केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हर तीसरे भारतीय को फैटी लिवर है जो टाइप-2 मधुमेह और अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स का कारण है। उन्होंने कहा कि नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर एक कॉमन मेटाबॉलिक लिवर डिसऑर्डर है और यह सिरोसिस व प्राइमरी लिवर कैंसर में बदल सकता है। यह मधुमेह, हाइपरटेंशन, हृदय रोग और अन्य बीमारियों को बढ़ाता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यकृत और पित्त विज्ञान संस्थान (ILBS) में चयापचय यकृत रोगों की रोकथाम और इलाज के लिए एक वर्चुअल नोड, इंडो-फ्रेंच लिवर एंड मेटाबोलिक डिजीज नेटवर्क (INFLIMEN) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य गैर-मादक…
Author: Nishpaksh Mat Team
दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने 18 जून से 27 जून 2024 के मध्य इंग्लैंड में खेली गई द्विपक्षीय टी-20 मैच श्रृंखला में मेजबान टीम को 5-2 से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस महान उपलब्धि पर आज दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय बधिर टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि पूरे…
अक्षय कुमार की फिल्म “सरफिरा” इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसे में , जंगली म्यूजिक और प्रोडूसर – केप ऑफ गुड फिल्म्स, Abundantia Entertainment और 2डी एंटरटेनमेंट लोगों के उत्साह को बरक़रार रखते हुए “खुदाया” गाना रिलीज़ किया है , यह एवोकेटिव क़व्वाली है जो उनके प्यार और स्ट्रगलर्स को बखूबी दर्शाता है , अक्षय कुमार और राधिका मदन का यह सोलफुल ट्रैक है निश्चितरूप से आपके दिलों को छू लेगा। “खुदाया ” अब सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। सुहित अभ्यंकर, सागर भाटिया और नीति मोहन की शानदार तिकड़ी द्वारा गाया गया और सुहित अभ्यंकर द्वारा…
टीकमगढ़। जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जुड़ाबन में सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ इंसानी मजदूरों की बजाय जेसीवी मशीन को दिया जा रहा है। और हैरत की बात ये है कि ये सारा कार्य सक्षम अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। क्योंकि जेसीबी मशीन से दिनदहाड़े मिट्टी मुरम रोड निर्माण कार्य होते हुए बाकायदा वीडियो वायरल हुई हैं और अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। लेकिन उक्त नियमविरुद्ध कार्य बेरोकटोक जारी है। जब जनपद पंचायत स्तर से उक्त नियमविरुद्ध कार्य पर अंकुश नही लगाया गया तब न्याय के लिए बरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो की सीडी सहित लिखित शिकायत की…
टीकमगढ़ (गोलू राजा बुन्देला)। पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम चंदेली टौरिया (दुमदुमा) में कल रात एक हृदय विदारक घटना घटित हुई, जब आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में श्री हरभजन केवट और श्री अजुद्दी कुशवाहा की जान चली गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा बकरियों की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पृथ्वीपुर के विधायक नितेंद्र सिंह राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधायक राठौर…
18 जून 2024 को आयोजित UGC-NET जून 2024 परीक्षा को गड़बड़ी की आशंकाओं के चलते रद्द कर दिया गया है। 19 जून 2024 को UGC को इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट से कुछ सूचना मिली थी। परीक्षा में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है वहीं शिक्षा मंत्रालय ने कहा पारदर्शिता और परीक्षा की वैधता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। रद्द की गई परीक्षा की जगह नई परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। इस मामले की जांच केंद्रीय…
दुनिया भर में ब्रेन ट्यूमर के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर, विशेषज्ञों ने इस घातक बीमारी के शुरुआती पता लगाने और समय पर इलाज के महत्व पर ज़ोर दिया है। जागरूकता बढ़ाना ज़रूरी प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाने वाला विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस, मस्तिष्क में असामान्य कोशिका वृद्धि के कारण होने वाली इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत में चिंताजनक आंकड़े इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कैंसर रजिस्ट्री (IARC) के अनुसार, भारत में हर साल 28,000 से अधिक ब्रेन ट्यूमर के मामले सामने आते हैं, जिनमें से 24,000 से…
यूनान (ग्रीक) के चिकित्सक हिपोक्रेटिस (Hippocrates) को ‘दवाओं का जनक’ (Father of Medicine) माना जाता है. उसका जन्म कोस (Cos) द्वीप में हुआ था जहां उसने वयस्क होने पर दवाओं के एक स्कूल की स्थापना की. वह ईसा पूर्व 460 से ईसा पूर्व 377 तक जीवित रहे डॉक्टर बनने वाले छात्र आज भी अपने कार्यों में नैतिक नियमों का पालन करने की जो शपथ लेते हैं उसे हिपोक्रेटिक शपथ (Hippocratic Oath) के नाम से जाना जाता है. हिपोक्रेटिस के दवाओं के स्कूल में डॉक्टरों को सिखाया जाता था कि बीमारियों का कारण शरीर के अंगों का भलोप्रकार कार्य नहीं करना…
एक सफल मानव जीवन के लिए सद्भाव का होना किसी वरदान से कम नहीं…. मानव जीवन सदा ही निर्मल एवम उत्तम माना गया है , आज के दौर में जीवन कठिन भी होता चला जा रहा है लेकिन भारतीय संस्कृति की नीव जिस सनातन धर्म के आधार पर रखी गई है वह सद्भाव का वह पाठ पढ़ाता है जो एक मानव के जीवन को सफल बना देता है, एक गुरु का कर्तव्य है की वह अपने शिष्यों में सद्भाव जगाए जो सनातन धर्म से प्रेरित हो , सनातन इतिहास सदा अपने सद्भाव पूर्ण कार्यों के लिए ही प्रसिद्ध रहा है,…
हरदा/सिराली। भीषण गर्मी को देखते हुए हमारे द्वारा 8 मई को “नगर परिषद सिराली में पानी की समस्या से जूझते यात्रीगण,बस स्टैंड 2, लेकिन पानी का प्याऊ बस स्टैंड पर एक भी जगह नही” शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद तत्काल नगर परिषद सिराली के सीएमओ राहुल शर्मा और अध्यक्ष ने इस विषय मे अपना ध्यान आकर्षित करते हुए जनता को पानी मिलने लगे इस उद्देश्य से जगह,जगह लगभग 1 दर्जन के आसपास प्याऊ बनवा दिए है। जिससे लोगो को ठंडा सीतल,स्वच्छ पानी अब आसानी से मिलने लगा है नगर वासियो और यात्री को अब पानी…
