दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पालनार में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगते हुए जमीन दलाल को जन अदालत में मौत की सजा देने की बात लिखी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच बैनर पोस्टर को जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के पालनार साप्ताहिक बाज़ार में नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया। नक्सलियों ने अपने बैनर पोस्टर पर जमीन बेचने वाले दलाल को मौत की सजा देने की बात लिखी। मामले की जानकारी लगते ही…
Author: Nishpaksh Mat Team
रायपुर. राजधानी में आयोजित दिव्य कला मेले में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत सरकार की संस्था एलिम्को द्रारा दिव्य कला मेले में दिव्यांगजन को प्रोत्साहित करने के लिए टोकन के रूप में सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमे बलौदाबाजार जिला के 4 दिव्यांगजनों श्री संतोष यादव, श्री पुष्पराज पुरेना, श्री धनंजय देवांगन, सुश्री रामसीला पटेल को मोटराइज्ड ट्राई सायकल और रायपुर के श्री देवांश शर्मा को व्हील चेयर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनो को टोकन के रूप में ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए…
रायपुर छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। औद्योगिक अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए देश-दुनिया में जो नवाचार प्रारंभ हुए हैं, उन्हें राज्य की परिस्थिति के अनुरूप लागू करने को छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। युवाओं को रोजगार देते हुए अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने के लिए प्रदेश की नई उद्योग नीति तैयार हो रही है। इसके तहत आर्थिक विकास परिषद छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे, एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निवेश करके यहां के खनिज संपदा के माध्यम…
वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बहस होने वाली है। ट्रंप ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने डिबेट भाषण में मदद के लिए एक हिंदू महिला नेता को चुना है। ट्रंप ने अपने हमलों को तेज करने में मदद के लिए पूर्व डेमोक्रेटिक कांग्रेस और हिंदू-अमेरिकी नेता तुलसी गबार्ड को सामने लाया है। अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल की नेता कमला हैरिस 10 सितंबर को मिडिया डिबेट में आमने-सामने होंगी। तुलसी ने 2020 के राष्ट्रपति पद की दौड़ के बाद डेमोक्रेटिक…
कोलकाता कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने आरोप लगाया है कि सूबतों से छेड़छाड़ के लिए जल्दबाजी में अस्पताल का रेनोवेशन शुरू कर दिया गया। महिला आयोग ने कहा कि घटनास्थल को पुलिस द्वारा तुरंत सील कर दिया जाना चाहिए था। महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच में पाया गया है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था। इसके अलावा अस्पताल का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बेहद कमजोर था। एनसीडब्लू ने दावा किया है कि अस्पताल में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। वहीं इंटर्न, डॉक्टर और…
गुरुग्राम/नोएडा दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों के बाद अब यहां दो बड़े मॉल्स को भी बस से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर गुरुग्राम के एंबियंस मॉल और नोएडा के DLF मॉल में बम रखे होने की खबर से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बम और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ऐहतियात के तौर पर फिलहाल दोनों मॉल को खाली करा लिया गया है। पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर बम की तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही…
चेन्नई श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कस्टमाइज़ेशन के साथ बैसाल्ट पाँच आकर्षक मोनोटोन रंगों, 2 ड्युअल टोन बॉडी कलर्स, और 70+ एक्सेसरीज़ के साथ उपलब्ध है। बैसाल्ट में अपने सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ व्हीलबेस दिया गया है, जिससे सभी सवारियों को पर्याप्त लैगरूम मिलता है, वहीं आधुनिक कम्फर्ट कुशन सस्पेंशन ड्राईविंग कम्फर्ट बढ़ाता है। बैसाल्ट 7.99 लाख रुपये से 13.62 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी मूल्य में उपलब्ध है। 2 साल या 40,000 किलोमीटर के लिए स्टैंडर्ड वाहन वॉरंटी और 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस इसकी डिलीवरी 85 ला मेज़ों सिट्रोएन फिजिटल शोरूम्स से सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। 1.2 लीटर जेन 3 प्योरटेक…
जयपुर. जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे था, तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को…
उदयपुर. चाकूबाजी में घायल छात्र की मौत की अफवाह पर अस्पताल और शहर में जगह-जगह लोगों के इकट्ठा होने के बाद कलेक्टर ने एक बार फिर आमजन और सभी समुदायों से अपील की है कि बच्चा स्वस्थ है, वे आज सुबह ही उससे मिलकर आए हैं। चिकित्सकों से भी उसके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि आमजन किसी भी तरह की अफवाह में नहीं आएं और शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उदयपुर की प्रत्येक स्थिति की पल-पल की रिपोर्ट जा रही है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल बच्चे को बेहतर…
रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मे पदोन्नति के संबंध मे सभी संघो की बैठक रखी गई थी जिसमें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के नेतृत्व मे पदाधिकारीगण शामिल हुए । बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल से त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी कर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की गई, जिस पर डीईओ ने नियमानुसार निराकरण कर वरिष्ठता सूची जारी कर सहायक शिक्षको की पदोन्नत करने की बात कही एवं जीपीएफ पासबुक संधारण, सर्विस बुक लेखा संपरीक्षक से सत्यापन, सर्विस बुक संधारण सहित…
