Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। कल दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में जमकर बवाल होने की खबर है। बैठक में जब नेताओं ने अपनी सूचियां देना शुरू किया तो कमलनाथ नाराज हो गए। उनका कहना था कि जब कोटा ही रखना था तो हमसे सर्वे क्यों करवाये गए। इसके बाद कमलनाथ उठ कर चले गए। हालांकि बाद में प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कमलनाथ के साथ अज्ञातवास पर चले गए। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मेंसुरेश पचौरी, अरुण यादव और अजय सिंह का नाम स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किये जाने से कमलनाथ पहले से ही नाराज़ चल रहे थे। जीतू पटवारी…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 वोटर पहली बार वोट करेंगे। बुधवार को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 वोटर हैं। नई लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 1 हजार पुरुषों की तुलना में 945 महिलाएं हैं। जबकि, 2011 में जेंडर रेश्यो 1 हजार पुरुष पर 931 का है। आबादी के हिसाब मतदाताओं का अनुपात 64.75% है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी दिल्ली की विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की है. इससे पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापे पड़े थे. शराब घोटाले की चार्जशीट में भी संजय सिंह का नाम था. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शराब नीति में घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए हैं.संजय सिंह पर चार्जशीट में क्या हैं आरोप?प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि शराब घोटाले…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव ( MP Assembly Election 2023) के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, दूसरी लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है. लेकिन अब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) का नाम नहीं आया है. हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार ही जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान एक बार फिर वह भावुक नजर आए. गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी सात देव गांव में उन्होंने जनता से पूछ लिया कि क्या वो इस बार का चुनाव लड़े या ना लड़ें? जनता के हां कहने पर…

Read More

भोपाल।मध्य प्रदेश कैडर से सीनियर आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. शर्मा फिलहाल शहडोल संभाग के कमिश्नर हैं. अटकलें हैं कि राजीव शर्मा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. आज कल में इस्तीफा मंजूर होने की उम्मीद है.मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी भी सियासत में दाव अजमाना चाह रहे हैं। अब शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने 35 साल की सेवा पूरी होने पर अपनी सेवानिवृत्ति से दो साल पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया है, जो स्वीकृति के लिए अंतिम चरण में है। राजीव शर्मा के वीआरएस…

Read More

Bhopal। परिवहन विभाग में आज 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार्यरत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव को धार ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले उनका प्रस्तावित पद शिवपुरी था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया है। बुरहानपुर के नए अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे को बनाया गया है।इंदौर में कार्यरत कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ को आगर मालवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर कार्यालय सम्भागीय उप परिवहन आयुक्त संतोष पॉल को जिला परिवहन अधिकारी के रूप में उमरिया ट्रांसफर किया गया है।अशोकनगर के नए प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी…

Read More

भोपाल। कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल समेत सभी प्रमुख नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।30 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैंस्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। करीब 30 विधायकों की रिपोर्ट खराब बताई गई है। इनके टिकट काटे जा सकते हैं। हालांकि, इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने में पार्टी जल्दबाजी नहीं करेगी।…

Read More

भोपाल। मुलताई विधान सभा के बीजेपी के पदाधिकारी और नेताओं ने भोपाल पहुंचकर बीजेपी नेताओं के सामने प्रत्याशी को लेकर जताया विरोधभारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में जो प्रत्याशी घोषित किए हैं उसमें कहीं न कही विरोध शुरू हो गया है। ताजा मामला मुलताई विधानसभा का है जहां के बीजेपी के पदाधिकारी और क्षेत्रीय नेताओं ने भोपाल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मुलताई प्रत्याशी को बदलने को कहा है। क्षेत्रीय नेताओं का कहना है कि पार्टी ने जल्दबाजी में प्रत्याशी घोषित किया है, ऐसे व्यक्ति का चयन किया गया है जिसने पार्टी के खिलाफ…

Read More

भोपाल। राज्य शासन ने आज जिला लोक अभियोजन अधिकारियों, अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारियों, सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सूची –

Read More

ग्वालियर । मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले अपनी जमीन तलाश रहे नेताओं का दल बदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी को चुनावी साल में एक और बड़ा झटका है। जहां बीजेपी के जिला मंत्री पुरूषोत्तम बनोरिया ने बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में घर वापसी कर ली है।ग्वालियर में बीजेपी के जिला मंत्री पुरूषोत्तम बनोरिया को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इतना ही नहीं बनोरिया समेत पूर्व युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीरज राठौर ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। गौरतलब है…

Read More