जमशेदपुर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं की एक टीम बीते रविवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी), श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक दौरे पर रवाना हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि टीम सोमवार को अंतरिक्ष केंद्र की यात्रा करेगी। यहां जिला समाहरणालय में छात्राओं को विदा करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों और संभावनाओं का पता लगाने…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पौध रोपण अभियान 5 जून 2025 से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाया गया है। अभियान में अब तक करीब 9 लाख 90 हजार पौध रोपित किये जा चुके हैं। लगाए गये पौधों को मिशन लाइफ पोर्टल पर प्रदर्शित भी किया गया है। प्रदेश में विद्यालयों के आस-पास और परिसर में पूरी योजना के साथ पौध रोपण के निर्देश दिये गये है। विद्यालयों के प्राचार्यों को लगाए गये पौधों की सुरक्षा के समुचित उपाय किये जाने के निर्देश दिये गए है। प्रदेश में 92 हजार से अधिक शासकीय स्कूल…
भोपाल मध्य प्रदेश में गुमशुदा बच्चों को लेकर एमपी विधानसभा से बड़ी जानकारी सामने आई है, जो हैरान करने वाली भी है. क्योंकि पिछले चार साल में मध्य प्रदेश से 55 हजार से ज्यादा बच्चों के गुमशुदा होने के आंकड़े मिले हैं. यह जानकारी कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव के सवाल के जवाब में मिली है. सरकार की तरफ से यह माना गया है कि 2021 में 4 जुलाई से 2025 तक 59 हजार 365 बच्चे मध्य प्रदेश से गुमशुदा हुए हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है. यह आंकड़े हैरान करने वाले हैं, इनमें सबसे ज्यादा बच्चे…
यांगून भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने रविवार, 10 अगस्त को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में अपने अंतिम ग्रुप डी मुकाबले में मेजबान म्यांमार को 1-0 से हरा दिया. इस जीत के दम पर भारत ने दो दशकों में पहली बार एएफसी (एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन) अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है. भारत ने पिछली बार 2006 में एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया था. भारतीय महिला फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन भारत की अंडर-20 महिला टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और ग्रुप डी के क्वालीफिकेशन अभियान में अपराजित रही. इस अभियान…
नई दिल्ली 15 अगस्त अब कुछ ही दिन दूर है और बाजार में पतंगों की रौनक दिखने लगी है। पतंगबाजी पसंद करने वालों के लिए इस बार बाजार में कुछ खास आया है। इस बार आप चाहें, तो स्मार्ट चरखी से पेंचे लड़ा पाएंगे। दरअसल आज जब तमाम चीजों में टेक्नोलॉजी की एंट्री हो रही है, तो भला पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली चरखी या जिसे फिरखी भी कहा जाता है, कैसे पीछे रह जाती? इस चरखी को बनाया ही उन लोगों के लिए गया है जिन्हें पतंगबाजी में मजा आता है। यह स्मार्ट चरखी एक हाथ से पतंग…
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज 11 अगस्त से शुरू हो चुका है, ये सत्र 16 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से कई अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा की तैयारी की गई है तो वहीं विपक्ष की ओर से भी सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी है। इस बार यूपी विधानसभा का सत्र बेहद खास होने जा रहा है, एक दिन सदन लगातार 24 घंटे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले दिन विधान भवन प्रांगण में सदस्य विभिन्न अंदाज में दिखे। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने…
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार किया. सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा, “सपा और लोकतंत्र एक ही नदी के दो अलग-अलग छोर हैं. इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा कब से हो गया? लोकतंत्र की बात करना इन्हें शोभा नहीं देता. संभल में इन्होंने क्या किया, ये सबको पता है. संभल हो, बहराइच हो या गोरखपुर, सपा की करतूतों से सब वाकिफ हैं. इन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया. अगर एनडीए सरकार विकास करना चाहती है, तो आपको (समाजवादी पार्टी) बुरा लग रहा है… हम पूरे…
मुंबई अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी पर आने वाले हैं। वो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ के साथ सोनी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दो-दो अमिताभ बच्चन हैं। इसमें दिखाया गया है कि जेनरेशन एक्स हो या फिर जेनरेशन जेड, सभी के लिए उसी पुराने अंदाज में ही शो को होस्ट किया जाएगा, क्योंकि संस्कृति ही इस शो की पहचान है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ आज यानी 11 अगस्त 2025 से रात 9 बजे सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। सोमवार को…
मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में लंबे समय बाद सोमवार को रौनक लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए. ट्रंप टैरिफ और India-US Trade Tension के बीच बीते छह हफ्तों से शेयर मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही थी. इस गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए BSE Sensex सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 746 अंकों की उछाल के साथ क्लोज हुआ, जबकि NSE Nifty 221 अंक की तेजी लेकर बंद हुआ. इस बीच टाटा मोटर्स से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस तक के शेयरों ने अपना दम दिखाया और बाजार को सपोर्ट किया. आखिरी घंटे में तूफानी…
पटना बिहार के नालंदा में एक महिला की संदिग्ध हालत में बीती रात मौत हो गई है। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाग गांव का है। मृतका सुबोध रविदास की (20) वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के संबंध में एकंगरसराय थाना क्षेत्र की रकसा गांव निवासी मृतका के पिता अजय रविदास ने बताया कि रविवार शाम फोन पर सूचना प्राप्त हुई की सुनीता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ है।…
