बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई. घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए. फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस…
Author: Nishpaksh Mat Team
अलवर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज अलवर के मोती डूंगरी स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.आर. यादव और हरिशंकर रावत ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और उन्होंने पंचायती राज को सशक्त कर देश को नई दिशा दी। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद उनके नेतृत्व में…
नई दिल्ली महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत देने की तैयारी है। जीएसटी स्लैब की संख्या घटाकर दो यानी 5% और 18% कर दी जाएगी।12% और 28% वाले स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि आज 21 अगस्त 2025 को हुई बैठक में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने केंद्र सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जिसमें मौजूदा चार GST स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को केवल दो—5% और 18% में बदलने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव में 12% और 28% स्लैब को पूरी तरह से समाप्त करने की सिफारिश की…
नई दिल्ली एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित होते ही चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को 15 सदस्यों वाले स्क्वाड में नहीं चुनने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल कुछ खिलाड़ियों का चयन होने पर भी उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एशिया कप के लिए चुने जाने पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूछा, ‘हर्षित राणा का केस बहुत ही दिलचस्प है। उनके मामले में चर्चा…
भोपाल मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता की वजह से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। साथ ही रात में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय है। गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 2 से 4 इंच तक बारिश यहां हो सकती है।मप्र में अब तक औसत 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसूनी कोटे की 87…
पटना बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने कुछ लोग कागज सौंपने के लिए आपाधापी करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोका तो हंगामा करने लगे। यह देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर ही आगे आ गए और उनसे हंगामे की वजह पूछी। हंगामा मुस्लिम समुदाय के शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया था। उनका कहना था कि आज 1659 मदरसों की घोषणा होनी थी। यही बोलकर उन्हें कार्यक्रम में लाया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान वहां ऐसी घोषणा नहीं की गई। इसी वजह से मुस्लिम शिक्षक अभ्यर्थी नाराज होकर हंगामा करने लगे।…
हिंदू धर्म में अमावस्या को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन पितरों की पूजा की जाती है. भाद्रपद माह की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या या पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य किया जाता है. इस बार भाद्रपद अमावस्या 23 अगस्त को है क्योंकि यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है इसलिए इसको शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. भाद्रपद अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या की तिथि 22 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 23 अगस्त,…
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीकी ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में सुब्रायन के गेंदबाजी एक्शन की वैधता को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। ’’ सुब्रायन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले एकदिवसीय मैच में 46 रन देकर एक विकेट लिया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। इकतीस वर्षीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से देर शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। दौरे को लेकर CM साय ने कहा, जापान और साउथ कोरिया का प्रवास रहेगा। बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेश दौरा होगा। जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन है, जिसमें शामिल होंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। प्रदेश में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे। दिल्ली में सीएम साय वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ…
भोपाल केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाजिरी के नियम सख्त कर दिए हैं। सभी स्कूलों को इसके संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अब से कक्षा से बंक मारने वाले स्टूडेंट्स की मुसीबत बढ़ सकती है। 25 प्रतिशत हाजिरी की छूट के लिए स्टूडेंट्स को प्रमाण देने होंगे। दसवीं और बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा। 75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य जारी निर्देश के तहत स्कूल के कुल दिवस में से परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य हैं। 25 प्रतिशत की छूट के लिए स्कूल अपने स्तर पर नहीं दे पाएंगे। बीमार हैं…
