भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले किए गए तबादलों में एक और चूक सामने आई है। जीएडी द्वारा किए गए ताबड़तोड़ तबादलों में बैतूल में पदस्थ अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम का तबादला जबलपुर किया गया था जबकि उनका रिटायरमेंट मई में था। इस तबादले के विरोध में सैय्याम कोर्ट चले गए और स्टे ले आए। अब बैतूल में मई माह तक दो अपर कलेक्टर रहेंगे।16 मार्च तक किए गए तबादलों के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतिम दौर में बैतूल अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम के स्थान पर राजीव नंदन श्रीवास्तव को…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। बैरसिया नगर पालिका में लेखापाल सचिन कठाने को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक ठेकेदार ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी का कहना था कि आरोपित लेखापाल उसका अटका पेमेंट क्लीयर कराने के ऐवज में 50000 रुपये रिश्वत मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम द्वारा आवेदक को रंग लगे नोट देकर भेजा गया और जैसे ही लेखापाल ने रिश्वत की रकम हाथों में ली, उसे दबोच…
बैतूल। जिले के जनजातीय कार्य विभाग में एक और लाखों का घपला उजागर हुआ है। शाहपुर के बाद अब यह ताजा मामला घोड़ाडोंगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। लगातार सामने आ रहे लाखों के फर्जीवाड़ों के मामलों से एक बार और साबित हो गया है कि विभाग के आला अधिकारी कितनी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घोड़ाडोंगरी में 26 लाख 20 हजार 178 रूपए की वित्तीय अनियमितता के चलते कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 2 कर्मचारियों को निलंबित कर एफआईआर के निर्देश प्रदान किए हैं। वहीं तत्कालीन विकासखंड शिक्षा…
भोपाल। प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं ट्राइबल डिपार्टमेंट के लिए नोडल एजेंसी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की गई प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में से लगभग 15000 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। इन सभी शिक्षकों के पास बीएड डिग्री है जबकि प्राथमिक शिक्षक के लिए डीएलएड अनिवार्य है।सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो पहले ही आ गया थाअधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज मध्य प्रदेश में B.Ed डिग्री वालों की प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के विवाद का पताशेप कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सहित अन्य सभी प्रदेशों द्वारा…
बालाघाट। नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दींं। पीएम बोले- जी 20 के दौरान में दुनिया के असंभव फैसले भारत में लिए गए। कांग्रेस पुरानी सोच पर चलती रही। छोटा सा परिवार देश पर हावी हो गया। बालाघाट में मेरे परिवारजनों का ये जोश और जुनून बताता है कि देशवासियों को सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यह तो ट्रेलर है पूरी पिक्चर बाकी है। आपने मुझे देखा है। नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं, मेहनत इसलिए कर रहा हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें देश…
मुंबई। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका…
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है. यहां की भस्म आरती की चर्चा पुरे भारत में है. आए दिन यहां पर सेलिब्रिटियों का जमावड़ा लगा रहता है. आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल मंदिर पहुंचे. नंदी हॉल से किए दर्शन, गाए भजनजुबिन ने भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल से विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भजन गुगुनाते रहे. दर्शन करने के बाद जुबिन नौटियाल ने कहा, ‘ उनके (महाकाल के) दर्शन करते ही सब भूल जाता हूं.’ . सोमवार…
ग्वालियर। ग्वालियर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस रही। सोमवार रात थाटीपुर के महिला सम्मेलन में सीएम ने कहा, ‘कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए कभी मान-सम्मान नहीं रहा। कमलनाथ आईफा अवार्ड में मुंबई की अभिनेत्री को ला रहे थे। दिग्विजय सिंह बहन-बेटी के लिए गंदा शब्द उपयोग करते हैं। बहन-बेटी के बजाए इनको अपने भोग-विलास की देवी दिखती है।’मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘CM ने सही कहा है। उनके (दिग्विजय और कमलनाथ) शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो हम कांग्रेस छोड़कर क्यों आते। 2020 के चुनाव…
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की थी। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।विक्रांत ने पत्र में लिखा- पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूंविक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र में लिखा- देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ…
उमरिया। हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी। रात को उन्होंने जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज किया। फिर सुबह पांच बजे उमरिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत की। इस दौरान महुआ भी बीना। राहुल गांधी ने न केवल महुआ बीना, बल्कि उसे चखा भी। शहडोल से राहुल को हेलीकॉप्टर से जाना था। इसके बजाय उन्होंने सड़क मार्ग को चुना। सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होने…
