नई दिल्ली। केंद्र द्वारा शुक्रवार को किए गए वरिष्ठ स्तर के नौकरशाही फेरबदल के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 22 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और भारतीय डाक सेवा (आईपीओएस) सहित अन्य से हैं। एमपी कैडर की आईएएस स्वाति मीणा नाइक को पेयजल और स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में नामित किया गया हैकार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ नौकरशाह दीपांकर एरन को रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग का संयुक्त सचिव, हरीश कुमार वशिष्ठ को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का संयुक्त महानिदेशक…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव का एक फरमान मध्य प्रदेश के निजी वेयर हाउस संचालकों के लिए संकट का कारण बन गया है। एसीएस स्मिता भारद्वाज ने समस्त कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि निजी गोदामों में (अंदर और परिसर में) विगत वर्ष का उपार्जित अथवा अन्य व्यक्तियों का गेहूं भंडारित होने की दशा में ऐसे निजी गोदामों पर गोदाम स्तरीय उपार्जन केंद्र / उपार्जित स्कंध का भंडारण न किया जाए।वहीं गोदाम एवं गोदाम परिसर में कोई भी गेहूं भंडारित न होने पर ही गोदाम स्तरीय उपार्जन केंद्र /भंडारण कराया जाए। यह…
भोपाल। राज्य शासन ने चार आईएएस की नई पदस्थापना की है। ललित दाहिना को जेल विभाग का सचिव बनाया गया है।
भोपाल। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा आज दिनांक 16 मार्च 2024 को कर दी गई है। घोषणा होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि राजपत्र की अधिसूचना 12 अप्रैल 2024 शुक्रवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार, नामांकन की जांच 20 अप्रैल 2024 शनिवार को होगी। नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 सोमवार रहेगी। मतदान 7 मई 2024 मंगलवार को होगा, जिसकी मतगणना 4 जून 2024 मंगलवार को होगी।भोपाल लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत…
भोपाल। राज्य शासन ने आज तीन आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव धनंजय सिंह भदौरिया को आयुक्त अनुसूचित जाति बनाया गया है।
चुनावी बान्ड की जानकारी तो डाल दी गई, लेकिन इसका तब तक कोई औचित्य सिद्ध नहीं हो सकता, जब तक यह पता नहीं चले कि किसे किस कंपनी ने कितना चंदा दिया है। यानि चंदा लेने और देने वालों के नाम एकसाथ होना चाहिए। बैंक ने जिस तरह से कोर्ट को जानकारी दी है, उसे लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग इस पर आगे क्या कदम उठाता है?जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा देने वालों में अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड, आदित्य बिड़ला…
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा।लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे।पहला चरण – 19 अप्रैल को चुनाव होगा (21 राज्य)दूसरा चरण – 26 अप्रैल को चुनाव होंगेतीसरा चरण – 7 मई को चुनाव होंगे चौथा चरण – 13 मई को चुनाव होंगे पांचवां…
भोपाल। राज्य शासन ने पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय को संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी बना कर भेजा है। इस आशय के आदेश आज जारी किए गए हैं।
Home bysanjay saxena -March 16, 2024 0 भोपाल। राज्य शासन ने आज चौबीस वन अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
भोपाल। राज्य शासन ने आज सात शिक्षा अधिकारियों के स्थानातांतरण आदेश जारी किए हैं।
