Sunday, 3 May

अलवर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज अलवर के मोती डूंगरी स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.आर. यादव और हरिशंकर रावत ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और उन्होंने पंचायती राज को सशक्त कर देश को नई दिशा दी।

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद
उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ी और उन्होंने युवाओं को तकनीकी युग की ओर अग्रसर किया। गोष्ठी में उपस्थित नेताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजीव गांधी के विचारों और दृष्टिकोण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके समय में देश ने उत्तरोत्तर प्रगति की ओर उनका कार्यकाल हमेशा विकास की दृष्टि से याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत की गई और इसके लिए राजीव गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version