चंडीगढ़। हरियाणा की बहुचर्चित DLF-वाड्रा लैंड डील पर 2 IAS अधिकारी आपस में भिड़ गए हैं। पहले चर्चित IAS अशोक खेमका ने लैंड डील की जांच को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद IAS संजीव वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर निशाना साधा। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के नाम नहीं लिखे हैं।इन दोनों IAS अधिकारियों के बीच पहले भी लड़ाई चलती रही है। जिसकी शिकायतें तक सरकार के पास पहुंची।सोशल मीडिया पर IAS अफसरों की लड़ाईखेमका ने लिखा- शासक की मंशा कमजोर क्यों? अशोक खेमका ने लिखा था- ‘वाड्रा-DLF सौदे की जांच सुस्त क्यों? 10 साल हुए,…
Author: Sanjay Saxena
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्यप को याद किया।उन्होंने कहा, यहां का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां मैं और बलिराम जी ने दौरा नहीं किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हम न गए हो। जो पुरुषार्थ हमने किया, उसका ही आज परिणाम है। आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी के साथ हमेशा बहुत कुछ करने के लिए प्रयास करते रहते थे, कोई कमी नहीं रहने देते थे।पीएम मोदी…
सिवनी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने सिवनी जिले के धनौरा लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आदिवासी इस देश के और इस जमीन के पहले मालिक हैं। राहुल ने कहा, मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता ने आदिवासी के सिर पर पेशाब किया। ये इनकी विचारधारा है।राहुल ने युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी, एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों को दोगुनी स्कॉलरशिप, किसानों को एमएसपी और गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपए जमा करने का वादा किया। राहुल ने आदिवासी वोटरों पर फोकस किया। उन्होंने कहा-…
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित उज्जैन, सिवनी, मलाजखंड में रविवार को दिन में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम में जो बदलाव और गरज-चमक व बूंदाबांदी का क्रम दिख रहा है, उसमें मंगलवार से और बढ़ोतरी हो सकती है। देश में 10 और फिर 13 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने का अनुमान है, जिससे इस तरह की गतिविधियां आने वाले पूरे सप्ताह तक जारी रह सकती है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर…
भोपाल। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। PCC चीफ पटवारी ने कहा था कि फिरोजिया ने नितिन गडकरी को झूठ बोला था। उन्होंने वजन मेहनत से नहीं, ऑपरेशन करवाकर घटाया है।फिरोजिया चुनाव आयोग से भी पटवारी के इस बयान की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पटवारी झूठ का पुलिंदा हैं। उनके अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के हजारों नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पटवारी साबित कर दें कि ऑपरेशन से वजन कम किया है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।’ मौजूदा सांसद अनिल फिरोजिया को…
मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 21वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को पकड़कर धून दिया। ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 27 गेंद में 49 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपनी फिफ्टी पूरा नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित इस लीग में दिल्ली के खिलाफ एक हजार रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। ऐसे में आइए जानते हैं किसी एक टीम के खिलाफ किन-किन खिलाड़ियों ने एक हजार या इससे…
मुंबई। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी।मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का…
भोपाल। राजधानी भोपाल की विद्या नगर सेक्टर A के पार्क में रात 11 बजे से दो बजे के बीच अंधेरे में कॉलोनियों के पार्क के झूले पर सफेद कपड़ों मेें झूलती और सड़क पर लाठी या लोहे की रॉड टेक-टेक कर चलती महिला से दहशत का माहौल है। इस महिला का वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई, शाम ढलते ही लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लोगों में डर बैठ गया है, वे समझ रहे हैं उनकी कॉलोनी में चुड़ैलों या भूत ने डेरा डाल लिया है और डर के मारे घरों…
लखनऊ। गांव कपरोल बिकाऊ है…। बदायूं जिले में रास्ता बंद होने पर गांव कपरोल के लोगों ने पूरे गांव में इस तरह के इश्तहार चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब घर से बाहर आना-जाना ही मुश्किल है तो यहां से पलायन के अलावा और कोई विकल्प नहीं। कई बार अधिकारियों से मार्ग खुलवाने की मांग की, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रहे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शासन में भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।कपरोल, ब्लॉक इस्लामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदोई का मझरा है। ग्राम सचिवालय से लेकर अस्पताल…
भोपाल। मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भी दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य बाकी है।माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने पांच अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाए जाने के कारण मूल्यांकन की गति धीमी है। अब 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके।मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है।अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं की वार्षिक और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों…
