भिंड। भिंड के देहात थाना क्षेत्र के भारौली तिराहे पर दो पक्षों में विवाद के चलते दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्याकर दी। इस मामले में आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।बताते हैं कि खनन के मामले में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद और बीजेपी के ही एक विधायक के बीच रस्साकशी शुरू हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लव तोमर व…
Author: Sanjay Saxena
ग्वालियर। हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में युगलपीठ के समक्ष स्वर्णरेखा नदी का पुनरुद्धार, शहर में ट्रंक लाइन, सीवरेज सिस्टम और सालिड वेस्ट से जुड़े मामले में लगी जनहित याचिका में गुरुवार को सुनवाई हुई। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर के साथ वन विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी सुनवाई में मौजूद रहे। सवाल-जवाब का दौर ट्रंक लाइन के मुद्दे से शुरू हुआ, जहां दिल्ली की कंपनी से आए प्रतिनिधि से जस्टिस रोहित आर्या ने कई सवाल किए।सुधार कार्यों में होने वाले खर्चे पर बात करते हुए जस्टिस रोहित आर्या ने चिंता जाहिर की।…
भोपाल। चुनाव आयोग ने अनूपपुर के एएसपी शिवकुमार सिंह और शहडोल जिले में पुष्पराजगढ़ की SDOP सोनाली गुप्ता को हटाने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं। एएसपी सिंह उमरिया जिले के रहने वाले हैं। शहडोल लोकसभा उनका गृह क्षेत्र होने के कारण ये एक्शन लिया गया। वहीं, सोनाली गुप्ता पिछले 5 साल से शहडोल जिले में अलग-अलग जगह पदस्थ रही हैं।हालांकि, राज्य शासन ने फिलहाल दोनों अफसरों को हटाने के आदेश जारी नहीं किए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। आयोग ने दोनों अफसरों की जगह नए अफसर की पदस्थापना के लिए तीन-तीन नाम…
दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट बुंदेलखंड अंचल की हाईप्रोफाइल सीट बनती जा रही है, क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस इस सीट पर पूरा जोर लगा रही है, वहीं अब दमोह के सियासी दंगल में थर्ड जेंडर दुर्गा मौसी की एंट्री भी हो गई है. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि वह 100 किलोमीटर स्कूटी चलाकर दमोह पहुंची और नामांकन फॉर्म खरीदा, दुर्गा मौसी का कहना है कि उनके पास दमोह की जनता के लिए वादों का पूरा पिटारा है।दुर्गा मौसी ने दमोह पहुंचकर नामांकन खरीद लिया है, वह गुरुवार को अपना नामांकन…
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय भोपाल की टीम ने नवभारत वाले माहेश्वरी परिवार की सतना एवं सीहोर में स्थित 10 प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। यह कार्रवाई सुमित महेश्वरी एवं अन्य के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में की गई है। मामले की जांच जारी है। यदि माहेश्वरी परिवार के लोग दोषी पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान पता चला कि नवभारत के डायरेक्टर सुमित महेश्वरी एवं अन्य लोगों के माध्यम से सन 2004 में प्रेस के आधुनिकीकरण और मशीन खरीदने के लिए बैंक आफ महाराष्ट्र की गौतम नगर ब्रांच से लोन लिया गया था। लोन की…
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ की आर्थिक अनियमितता मामले में एसआईटी की टीमें मामले की जांच करने पिपरिया व सोहागपुर पहुंची हैं, यह यहां दलित संघ से बैंक कर्मी कुमार मयंक और तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत और तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा इनके द्वारा ट्रांसफर की गई राशि को लेकर जांच की जा रही है। इस दौरान कई तरह के दस्तावेजों को भी टीम ने अपनी कस्टडी में लिया है। बता दें कि पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ही अग्रिम जमानत याचिका को भोपाल जिला कोर्ट ने बुधवार को…
इंदौर। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वुधवार को इंदौर में मालवा-निमाड़ की 5 लोकसभा सीटों पर विजय के लिए मंथन किया। और नेताओं को साफ तौर पर हिदायत दे दी की वे ज्यादा फील गुड में न रहें, जमीन पर रह कर काम करें। बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में एक भी सीट नहीं गंवाना है। पूरी 29 सीटों पर इस बार जीत हासिल होना चाहिए। इस बार के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी दल नजर नहीं आ रहा है। जनता भी कर रही है कि मोदी लहर है, लेकिन कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में न रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
लखनऊ। सपा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर देर रात तक चले घमासान पर गुरुवार को विराम लग गया। इस सीट से अब भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का मुकाबला सुनीता वर्मा से होगा। समाजवादी पार्टी ने विधायक अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।टिकट कटने पर अतुल ने पार्टी को दी चेतावनी, फिर बैकफुट पर आएइससे पहले मेरठ में बुधवार को अतुल प्रधान ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कहा था कि मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं। भाजपा ने जिस…
मुंबई। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने गुरुवार को पार्टी से निकाले जाने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने ऐसा उनकी ओर से अपना इस्तीफा भेजने के बाद किया गया। पार्टी को कार्रवाई के लिए ए-4 साइज का पेपर बर्बाद करने की जरूरत नहीं थी। इससे पहले अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया था।इसके बाद गुरुवार सुबह मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख निरुपम ने एक्स पर कहा,…
भोपाल। भोपाल समेत पूरे प्रदेश में बुधवार से प्रॉपर्टी की नई गाइड लाइन लागू हो गई। भोपाल शहर के 1443 लोकेशन पर एवरेज 7.19% गाइडलाइन यानी कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। अब कोलार, सलैया, अयोध्या बायपास और मिसरोद में प्रॉपर्टी सबसे महंगी हो गई है। यहां पर 25% से लेकर 94% तक रेट बढ़ाए गए हैं। शहर से जुड़े इलाकों में बसी 22 कॉलोनियां भी गाइडलाइन से जुड़ गई हैं। यानी, अब तय गाइडलाइन के हिसाब से ही रजिस्ट्री होगी।पहले गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक…
