Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

सीकर. मानसिक रूप से विकलांग महिला द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, महिला कल से लापता चल रही थी। महिला का शव कुएं में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नीम का थाना के तेतरो वाली ढाणी निवासी मुक्ति देवी कल अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। महिला के लापता होने के बाद उसके परिजन लगातार उसकी तलाश करने में जुटे थे। आज घर के पास स्थित कुएं के पास महिला की चप्पल पड़ी होने की सूचना परिजनों को मिलने पर वे कुएं के पास गए और…

Read More

रांची राजनीतिक गलियारे में यह अटकलें लगाई जा रही है कि जल संसाधन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा घाटशिला सीट से उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भाजपा से टिकट दिलाने की भी चर्चा जोरों पर है। इसी बीच चंपई सोरेन ने अपना जवाब दिया है। पत्रकारों द्वारा बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर चंपई सोरेन ने कहा कि आप लोग ऐसा सवाल क्यों कर रहे हैं? हम इसपर क्या बोले? हम तो आपके सामने हैं। हालांकि चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की…

Read More

भुज गुजरात के भुज में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां एक महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत कर रही थी। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे कुर्सी पर बैठी महिला जमीन पर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। गुजरात के भुज में एक दुखद घटना घटी। प्रमुचस्वामी नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्ष मित्र संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक महिला मंच पर कुर्सी पर बैठकर देशभक्ति की गीत गा रही थी। गीत गाते समय अचानक उसे दिल का…

Read More

रूस रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में एक नई और चौंकाने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर एक आक्रामक हमला किया है, जिसने न केवल पुतिन के लिए चिंता बढ़ा दी है, बल्कि पश्चिमी देशों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। इस हमले के बाद रूस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए और कूर्स्क क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।   यूक्रेन से हलमे से संकट में आया रूस का किला अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, यूक्रेनी बलों ने कूर्स्क पर जोरदार हमला…

Read More

जयपुर राजस्थान में चांदीपुरा वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 74 लोग इसके संक्रमण के संदिग्ध हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को दी। शुक्रवार को वायरस का एक नया मामला सामने आया। नौ वर्षीय एक लड़के को इससे पीड़‍ित पाया गया। यह लड़का प्रदेश के शाहपुरा में इसी बीमारी से पॉजिटिव पाए गए एक मरीज के करीबी संपर्क में था। अधिकारियों ने बताया कि वायरस से संक्रमित होने के संदेह में इलाके में करीब 70 लोगों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। इनमें से…

Read More

सीकर. चोरों के लगातार बुलंद होते हौसलों में आज हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और करीब 13 लाख रुपये के जेवर समेत 45 हजार रुपये नकद चुराकर रफू चक्कर हो गए। पीड़िता सरोज ने दादिया थाने में मामला दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपना नया मकान बनाया है और उसमें शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने पुराने मकान में ताला लगा दिया गया था, उसी में चोरों ने धावा बोलकर मकान में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत के…

Read More

भिलाई छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद वहां की पुलिस शनिवार को दूसरी बार भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया है। इस दौरान पुलिस और देवेंद्र यादव के समर्थकों की बहस हो गई। बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। सरकार ने कलेक्टर और एसपी…

Read More

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड के रिटायर्ड पेंशनरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्हें पैनल अस्पतालों पर कैशलेस सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की गई है। बिजली मंत्री आतिशी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को मेडिकल रिम्बर्समेंट के लिए अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पैनल अस्पतालों में उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20 हजार से अधिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन एक से दो दिन के अंदर जारी होगा। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली मोदी सरकार सरकारी कामकाज में पांच साल पहले एक नया तरीका लाई थी, जिसको लेटरल एंट्री कहा जाता है। इस तरह की भर्ती 2019 में पहली बार की गई थी, और अब इसे बड़े पैमाने पर दोहराया जा रहा है। लेटरल एंट्री को सरकारी नौकरशाही में बाहरी विशेषज्ञों को लाने की योजना के तौर पर समझा जा सकता है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा लाने के लिए प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही कैबिनेट सचिव और…

Read More

सीकर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 अगस्त को एक दिन के दौरे पर सीकर आएंगे। वह सीकर में पिपराली रोड पर सीएलसी संस्थान में हरीनाथ चतुर्वेदी एवं संत शिरोमणि मकड़ी नाथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की लहर है। सीएलसी संस्थान के निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुबह 10:45 पर सीकर पहुंचने का कार्यक्रम है। चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संस्थान में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और आमसभा को संबोधित…

Read More