Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल मध्यप्रदेश में बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांध छलक उठे हैं। शिवपुरी में सिंध नदी में उफान आने से टापू पर 18 लोग फंस गए हैं। पुलिस के साथ एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है।  मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होने का अनुमान जताया है. बता दें मप्र में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी. मानसून की दस्तक के बाद शुरुआत में भले ही अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन…

Read More

 उज्जैन  नृसिंह घाट काॅलोनी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक तीसरी मंजिल से गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक के मल्टी में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर युवक को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। गिरने के कारण गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गली में मिला था युवक का शव टीआई अजय वर्मा ने बताया कि नृसिंह घाट काॅलोनी में गौंड…

Read More

अयोध्या जिला महिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को संसाधनों के अभाव में अग्रिम इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। भदरसा दुष्कर्म कांड की पीड़िता हैवानियत की शिकार होकर गर्भवती हो गई है। उसे इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां विशेषज्ञ व आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की संस्तुति की थी। सीएमओ डॉ. संजय जैन सुबह से अस्पताल परिसर में…

Read More

 श‍िवपुरी  खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत बूधौन राजापुर में शराब पीकर घूमते मिले शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी बस्ती बूधौन राजापुर के शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बूधौन राजापुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी बस्ती में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल जाटव के संबंध में लगातार शिकायत मिल रहीं थीं कि वह स्कूल में पढ़ाने की बजाय शराब पीकर गांव में घूमता है। अधिकारी जांच करने गए थे इन शिकायतों के क्रम में बीईओ व बीआरसीसी ने शनिवार को शिकायत के बाद बीएसी जगदीश सिंह मेहते व सीएसी उदय सिंह परिहार को जांच के लिए भेजा था।…

Read More

उज्जैन  महाकाल की नगर उज्जैन ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। सावन में 15000 डमरू वादकों 10 मिनट तक एक साथ प्रस्तुति देकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। डमरू वादन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है। दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक स्थित रुद्रसागर के समीप शक्तिपथ पर 25 दलों के 1500 डमरू वादकों ने भस्म आरती की धुन पर डमरु वादन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने के लिए एक साथ 1500 कलाकारों ने भगवान शिव के प्रिय…

Read More

उज्जैन शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, तो हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे। महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। भस्म आरती के दौरान भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन किए। मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10.30 बजे तक चलेगा। भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन महीने के तीसरे सोमवार…

Read More

जयपुर. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के पद ग्रहण के समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा था कि सबको साथ लेकर चलो, इन्हें एक करो। राजे का इशारा सीधे-सीधे भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर था, जिसका शिकार वे खुद भी हुई थीं। इसी गुटबाजी का एक उदाहरण हाल ही में सवाई माधोपुर में देखने को मिला, जब जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पद पर जयपुर ग्रामीण के बागी नेता को एसोसिएशन का अध्यक्ष बना दिया गया। भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी का ही परिणाम रहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को वह जीत नहीं मिल सकी,…

Read More

जमुई. जमुई में 10 महीने पहले घर छोड़ प्रेमी संग गई युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के जरिए युवती अपने माता-पिता से कह रही है कि मम्मी-पापा! हम जहां भी हैं खुश हैं, हमें ढूंढने का प्रयास मत कीजिएगा। फोटो वीडियो आप देख ही चुके होंगे। हम दोनों शादी कर चुके हैं। अब हम इन्हीं के साथ रहेंगे, हम नहीं आएंगे। मेरे सास-ससुर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे, हम इनके साथ बहुत खुश हैं। दरअसल, मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के सबलपुर गांव का है।…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। आरंग के जरौद गांव निवासी राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया। वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य…

Read More

 ढाका  बांग्लादेश में भड़की अभूतपूर्व हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया है। सरकार के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों और सरकार समर्थक लोगों के बीच भीषण झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के बातचीत के न्योते को भी ठुकरा दिया है। दोनों गुटों के बीच टकराव में अब तक 101 लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों अन्‍य घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में ज्‍यादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्‍सा फूट…

Read More