ मतों को जोड़ देने पर याचिकाकर्ता के 20 वोट हो जाते…

Read More

भोपाल। मप्र हाउसिंग बोर्ड यानि MPHIDB के टेंडर सवालों के घेरे में हैं। मामला बोर्ड के लिए चार्टेड अकाउंटेंट कंसल्टेंसी फर्म को अपाइंट करने से जुड़ा हुआ है। आरोप लग रहे हैं कि एक खास फर्म को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए बोर्ड ने टेंडर की शर्तों को ही मोडिफाई कर दिया, ताकि दूसरी फर्म हिस्सा ही न ले सकें। हाउसिंग बोर्ड की इस कार्यप्रणाली से बोर्ड के कमिश्नर चंद्रमौली शुक्ला की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।  तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रहे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड MPHIDB ( Madhya Pradesh Housing and Infrastructure Board ) ने…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया है।सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी है।कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से 17…

Read More

भोपाल। राज्य सरकार ने पांच आईएएस और दस आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सोमवार रात को इसके आदेश जारी किए गए। अंशुमन सिंह की जगह आईजी, इंदौर ग्रामीण आर के हिंगणकर को ओएसडी, मुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि अंशुमन सिंह को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

Read More

भोपाल। अस्पताल में भी पड़ सकती है लाठी या तलवार चलाने की जरूरत…! हो सकता है। तभी तो उज्जैन में लेडी नर्सों को लाठी चलाने और तलवारबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। शहर के माधव नगर स्थित सरकारी अस्पताल में नर्सों को सेल्फ डिफेंस सिखाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस तरह की ट्रेनिंग के आदेश दिए हैं।ट्रेनिंग का पहला सेशन 16 फरवरी को अस्पताल परिसर में हुआ। जिसका वीडियो सामने आया है। ट्रेनिंग सेशन हर शुक्रवार को होगा। प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयोग है।पहले सेशन में करीब 20 महिला स्टाफ ने…

Read More

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोन फ्रॉड मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि CBI ने चंदा और दीपक कोचर की गिरफ्तारी बिना दिमाग लगाए और कानून का उचित सम्मान किए बिना की है।इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा है कि यह पावर कादुरुपयोग है।जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई और एन आर बोरकर की डिवीजन बेंच ने 6 फरवरी को ICICI बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) चंदा कोचर और दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया था। वहीं जनवरी 2023…

Read More

भोपाल। इंदौर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में युवाओं ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन चला। इनकी मांग है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को रोका जाए। साथ ही भर्ती परीक्षा को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।प्रदर्शन में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के कैंडिडेट्स शामिल हुए। दोपहर एक बजे ज्ञापन लेने आए संयुक्त कलेक्टर को कैंडिडेट्स ने नारेबाजी कर वापस भिजवा दिया। इनका कहना है कि ज्ञापन कलेक्टर आशीष सिंह को ही सौंपेंगे। बाद में कलेक्टर ने बातचीत के लिए यूनियन के नेताओं को बुलवाया।…

Read More

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार सुबह बच्चों की पिटाई का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक युवक डंडे से पांच बच्चों की पिटाई कर रहा है। सभी बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं। जीतू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।इस पोस्ट पर भाजपा भी हमलावर हो गई। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- पटवारी जी प्रदेश को बदनाम करने का पाप मत कीजिए। वहीं, पार्टी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा- टूटता दल हो, बिखरता बल हो तो राजनीतिक मोतियाबिंद हो…

Read More

भोपाल/दिल्ली। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। सभी विधायक और वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे।वहीं, दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर बैठक चल रही है। जिसमें मप्र के कुछ विधायक, पूर्व विधायक और नेता शामिल हैं। दिल्ली में कमलनाथ के करीबी व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- कमलनाथ जी ने कभी नहीं कहा कि इधर जा रहा हूं या उधर जा रहा हूं। कमलनाथ…

Read More

भोपाल। शासकीय नौकरी में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के कई मामले उजागर होते रहते हैं। ऐसे ही मामलों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने अहम फैसला लिया। एक मामले की सुनवाई के दौरान आयुक्त राहुल सिंह ने सरकारी नौकरी में दिए गए जाति प्रमाण पत्र को पब्लिक डॉक्यूमेंट माना है। जारी आदेश में यह लिखा है कि जिस आधार पर नौकरी और पदोन्नति मिलती है, उस जानकारी को व्यक्तिगत होने का आधार बताकर रोकना संवैधानिक नहीं है।राज्य सूचना आयुक्त ने जिस मामले में यह फरमान सुनाया वह जबलपुर के सहकारिता विभाग का है। यहां कार्यरत ममता धनोरिया ने इसी…

Read More