Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

अनूपपुर  अनूपपुर में सोमवार को भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जिले के रामनगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक और उसके साथी समेत स्कार्पियो सवार तीन यानी कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया गया है। बताया…

Read More

शहरी क्षेत्र में वीमेन फॉर ट्रीज अभियान में 7 हजार स्व सहायता समूहों का योगदान, अब तक हुआ ढ़ाई लाख पौधरोपण शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की हरियाली क्रांति, 2.5 लाख पौधे लगा चुकीं 7 हजार महिला समूह स्व सहायता समूहों ने लगाया हरियाली का जाल, शहरी इलाकों में 2.5 लाख पौधे रोपे, पौधरोपण में रचा रिकॉर्ड भोपाल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाने के लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग केन्द्र सरकार के निर्देश पर ‘वीमेर फॉर ट्रीज’ अभियान संचालित कर रहा है। पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी…

Read More

पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (Bihar SIR) को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया रोज आ रही है, लेकिन वह मौखिक ही रह जा रही। मतलब, कागज पर कोई राजनीतिक दल चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाता हुआ नहीं दिख रहा है। अब तक की रिपोर्ट तो यही कह रही है। इस महीने की एक तारीख से बगैर किसी अवकाश के मतदाताओं के पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर दावा-आपत्ति की मांग की गई थी। अबतक नाम हटाने या शामिल…

Read More

मगध बिहार में इन दिनों निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)  को लेकर सख्त है। वहीं, विपक्ष लगातार फर्जी वोटर आईडी को लेकर सरकार और आयोग पर निशाना साध रहा है। इन दिनों डबल वोटर आईडी कार्ड पर पक्ष विपक्ष दोनों की ओर से बयान दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीति में इस समय एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है. साथ ही डबल वोटर कार्ड का मुद्दा भी तेजी से तूल पकड़ रहा है। इसी सियासी खींचतान के बीच शहरी विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने…

Read More

जयपुर विस्तार- राजस्थान में साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस की साइबर सेल ने एक और चेतावनी जारी की है। इन दिनों इनकम टैक्स  रिटर्न के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर शाखा ने लोगों को सलाह दी है इस तरह की किसी भी  फर्जी ईमेल, SMS और लिंक से दूर रहें। साइबर अपराधी टैक्स रिफंड, पैन-आधार लिंकिंग और प्रोफाइल सत्यापन जैसे बहाने बनाकर आम जनता को निशाना बना रहे हैं। ठगी के आम तरीके: 1.  फर्जी मैसेज और कॉल: अपराधी फर्जी ईमेल, एसएमएस और कॉल के जरिए बताते हैं कि आपका टैक्स रिफंड रुका हुआ है…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन का शनिवार को भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां…

Read More

रायपुर  राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, ‘चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे’।…

Read More

 नई दिल्ली सर्वोच्च अदालत ने ये भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ भी अनिवार्य कार्रवाई की जाए। आवारा कुत्तों के लोगों पर हमलों और रेबीज संक्रमण के कई मामले सामने आने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि एनसीटी-दिल्ली, एमसीडी, एनएमडीसी तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करें और खासकर उन इलाकों में जहां आवारा कुत्तों का खतरा ज्यादा है। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में कोई समझौता नहीं किया…

Read More

अमृतसर पंजाब की पंथक राजनीति में आज बड़ा बदलाव हुआ। श्री अकाल तख्त की गठित शिरोमणि अकाली दल (SAD) दोफाड़ हो गई है। अकाल तख्त की भर्ती कमेटी ने नई पंथक पार्टी का गठन किया है, जिसका लीडर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बनाया गया है। वहीं, बीबी सतवंत कौर को पंथक कमेटी का चेयरपर्सन घोषित किया गया है। 5 मेंबरी कमेटी ने एक पंथक और दूसरा सियासी धड़ा बनाया है। सियासी पार्टी को प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह संभालेंगे। वहीं, बीबी सतवंत कौर पंथक कमेटी को संभालेंगी। दोनों अलग-अलग काम करेंगे। ये धड़े सुखबीर बादल की सियासी पार्टी शिरोमणि…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वृंदावन में हित प्रेमानंद गोविंद शरण से की सौजन्य भेंट महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की पावन भूमि पर स्थित हित राधा केली कुंज पहुंचकर हित प्रेमानंद गोविंद शरण से सौजन्य भेंट की। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म…

Read More