Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने ग्वालियर के माधव अंधश्रम में व्यवस्थाओं को सुधारने संबंधी आदेश का पालन करने में भर्ती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। हाई कोर्ट ने 2014 में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए नियमित रूप से शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आदेश दिया था। सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख आईएएस सचिव (पीएस) सचिन सिन्हा ने अवमानना याचिका पर जवाब पेश करने की भाषा पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।प्रमुख सचिव ने बताया कि संविदा पर भर्ती की जा रही है। आदेश का पालन कर दिया गया है। ऐसे में…

Read More

भोपाल। कोटा में अपहृत हुई जिले के बैराड़ के स्कूल संचालक की बेटी के मामले में पुलिस ने राजफाश कर दिया है कि छात्रा के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है। छात्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची है। छात्रा और उसका एक दोस्त विदेश में पढ़ाई करना चाहते थे और उसके लिए रुपयों का इंतजाम करने यह पूरी झूठी कहानी रची थी। कोटा पुलिस ने छात्रा के एक साथी को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी गिरफ्तारी की बात स्वीकार नहीं की है। छात्रा और उसका एक साथी अभी भी…

Read More

भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अचानक सड़क किनारे गाड़ी रुकवाई और एक होटल में पहुंच गए। अपने आसपास खड़े लोगों को होटल में रखे समोसे बांटने लगे। कार्यकर्ताओं और लोगों से घिरे मुख्यमंत्री का यह रूप देख लोग भी दंग थे। मुख्यमंत्री ने हाटल संचालक को समोसे की रकम भी चुकाई। उनका कार्यकर्ताओं को समोसे बांटते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव डिंडोरी जिले से लौटते हुए मंडला जिले के निवास पहुंचे थे। वहां मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। उसके बाद…

Read More

सतना। सतना जिले के एक दर्जन से ज्यादा नेता कल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसकी भूमिका सांसद गणेश सिंह ने तैयार की हैं आज पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने मुलाकात की। जानकारी वो अनुसार सतना जिले में कांग्रेस पार्टी के 1 पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह 2 पूर्व महापौर पुस्कर सिंह तोमर राजाराम त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 1 पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, सुधीर सिंह तोमर पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी ,रवींद्र सिंह सेट्ठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोपाल पहुंच चुके हैं। ये लोग कल भाजपा की सदस्यता ले…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की बीजेपी में जॉइनिंग को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दे दिया है. छिंदवाड़ा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा में सम्मिलित होने के लिए हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वाले लोग बहुत आ रहे थे, लेकिन हमने उनके लिए दरवाजे बंद रखे।BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, जिन नेता का आप नाम ले रहे हैं वह तो जय श्री राम कहकर भाजपा में जॉइन करने की कोशिश कर…

Read More

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में बहुजन समाज पार्टी और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यूपी के अमरोहा से बसपा के सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता लाल सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। दोनों को ही दिल्ली में पवन खेड़ा ने पार्टी में शामिल कराया। उधर, अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस को लेकर सभी की नजरें लगी हुई हैं। अब तक बसपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं कर…

Read More

खरगोन। खरगोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बेटी की वॉइस का क्लोन बनाकर पेट्रोल पंप संचालक से ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उन्हें वॉट़्सऐप कॉल कर कहा कि आपकी बेटी को CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 लाख रुपए के फ्रॉड का आरोप है।ठगों ने मां-पिता को बेटी के चीखने की आवाज भी सुनाई। उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की। परिजन ने रुपए दे भी दिए, और रुपए देते, उससे पहले ही ठगी की आशंका हो गई। उन्होंने ऑनलाइन इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायत…

Read More

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी दंगल शुरू हो गया है. इस बीच दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में बीजेपी की राह मुश्किल होती जा रही है, क्योंकि टिकट के ऐलान के बाद कई बड़े नेता नाराज हैं।बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर चुकी है. इनमें कर्नाटक की 28 में से 20 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कर्नाटक बीजेपी के कई अन्य नेता इससे खुश नहीं हैं और उनमें असंतोष पनप रहा है. कुछ नेताओं ने तो खुलेआम…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कोई भी प्रस्ताव सीधे नहीं भेजे जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन द्वारा बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुए फैसलों के बाद निर्णय लिया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर विधानसभा इलेक्शन की तर्ज पर लोकसभा इलेक्शन के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है।जारी आदेश में कहा है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों का परीक्षण करने और इस पर अनुशंसा करने के लिए जो कमेटी बनी है उसकी अध्यक्ष मुख्य सचिव वीरा राणा होंगी। इस…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा बार-बार सप्लीमेंट्री चार्जशीट करने की निंदा की। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी इसलिए ऐसा कर रही है, ताकि मामले में ट्रायल शुरू न हो पाए और आरोपी को जमानत न मिल सके।कोर्ट ने ED से कहा कि इस तरह की प्रैक्टिस गलत है। ऐसा करके किसी आरोपी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रख सकते।कोर्ट ने साथ ही कहा कि इस मामले में शख्स 18 महीने से जेल में है। इससे हमें परेशानी हो रही है। किसी मामले में हम इस मुद्दे को उठाएंगे। जब आप किसी…

Read More