वाशिंगटन हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद ईरान ने इजरायल को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान और उसके समर्थन वाले हिजबुल्लाह और हूती जैसे सशस्त्र मिलिशिया समूहों से इजरायल को संभावित खतरों के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है. पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने इजरायल पर ईरान के संभावित जवाबी हमलों के खिलाफ एहतियात के तौर पर क्षेत्र में एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (विमान वाहक पोत), एक फाइटर जेट स्क्वाड्रन, क्रूजर, डिस्ट्रॉयर समेत अतिरिक्त युद्धपोतों की तैनाती की है. गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से…
Author: Nishpaksh Mat Team
उज्जैन माकड़ोन क्षेत्र के बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी की पुलिया पर दोपहर एक पिकअप वाहन चालक बाढ़ में फंस गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण चालक वाहन के उपर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर हाेमगार्ड जवानों ने चालक को बचाया। चालक वाहन में धनिया लेकर जयपुर जा रहा था। छोटी कालीसिंध नदी पर बनी है पुलिया होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि माकड़ोन क्षेत्र के बड़ोदिया में छोटी कालीसिंध नदी पर पुलिया बनी हुई है। नदी में उफान के कारण पुलिया डूब गई थी। पानी का तेज बहाव होने के बाद भी…
कबीरधाम आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। आज सभी शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव के शिव मंदिर में भी कई आयोजन होंगे। आज सोमवार को राज्य के सीएम विष्णु देव साय भोरमदेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। खास बात यह है कि सीएम विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुंच कर पदयात्री कांवरियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। आज सोमवार को दो हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई। सीएम विष्णु देव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा दोनों कबीरधाम पहुंचे…
ग्वालियर। इंसान की आँखों की शर्म और इंसानियत मरती जा रही है, कुछ लोग हैं जो समाज को न सिर्फ कलंकित कर रहे हैं बल्कि रिश्तों को भी तार तार कर रहे हैं, हम सबने सगे रिश्तों से ज्यादा मुंह बोले रिश्तों की मजबूती और अपनेपन की कहानियां अपने दादी-बाबा, नाना- नानी से सुनी हैं लेकिन शायद अब गुजरे ज़माने की बातें हो गई है, ग्वालियर से आई एक खबर तो यही बता रही है। ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में एक ऐसी ही घटना हुई जिसने ना सिर्फ़ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि मोहल्ले की बच्चियों के…
गोपालगंज. गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर स्थित एसपी कोठी के सामने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। एसपी कोठी के सामने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और पुलिस हाथ मलती रह गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जामकर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर स्थित एसपी कोठी के पास हुई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान हजियापुर…
भोपाल जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित उनके नायब तहसीलदार पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर फरारी काट रहा था। अब इस मामले में मृतका की सास की तलाश की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित की गुपचुप तरीके से यह गिरफ्तारी की गई है। हम बता दें कि 9 जुलाई को 33 वर्षीय पूजा थापक ने अपने साकेत नगर ससुराल में पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में पुलिस…
बुदनी/भोपाल बुदनी के देलावाड़ी घाट पर एक ओवरलोड बस रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। घायलों को इलाज के लिए रेहटी और औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है। घटना ग्राम पंचायत सगोनिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेहटी व औबेदुल्लागंज के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी…
Latest Smartphones On Sale में आपको कई बढ़िया स्मार्टफोन पर अच्छी डील दी जा रही है। स्मार्टफोन हर किसी की बेसिक नीड बन चुकी है। ऐसे में अगर आप एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां मिल रहे स्मार्टफोन के ऑप्शन आपके लिए काफी बढ़िया हो सकते हैं। इस लिस्ट में मिल रहे स्मार्टफोन बहुत ही टॉप क्वालिटी वाले हैं। इनका लुक भी प्रीमियम है। इनमें हाई रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन भी मिलती है। इन स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क सपोर्टेड मोबाइल भी मिल रहे हैं। इन स्मार्टफोन से आप गेमिंग का मजा भी ले सकते हैं। ये स्मार्टफोन हैवी…
नई दिल्ली कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सीबीआई केस में गिरफ्तारी के खिलाफ और इसी केस में जमानत के लिए दायर उनकी याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने उन्हें जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा। इससे पहले ईडी केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पहले सीबीआई ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली…
इटावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे बालाजी से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन (बाएं से दाएं) पर पहुंच गई। इस दौरान रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस, कार से टकराकर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर किनारे 30 फीट खंदी में पलट गई।हादसे में कार सवार कन्नौज निवासी मां-बेटे समेत तीन लोगों और बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले बस यात्रियों में अमेठी व लखीमपुरखीरी निवासी थे। तीसरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। करीब एक घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और…
